सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

गढ़वा - ( Garhwa ) उपायुक्त का रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

समयपालन और जनहित सर्वोपरि: उपायुक्त का रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने आज रमना प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सरकारी कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यसंस्कृति, समयपालन और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी सुबह 10:00 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सौंपे गए कार्यों का निष्पादन प्रभावित होता है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ता है। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ आमजनों तक...

गढ़वा - उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित उपायुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। उक्त जनसुनवाई में मंझिआंव प्रखंड के दवनकारा निवासी ननकेश्वर पासवान ने आवेदन समर्पित करते हुए पिछले 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की बात कही है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने के चलते आर्थिक संकट की स्थिति आ गई है एवं जीवन यापन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अत: उन्होंने इसकी आवश्यक जांच कराते हुए सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत मिलने वाले वृद्धावस्था पे...

( kandi ) गढ़वा - हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मियों को सेवा पर लौटने का निदेश

पत्र निर्गत की तिथि से दो दिनों के अंदर सेवा पर वापस नहीं वालों के विरूद्ध होगी विधि-सम्मत कार्रवाई : उपायुक्त उपायुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा जिले में कार्यरत हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मियों को दो दिनों के अंदर सेवा पर वापस आने का निदेश दिया गया है। बताते चलें कि जिले में कार्यरत कतिपय मनरेगा कर्मी विगत माह मार्च, 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। चूंकि महात्मा गाँधी नरेगा योजना माँग आधारित योजना है एवं ग्रामीणों द्वारा काम की माँग के आधार पर 15 दिनों के अन्दर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना होता है। ऐसी परिस्थिति में कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण मनरेगा योजना के क्रियान्वयन एवं ग्रामीणों को ससमय रोजगार उपलब्ध कराने पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल के कारण माह मार्च, अप्रैल एवं मई 2026 में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध काफी कम मानव दिवस का सृजन किया जा सका है। अतः उन्होंने प्राप्त विभागीय निदेश एवं उपर्युक्त वर्णित परिस्थिति में मनरेगा योजना की महत्...

नवपदस्थ उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक ( kandi )

  योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, एस.आई.आर. व जनगणना की प्राथमिकता और वित्तीय अनुशासन को लेकर दिए निर्देश* बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश* पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति आदि को सुदृढ़ बनाने हेतु ठोस कदम उठाने का निर्देश* आगामी बकरीद पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण का सख्त निर्देश नवपदस्थ उपायुक्त -सह- जिला दण्डाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों एवं सभी कार्यालय प्रधान के साथ एक वर्चुअली परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले में संचालित प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि आमजन को बेहतर सुशासन उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में निरंतर प्रगति बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजना...

गढ़वा को मिला नया नेतृत्व : पशुपतिनाथ मिश्रा ने 35वें उपायुक्त के रूप में संभाला कार्यभार

गढ़वा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री पशुपतिनाथ मिश्रा ने आज गढ़वा जिले के 35वें जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित गरिमामयी वातावरण में उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त श्री पशुपतिनाथ मिश्रा ने अपने सम्बोधन में जिले के समग्र विकास को नई गति और दिशा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को केंद्र में रखकर प्रशासन कार्य करेगा तथा शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे। उपायुक्त श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक सहज और निर्बाध रूप से पहुँच सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्...

कसौधन समाज गढ़वा की आम सभा में चुनावी प्रक्रिया संपन्न, उमेश कश्यप तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

गढ़वा। कसौधन समाज गढ़वा के द्वारा डॉ. भोला कश्यप (USA) के आवास पर आम सभा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के कार्यकाल की समाप्ति पर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से चुनाव कराने का निर्णय हुआ और तीन चुनाव पदाधिकारियों—गोपाल कश्यप, संतोष कश्यप और सुरेंद्र कश्यप—की घोषणा की गई। इन्हीं की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस प्रक्रिया में उमेश कश्यप को तीसरी बार अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप, सचिव संतोष कश्यप, कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, मंत्री मनीष कश्यप, संगठन मंत्री ईश्वर प्रसाद कश्यप और रवींद्र कश्यप शामिल हैं। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भोला प्रसाद कश्यप (USA) उपस्थित थे। उन्होंने समाज के सदस्यों को संबोधित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। नव-निर्वाचित अध्यक्ष उमेश कश्यप ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, "जिस उम्मीद और विश्वास के साथ समाज ने मुझे तीसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास ...

