श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम – मरहटिया और प्रार्थना गृह – गुरी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम करी बरदारी (ब्लॉक – रंका) में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, टोपी और मोजे का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी और परमपूज्य गुरुदेव गुरुपद संभव राम बाबा जी के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा और आरती के साथ हुई। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता रविन्द्र नाथ द्विवेदी ने की। मंच संचालन संजीत कुमार मिश्रा ने किया और मंगला चरण का पाठ हलकानी राम ने किया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने जरूरतमंदों की सेवा की प्रेरणा दी और जीवन के आदर्शों से जुड़ने का संदेश दिया। वक्ताओं ने बताया कि भटके हुए लोगों को सही राह पर लाने और उन्हें आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से ही सर्वेश्वरी समूह की स्थापना हुई है।
गोष्ठी के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सत्येन्द्र सिंह ने किया। इसके बाद 50 कंबल, 60 टोपी, 60 महिलाओं के स्कार्फ, 120 मोजे, और बच्चों के लिए 60 मोजे एवं टोपी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में शिविर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम में शाखा आश्रम – मरहटिया से रविन्द्र नाथ द्विवेदी, सुरेंद्र चौबे, ब्रजबिहारी प्रसाद, दिलीप चौहान, सुशीला द्विवेदी, रश्मि राय, आशा तिवारी, पुष्पा जैसवाल और रमेश राम की भागीदारी रही।
प्रार्थना गृह – गुरी से हलकानी राम, चंद्रदेव साव, ज्वाहिर साव, साहेब राम, हीरा लाल, संजीत कुमार, बिनोद राम, और मिश्रा ने सहभागिता की।
साथ ही स्थानीय व्यक्तित्वों में सत्येन्द्र सिंह, शंकर प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, एस. कुमार सिंह, छोटन राम, महेंद्र कुमार, कुमारी तारा सिंह, निर्मला कुमारी सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।