सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑपरेशन के लिए आए मोतियाबिंद मरीज



गढ़वा, संवाद सहयोगी:
साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल चश्मा घर में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 72 मरीजों का ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया है। ऑपरेशन के बाद मरीजों को चश्मा भी उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल के निदेशक तौकीर अहमद ने कहा कि पिछले कई दिनों से यह निशुल्क ऑपरेशन अभियान चल रहा है। अब तक ढाई सौ से अधिक मरीजों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। मोतियाबिंद के मरीजों का बिना किसी शुल्क के ऑपरेशन कर उन्हें चश्मा प्रदान किया जा रहा है।

डॉ. तौकीर अहमद ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि मरीजों को ऑपरेशन से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय आधार कार्ड अनिवार्य है। आंखों की जांच के बाद ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग हैं। ये दुनिया की खूबसूरती और विविधता को देखने का माध्यम हैं, इसलिए इनकी देखभाल बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनोज सोनी, डॉ. विकास कुमार, नेत्र सहायक शशिकांत, अनुज तिवारी, कल्पना, काजल और संरक्षक तनवीर अहमद भी उपस्थित थे।
Share on WhatsApp