लगातार 58वां सप्ताह: अग्रवाल परिवार ने किया प्रसाद रूपी भोजन वितरण

गढ़वा के अग्रवाल परिवार ने जरुरतमंदों और निर्धन वर्ग की सेवा में लगातार 58वें सप्ताह रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया। संतोष अग्रवाल ने बताया कि उनका परिवार हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करता आया है। इसी कड़ी में हर सप्ताह भोजन वितरण का यह प्रयास जारी है। हर्ष अग्रवाल ने कहा कि आज लगभग 200 लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने इसे आत्मसंतोष का अनुभव बताया और कहा कि ऐसे आयोजनों से जरूरतमंदों की मदद कर सुकून मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि शादी की सालगिरह, जन्मदिन और पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर भी इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। इस अवसर पर आशुतोष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विनय कश्यप, हर्ष अग्रवाल और पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

एसडीओ ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

● एसडीओ ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया ● ब्लड बैंक की स्थिति पर गहन समीक्षा, सुधार हेतु निर्देश ● अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग पर विचार गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने शनिवार शाम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल उपाधीक्षक हरेन चंद्र महतो से अस्पताल प्रबंधन से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की और अस्पताल परिसर का भ्रमण किया। मुख्य बिंदु: सुरक्षा की मांग: उपाधीक्षक ने अस्पताल में अराजक तत्वों द्वारा उत्पन्न बाधाओं का जिक्र करते हुए सुरक्षाकर्मियों की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्लड बैंक की समीक्षा: ब्लड बैंक प्रभारी और काउंसलर की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। थैलेसीमिया ग्रस्त तीन बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया। ब्लड स्टॉक का विवरण बोर्ड पर प्रदर्शित पाया गया। ब्लड बैंक सुधार: एसडीओ ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया जिसमें ब्लड बैंक के सभी कर्मचारी, उपाधीक्षक, और सिविल सर्जन जुड़े हों। प्रतिदिन ब्लड स्टॉक का अपडेट और रिक्यूजीशन ल...

Ranka बिहार राजपथ परिवहन निगम कर्मियों के पेंशन और लाभों पर समीक्षा बैठक आयोजित

अपर समाहर्ता ने दिए सभी लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश बिहार राजपथ परिवहन निगम के समायोजित कर्मियों की सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन, पावना और अन्य लाभों के भुगतान को लेकर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और लंबित मामलों के निस्तारण पर चर्चा की गई। निर्देश: संबंधित कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया गया कि 14 जनवरी 2025 तक सभी अव्यवहृत अर्जित अवकाश, ग्रुप जीवन बीमा, और अन्य लंबित भुगतान सुनिश्चित करें। सेवानिवृत्त कर्मियों के एनपीएस एग्जिट फॉर्म से जुड़ी त्रुटियों का निराकरण कर उन्हें कोषागार को भेजने की समय सीमा तय की गई। जिन कर्मियों का बाय फर्कट डाटा प्राप्त हो चुका है, उनसे वंचित राशि चालान के माध्यम से जमा कर पेंशन प्रपत्र महालेखाकार को तत्काल भेजा जाए। पेंशन प्रपत्र भेजे जाने तक सभी कर्मियों को अद्यतन औपबंधिक पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश। उपस्थित अधिकारी: बैठक में स्थापना उपसमाहर्ता रामगोपाल पाण्डेय, कोषागार और परिवहन विभाग के प्रधान लिपिकों के साथ उनकी पूरी टीम शामिल रही। अविलं...

