सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

kandi सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित



गढ़वा। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से "पोषण भी, पढ़ाई भी" विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह शिविर शहर के नवादा मोड़ स्थित उमंग वाटिका में आयोजित किया गया था।

समापन समारोह में गढ़वा और मेराल परियोजना की 100 आंगनबाड़ी सेविकाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में महिला पर्यवेक्षक राना तबस्सुम, नगर ऊंटरी परियोजना की गीता देवी, मेराल परियोजना की स्वस्तिका रानी, और गढ़वा परियोजना की विद्यावती देवी ने प्रमुख भूमिका निभाई।

समापन अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों के पोषण और खेल-खेल में पढ़ाई की विधियों को समझाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की शिक्षा और सामाजिक अनुशासन का पहला कदम होता है, जहां वे स्वच्छता और जीवन के मूलभूत संस्कार सीखते हैं।

प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन सेविकाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नई तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।
Share on WhatsApp