गढ़वा: रंका से आने के दौरान एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के कोन थाना क्षेत्र के चरवाडीह गांव निवासी कृष्ण उरांव के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे। लौटते समय मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें मौके से उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।