Bhawnathpur धान खरीद में गड़बड़ी: उपायुक्त ने रामपुर पैक्स से मांगा स्पष्टीकरण

जिले में धान खरीद प्रक्रिया में अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पाण्डेय और सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी ने रामपुर पैक्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली अनियमितता रामपुर पैक्स द्वारा 5375 क्विंटल धान की खरीद की गई, जबकि उनकी भंडारण क्षमता मात्र 1000 क्विंटल है। सत्यापन के दौरान 2250 क्विंटल धान गायब पाया गया। इस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पैक्स से स्पष्टीकरण मांगा। कड़ी कार्रवाई की चेतावनी उपायुक्त ने सभी पैक्स संचालकों को विभागीय गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जिले की स्थिति गढ़वा जिले में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के तहत 52 पैक्सों के माध्यम से 84529 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। हालांकि, कई पैक्सों ने भंडारण क्षमता से अधिक धान खरीद लिया है।

गढ़वा: गोबरदाहा-चामा रोड पर सड़क हादसे में महिला की मौत, 13 वर्षीय लड़का गंभीर घायल

गढ़वा जिले के गोबरदाहा-चामा रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 13 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान रुदा देवी के रूप में हुई है। वहीं, घायल लड़के जितेश कुमार (पुत्र अयोध्या राम) को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जितेश ने बताया कि वह अपनी मां रुदा देवी के साथ नानी के घर गोबरदाहा से चावल लेकर अपने गांव गेरुआ मेराल लौट रहा था। रास्ते में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में रुदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेश घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, रुदा देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया है।

गढ़वा: एनएच-75 पर पिकअप की टक्कर से दंपति घायल

गढ़वा: एनएच-75 पर पिकअप की टक्कर से दंपति घायलगढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र में एनएच-75 पर नेनुआ मोड़ के पास एक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस घटना में धुरकी थाना क्षेत्र के खुटिया गांव निवासी हैदर अली और उनकी पत्नी नसिमन खातून घायल हो गए।दोनों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि हैदर अली को हल्की चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी की स्थिति स्थिर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पिकअप वाहन चालक की तलाश जारी है।

गढ़वा: सदर अस्पताल की लापरवाही से उजागर हुई सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियां

सरकार सुरक्षित प्रसव और शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन गढ़वा जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल की व्यवस्था इस पर सवाल खड़े कर रही है। चिकित्सकों की लापरवाही और मनमानी के कारण मरीज और उनके परिजन परेशान हो रहे हैं। मंगलवार रात अस्पताल में दो घटनाओं ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया। केस 1: प्रसव के बाद रक्तस्राव और चिकित्सक की गैरहाजिरी गढ़वा थाना क्षेत्र के उंचरी गांव निवासी नवेद खान की पत्नी रुखसार परवीन को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा होने पर सदर अस्पताल लाया गया। सामान्य प्रसव के बाद महिला को गंभीर रक्तस्राव होने लगा। नर्सों ने तुरंत इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. माया कुमारी को सूचना दी, लेकिन उन्होंने मरीज को रेफर करने का निर्देश देकर अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद इमरजेंसी में मौजूद डॉ. कुमार प्रशांत प्रमोद और डॉ. कुमार पीयूष प्रमोद ने महिला का इलाज शुरू किया, जिससे स्थिति कुछ हद तक नियंत्रण में आई। लेकिन महिला के परिजन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर ले गए। केस 2: प्रसव कक्ष में चिक...

ऑपरेशन के लिए आए मोतियाबिंद मरीज

गढ़वा, संवाद सहयोगी: साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल चश्मा घर में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 72 मरीजों का ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया है। ऑपरेशन के बाद मरीजों को चश्मा भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल के निदेशक तौकीर अहमद ने कहा कि पिछले कई दिनों से यह निशुल्क ऑपरेशन अभियान चल रहा है। अब तक ढाई सौ से अधिक मरीजों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। मोतियाबिंद के मरीजों का बिना किसी शुल्क के ऑपरेशन कर उन्हें चश्मा प्रदान किया जा रहा है। डॉ. तौकीर अहमद ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि मरीजों को ऑपरेशन से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय आधार कार्ड अनिवार्य है। आंखों की जांच के बाद ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग हैं। ये दुनिया की खूबसूरती और विविधता को देखने का माध्यम हैं, इसलिए इनकी देखभाल बेहद जरूरी...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: गढ़वा में बाइक रैली, शपथ ग्रहण और जागरूकता अभियान आयोजित

