सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लगातार 58वां सप्ताह: अग्रवाल परिवार ने किया प्रसाद रूपी भोजन वितरण



गढ़वा के अग्रवाल परिवार ने जरुरतमंदों और निर्धन वर्ग की सेवा में लगातार 58वें सप्ताह रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया।

संतोष अग्रवाल ने बताया कि उनका परिवार हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करता आया है। इसी कड़ी में हर सप्ताह भोजन वितरण का यह प्रयास जारी है।

हर्ष अग्रवाल ने कहा कि आज लगभग 200 लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने इसे आत्मसंतोष का अनुभव बताया और कहा कि ऐसे आयोजनों से जरूरतमंदों की मदद कर सुकून मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि शादी की सालगिरह, जन्मदिन और पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर भी इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।

इस अवसर पर आशुतोष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विनय कश्यप, हर्ष अग्रवाल और पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Share on WhatsApp