(DC office) गढ़वा:- महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वधान में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन
डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वाधान में जिला समाज कल्याण कार्यालय गढ़वा द्वारा जिला अंतर्गत सभी 9 परियोजनाओं के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के अंतर्गत डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के बारे में बताया गया कि मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से किसी भी संदेश, सूचना, ओटीपी अथवा लिंक पर बिना जांच पड़ताल के विश्वास नहीं करना चाहिए और अपना निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर ठगों द्वारा कई बार स्वयं को किसी सरकारी एजेंसी, बैंक अथवा अन्य संसाधनों के अधिकारी बता कर लोगों से आधार संख्या, बैंक खाता, ओटीपी एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारियों की मांग की जाती है। यह जानकारी किसी भी परिस्थिति में साझा नहीं करनी चाहिए एवं पुलिस, प्रशासन को इसकी सूचना अवश्य देनी चाहिए। इस तरह की स्थित...