गढ़वा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जिला परिवहन कार्यालय गढ़वा ने बाइक रैली, शपथ ग्रहण और सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार, रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियां: बाइक रैली: रैली जिला परिवहन कार्यालय से शुरू होकर नहर चौक और कल्याणपुर मोड़ होते हुए वापस कार्यालय पहुंची। उद्देश्य: जनता को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करना। सड़क सुरक्षा संदेश: दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य उपयोग। मोटरकार चलाते समय सीट बेल्ट पहनने की आवश्यकता। नशे में वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग न करने की सलाह। तेज गति और खतरनाक वाहन चालन से बचने का आह्वान। शपथ ग्रहण और संकल्प: परिवहन कार्यालय परिसर में जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात पुलिस और अन्य कर्मियों ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का संकल्प लिया। उपस्थित गणमान्य: कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, यातायात पुलिस और परिवहन कार्यालय के कर्मियों ने भाग लिया। उद्देश्य: यह अभियान सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित...

सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की निदेशक पर्षद बैठक सम्पन्न

गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की निदेशक पर्षद बैठक बुधवार को नए समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में संघ की प्रगति, वित्तीय व्यवस्था, सदस्यता वृद्धि, वनोपज उत्पादों के भंडारण एवं परिष्करण इकाइयों की स्थापना समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्य निर्णय: 1. वित्तीय सुधार: वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक का अंकेक्षण किया जाएगा। संघ के लिए जीएसटी, पैन, और टैन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। 2. सदस्यता वृद्धि: सक्षम पैक्स/एम.पी.सी.एस. को सदस्य बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश। 3. वनोपज उत्पादों के लिए योजनाएं: भंडारण एवं परिष्करण इकाई के लिए जिला मुख्यालय के पास 5 एकड़ भूमि चिन्हित करने की योजना। तेल मिल, दाल मिल, आटा मिल और महुआ परिष्करण इकाइयों की स्थापना पर विचार। 4. प्रोफेशनल मैनपावर की नियुक्ति: संचालन हेतु एमबीए प्रोफेशनल, कंप्यूटर ऑपरेटर और लेखा पदाधिकारी की नियुक्ति होगी। 5. धान मिल अधिष्ठापन: गढ़वा जिले में धान मिल की स्थापना के लिए प्रस्ताव पारित। 6. वार्षिक बजट: वित्तीय वर्ष 2024-2...

कॉफी विद एसडीएम: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने रखी समस्याएं, प्रशासन ने दिए समाधान

प्रमुख मांग: रक्त उपलब्धता प्रक्रिया का सरलीकरण नई पहल: थैलेसीमिया कार्ड और डे-केयर सेंटर की स्थापना गढ़वा। बुधवार को आयोजित "कॉफी विद एसडीएम" कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के 41 अभिभावकों से संवाद किया। तकनीकी पहलुओं पर चर्चा के लिए सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे। मुख्य बिंदु: रक्त की उपलब्धता पर समस्याएं: अभिभावकों ने ब्लड बैंक काउंसलर के दुर्व्यवहार और रक्त की उपलब्धता की जानकारी में कमी की शिकायत की। एसडीओ ने सिविल सर्जन को ब्लड बैंक के बाहर सूचना पट पर रक्त की वर्तमान उपलब्धता प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। रक्त अधियाचना प्रक्रिया में सुधार: बच्चों को रक्त उपलब्ध कराने की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया गया। थैलेसीमिया कार्ड और डे-केयर सेंटर: सिविल सर्जन ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए प्राथमिकता आधारित स्वास्थ्य सेवाएं देने हेतु इन नई पहल की जानकारी दी। सरकारी योजनाओं की जानकारी: अभिभावकों को अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने का सुझाव दिया गया। व्यक्तिगत समस्याए...

