गढ़वा जिला अस्पताल के सभागार में आज कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) के लिए मलेरिया बचाव और नियंत्रण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मझिआंव, रंका, और भंडारिया के सीएचओ ने भाग लिया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, डेंगू और जेई जैसी बीमारियों के रोकथाम और ब्लड टेस्टिंग के महत्व पर चर्चा की गई।
प्रशिक्षण का संचालन जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. पुष्पा सहगल और वीबीडी कंसल्टेंट अरविंद कुमार द्विवेदी ने किया। उन्होंने टीम एमडीए राउंड (10-25 फरवरी) की तैयारी और जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी दी।
पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर कमल मिश्रा ने पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और समुदाय के साथ मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सीएचओ सुग्रीव धाकड़, असित राज पटेल, शशि तिर्की, अनिमा टोप्पो और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।