सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: जागरूकता व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

गढ़वा:– राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत गढ़वा में जिला परिवहन विभाग के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया।

एमवीआई ने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण होती हैं। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखने और गति सीमा का पालन करने की अपील की। साथ ही, हिट एंड रन और गुड सेमिरिटन योजना की जानकारी देकर लोगों को दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए प्रेरित किया।

शिविर में डॉक्टर विकास केशरी और विनीता कुजूर ने स्वास्थ्य जांच की, जबकि जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन अधिकारी संजय बैठा ने सुरक्षा उपायों पर जानकारी दी। शिविर के माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Share on WhatsApp