विंध्याचल हॉस्पिटल में निशुल्क किया गया मोतियाबिंद ऑपरेशन

संवाददाता, धनंजय तिवारी  पलामू, प्रतिनिधि। डाल्टनगंज बैरिया चौक स्थित विंध्याचल हॉस्पिटल में निशुल्क बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। रांची हॉस्पिटल के डॉक्टर सौरभ शेखर ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि बुजुर्गों की उम्र जब 60 से 65 साल की अधिक उम्र होती है तो उन्हें आंख की समस्या से जूझना पड़ता है ऐसे में हम कह सकते हैं कि जो समस्या होती है वह मोतियाबिंद कहलाता है जिसका इलाज मोतियाबिंद ऑपरेशन होता है।                 वही विंध्याचल हॉस्पिटल के संस्थापक मनीष सिंह ने कहा कि हर वर्ष बुजुर्ग मोतियाबिंद ऑपरेशन मेरी हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाता है, हमने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 76 मरीजों को मोतियाबिंद का आज ऑपरेशन सफल हुआ है।

खजूरी जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

 *उचित कारवाई नहीं हुई तो न्यायालय में लगाएंगे गुहार : संजय चौधरी*  गढ़वा: पुराना समाहरणालय गढ़वा के सामने खजूरी जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड, बीरबंधा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पहुँचे राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रदेश महासचिव बसंत कुमार चौधरी ने कहा कि समिति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है,जो समिति कई वर्षों से अपने अधिकार की लड़ाई लड रही है उसे बंदोबस्त न करके दूसरे समिति को बन्दोबस्त किया जाना बिल्कुल गलत है। समिति अध्यक्ष संजय चौधरी का स्पष्ट कहना है कि हमारे समिति के लोग लगातार बंदोबस्त के लिए प्रयास करते आए हैं और हर स्तर पर हमेशा सकारात्मक आश्वासन मिलता रहा है। लेकिन स्थानीय पदाधिकारी के रवैया से हम लोग काफी परेशान हैं। खजूरी जलाशय मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड, बीरबंधा एक निबंधित संस्था है, जो खजूरी जलाशय में मत्स्य पालन हेतु समिति बंदोबस्ती लेना चाहती है। खजूरी जलाशय में मत्स्य पालन हेतु दिनांक 27.7.2021 को बीरबंधा में समिति ने बैठक किया। जिला मत्स्य पदाधिकारी, गढ़वा के पत्रांक 520 दिनांक 23.7.2021 के द्वारा बंदोबस्ती प्राप्त करने हे...

Breaking News बाल श्रम कराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

गढ़वा जिले के डंडई और नगर प्रखंड के विभिन्न ईंट भट्ठों पर मंगलवार को बाल श्रम उन्मूलन के तहत औचक निरीक्षण किया गया। श्रम अधीक्षक संजय आनंद के नेतृत्व में धावा दल द्वारा की गई जांच में कोई भी बाल श्रमिक कार्यरत नहीं पाया गया। श्रम अधीक्षक की चेतावनी: ईंट भट्ठा मालिकों को निर्देश दिया गया कि बाल श्रम करवाना गंभीर अपराध है। यदि किसी भी नियोजक के यहां बाल श्रमिक पाए गए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। सजा का प्रावधान: बाल श्रम कराने पर 6 माह से 2 वर्ष की सजा और ₹20,000 से ₹50,000 का जुर्माना अथवा दोनों। धावा दल की टीम: निरीक्षण में श्रम अधीक्षक संजय आनंद के साथ श्री प्रणव कुमार (अध्यक्ष, CWC), श्री संजय ठाकुर (संरक्षण अधिकारी, DCPU), श्री राजीव कुमार रवि (जिला समन्वयक, CHL गढ़वा), श्री गणेश कुमार (जिला समन्वयक, लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान), श्री दीपक कुमार (आउटरीच वर्कर, DCPU), और PLV (DLSA) शामिल थे।

समाहरणालय गढ़वा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान

गढ़वा समाहरणालय स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की अहमियत समझाई गई। मुख्य बिंदु: हेलमेट का उपयोग: बाइक चलाते समय हेलमेट अनिवार्य करें। नाबालिग वाहन संचालन: नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। गति सीमा: गति सीमा का पालन करें और रोड रेज से बचें। हिट एंड रन जागरूकता: हिट एंड रन मामलों और गुड सेमिरिटन योजना की जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की सहायता करें और गुड सेमिरिटन बनकर उन्हें अस्पताल तक पहुँचाने में मदद करें। सामग्री वितरण: कार्यक्रम में रोड सेफ्टी हैंडबुक और पंपलेट का वितरण किया गया। इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन अधिकारी संजय बैठा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रंका से आने के दौरान एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक घायल

गढ़वा: रंका से आने के दौरान एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के कोन थाना क्षेत्र के चरवाडीह गांव निवासी कृष्ण उरांव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे। लौटते समय मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें मौके से उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Kandi 30 साल बाद पुराने दोस्तों का मिलन

30 साल बाद पुराने दोस्तों का मिलन: गढ़वा के रामा साहू और गोविन्द हाई स्कूल के 1994 बैच के छात्रों ने मित्र समागम आयोजित कर ताजा की यादें गढ़वा के रामा साहू हाई स्कूल और गोविन्द हाई स्कूल के 1994 बैच के छात्रों ने 30 साल बाद नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में मित्र समागम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद दोनों स्कूलों के तत्कालीन प्राचार्य, स्व. सरयू प्रसाद विश्वकर्मा और स्व. विश्वनाथ चौबे के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सभी मित्रों का स्वागत गढ़देवी मंदिर के पुजारी श्री प्रकाश पांडेय ने तिलक लगाकर किया। इसके बाद मित्रों ने एक-एक कर अपना परिचय दिया और यह संकल्प लिया कि हर साल इस तरह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने कहा, "यह समागम हम सभी मित्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आज की नई पीढ़ी में सच्चे मित्रों की कमी देखी जा रही है। यह आयोजन रिश्तों की अहमियत को समझने का एक बेहतरीन अवसर है।" मित्र डॉ. पंकज प्रभात ने कहा, "हाई स्कूल के बाद हम सभी दोस्त कर...

Banshidhar Nagar गढ़वा: मलेरिया नियंत्रण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गढ़वा जिला अस्पताल के सभागार में आज कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) के लिए मलेरिया बचाव और नियंत्रण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मझिआंव, रंका, और भंडारिया के सीएचओ ने भाग लिया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, डेंगू और जेई जैसी बीमारियों के रोकथाम और ब्लड टेस्टिंग के महत्व पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण का संचालन जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. पुष्पा सहगल और वीबीडी कंसल्टेंट अरविंद कुमार द्विवेदी ने किया। उन्होंने टीम एमडीए राउंड (10-25 फरवरी) की तैयारी और जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी दी। पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर कमल मिश्रा ने पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और समुदाय के साथ मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सीएचओ सुग्रीव धाकड़, असित राज पटेल, शशि तिर्की, अनिमा टोप्पो और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Banshidhar Nagar सड़क सुरक्षा माह 2025: यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु राहगीरों को भेंट किए गए गुलाब के फूल

गढ़वा में सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत आज (04 जनवरी 2025) जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश और कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग के नेतृत्व में "Rose at Road" अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियां: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब पुष्प और माला भेंट कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदार वाहन चालक बनने के लिए प्रेरित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक नियमों की जानकारी विस्तार से दी गई। इस अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक विनय रंजन तिवारी, आईटी सहायक नीरज पाण्डेय और अन्य कार्यालय कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की।

गणतंत्र दिवस समारोह 2025 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

गढ़वा के समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी 2025) की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य समारोह स्थल, झंडोत्तोलन कार्यक्रम, परेड, झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आगंतुकों की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा, पेयजल और स्वच्छता जैसे विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। मुख्य बिंदु: मुख्य स्थल चयन: गोविंद उच्च विद्यालय (गढ़वा) के मैदान में प्रातः 09:05 बजे सार्वजनिक झंडोत्तोलन। अन्य कार्यक्रम: समाहरणालय में 10:35 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 11:00 बजे, और पुलिस लाइन में 11:40 बजे झंडोत्तोलन होगा। सांस्कृतिक आयोजन: 25 जनवरी की शाम 05:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम। स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों की प्रस्तुति। ट्रैफिक व्यवस्था: 26 जनवरी को सुबह 06:00 से दोपहर 12:00 तक भारी वाहनों का आवागमन बंद। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। विद्युत आपूर्ति, ध्वनि विस्तारक यंत्र, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के...

गढ़वा रमना बाजार में बाइक दुर्घटना, दो लोग घायल

गढ़वा रमना बाजार में बाइक दुर्घटना, दो लोग घायल गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के चुनदी गांव निवासी राजेंद्र कुमार और उसी गांव के नीतीश कुमार एक बाइक पर सवार होकर रमना बाजार जा रहे थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वे बाइक पर सवार थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर रमना बाजार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।

kandi सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

गढ़वा। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से "पोषण भी, पढ़ाई भी" विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह शिविर शहर के नवादा मोड़ स्थित उमंग वाटिका में आयोजित किया गया था। समापन समारोह में गढ़वा और मेराल परियोजना की 100 आंगनबाड़ी सेविकाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में महिला पर्यवेक्षक राना तबस्सुम, नगर ऊंटरी परियोजना की गीता देवी, मेराल परियोजना की स्वस्तिका रानी, और गढ़वा परियोजना की विद्यावती देवी ने प्रमुख भूमिका निभाई। समापन अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों के पोषण और खेल-खेल में पढ़ाई की विधियों को समझाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की शिक्षा और सामाजिक अनुशासन का पहला कदम होता है, जहां वे स्वच्छता और जीवन के मूलभूत संस्कार सीखते हैं। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन सेविकाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बच्चों के सर्वांगीण विका...

गर्म वस्त्र वितरण

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम – मरहटिया और प्रार्थना गृह – गुरी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम करी बरदारी (ब्लॉक – रंका) में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, टोपी और मोजे का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी और परमपूज्य गुरुदेव गुरुपद संभव राम बाबा जी के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा और आरती के साथ हुई। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता रविन्द्र नाथ द्विवेदी ने की। मंच संचालन संजीत कुमार मिश्रा ने किया और मंगला चरण का पाठ हलकानी राम ने किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने जरूरतमंदों की सेवा की प्रेरणा दी और जीवन के आदर्शों से जुड़ने का संदेश दिया। वक्ताओं ने बताया कि भटके हुए लोगों को सही राह पर लाने और उन्हें आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से ही सर्वेश्वरी समूह की स्थापना हुई है। गोष्ठी के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सत्येन्द्र सिंह ने किया। इसके बाद 50 कंबल, 60 टोपी, 60 महिलाओं के स्कार्फ, 120 मोजे, और बच्चों के लिए 60 मोजे एवं टोपी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में शिविर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी लोगों न...

Kandi कृषि उन्नयन के लिए कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त ने दिए निर्देश

गढ़वा:– कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तहत गढ़वा में "फॉरमेशन एंड प्रमोशन ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशंस" योजना के कार्यान्वयन हेतु जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति (डीएमसी) की बैठक व कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम मेराल प्रखंड के चामा पंचायत में स्थित कृषक पाठशाला प्रशिक्षण भवन में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यशाला में कृषि, पशुपालन, सहकारिता और संबद्ध विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें बीज विनिमय योजना, बिरसा फसल विस्तार योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, झारखंड राज्य मिलेट मिशन, किसान समृद्धि योजना, और अन्य प्रमुख योजनाएं शामिल थीं। जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने इन योजनाओं का महत्व समझाया। उपायुक्त के निर्देश: कृषि कार्यों को उन्नत करने के लिए एफपीओ और संबद्ध विभागों के बीच समन्वय बढ़ाएं। कृषक पाठशाला के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करें। झारखंड सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जेएसएलपीएस कर्मियों को अभियान के तहत अधिक जनजागरूकता लाने का निर्...
Share on WhatsApp