सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मकई तोड़ने गई युवती को सांप ने डंसा

गढ़वा: धुरकी थाना क्षेत्र के धुरकी गांव में मकई के खेत में काम कर रही कमरुद्दीन खान की बेटी मुस्कान को सांप ने डंस लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार, मुस्कान मकई तोड़ रही थी, जब अचानक एक सांप ने उसके बाएं पैर पर डंस लिया। घटना के बाद, स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है ।

दो लाख उपभोक्ताओं का करीब 90.5 करोड़ रुपए का बिजली बिल माफ किया गया

झारखंड सरकार ने राज्य भर के गरीब बिजली उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल माफ कर दिया है। इस राहत योजना के तहत गढ़वा जिले के लगभग दो लाख उपभोक्ताओं का करीब 90.5 करोड़ रुपए का बिजली बिल माफ किया गया है। सरकार के इस फैसले से उपभोक्ताओं को भारी राहत मिली है। गढ़वा के लगभग 2 लाख उपभोक्ताओं को राहत गढ़वा जिले के एक लाख 82 हजार 929 उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिला है। इनमें गढ़वा वन डिवीजन के 1,28,516 उपभोक्ताओं का 65 करोड़ 78 लाख 80 हजार रुपए का बकाया माफ किया गया, जबकि गढ़वा टू डिवीजन के 54,413 उपभोक्ताओं का 24 करोड़ 61 लाख 6 हजार रुपए का बकाया रद्द कर दिया गया है। गरीबों को मिलेगा प्रमाण पत्र गढ़वा विधायक और झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी लाभुकों को जल्द ही प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, ताकि भविष्य में कोई भी उनसे बकाया राशि की मांग न कर सके। यह कदम गरीबों के हित में उठाया गया है, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक राहत मिल सके। झारखंड सरकार ने किसानों का भी कर्ज किया माफ बिजली बिल माफी के साथ-साथ, झारखंड...

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी के संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी के संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा समाहरणालय के सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त समीक्षा बैठक में विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर मुख्य रूप से Vulnerable/Critical Polling Stations, Interstate checkpost/Interdistrict checkpost, Relocation, मतदान केन्द्रों पर AMF की व्यवस्था व अन्य विषयों पर समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गयें।* *बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थें। समीक्षा के क्रम में विगत लोकसभा आम चुनाव, 2024 के सफल कार्यान्वयन के संबंध में बातें की गई एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन से जुड़े तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गयें। मुख्य रूप से मतदान केन्द्र पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा (Assured Minimum Facility) की उपलब्धता, वल्नरेबल मतदान केन्द्र/क्रिटिकल-नॉन क...

दुर्गापूजा एवं दशहरा त्यौहार के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

गढ़वा: दुर्गापूजा एवं दशहरा त्यौहार के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं शांति समिति के सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित हुए। बैठक में सर्वप्रथम विभिन्न प्रखंडों से आए शांति समिति के गणमान्य नागरिकों से उनके क्षेत्र में हो रहे दुर्गा पूजा के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकांश नागरिकों द्वारा बताया गया कि उनके प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से दोनों समुदाय आपस में मिलकर हर्सोल्लास के साथ एक दूसरे का त्यौहार मनाते हैं एवं किसी भी प्रकार की हमारे बीच आपसी द्वेष या तनाव का माहौल नहीं है। उपायुक्त ने खुशी व्यक्त करते हुए इसी प्रकार से आगे भी विधि व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़े। यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलती ...

मेराल प्रखंड को नगर पंचायत, नगर परिषद और आईटीआई कॉलेज स्थापित करने का काम करेंगे: गिरिनाथ

आज परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा प्रखंड मेराल के पंचायत अरंगी के ग्राम कुम्भी, बनखेता और चरकापथल में आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार ने शिष्टाचार का रूप ले लिया है। मुख्यालय से मात्र 2 किलोमीटर दूर छतरपुर, विशुनपुर और पिपराखुर्द पड़ते हैं, जहां दलित परिवार रहते हैं। आज भी ये परिवार पानी, बिजली और सड़कों के लिए तरस रहे हैं। पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जो काम कराया था, वह आज भी जस का तस बना हुआ है। पिछले 15 वर्षों में पूर्व और वर्तमान विधायकों ने केवल इस विधानसभा क्षेत्र को लूटने का काम किया है। आज लोग ढोल पीटते हुए दावा कर रहे हैं कि विधानसभा में विकास की गंगा बह रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह सिर्फ एक जुमला बनकर रह गया है। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि यहां 50-50 प्रतिशत का खेल चल रहा है, और एक ही सड़क को बार-बार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में रिश्वतखोरी नहीं थी और उनकी प्राथमिकता हमेशा उन लोगों को लाभ पहुंचाने की थी, जो समाज के अंतिम छोर पर रहते हैं। लोगों ने ...

समाजसेवी और पूर्व बीडीसी समेत कई प्रमुख लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण

गढ़वा: समाजसेवी और पूर्व बीडीसी समेत कई प्रमुख लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। गढ़वा विधायक और झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर जिले के मेराल प्रखंड के तिसरटेटुका पंचायत के निवासी अशोक शर्मा समेत अन्य लोगों ने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। चामा पंचायत के पूर्व बीडीसी कुर्बान अंसारी ने भी झामुमो का पट्टा पहनकर पार्टी की जीत के लिए काम करने का संकल्प लिया। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर, मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि इन सभी के आने से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी का दिल से स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव से पार्टी को काफी लाभ होगा और झामुमो की जड़ें और मजबूत होंगी। मंत्री ने यह भी कहा कि झामुमो ही एक ऐसी पार्टी है जहां सभी को उचित मान-सम्मान मिलता है, और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक सही तरीके से पहुंचता है। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर ...

गढ़वा- रंका विधानसभा के लगभग 200 से अधिक लोगों ने दामन थामा

पूर्व मंत्री के परिवर्तन सह जनसम्पर्क यात्रा से प्रेरित होकर आज गढ़वा स्थित आवास पर गढ़वा- रंका विधानसभा के लगभग 200 से अधिक लोगों ने दामन थामा और साथ कदम से कदम मिला कर चलने का संकल्प लिया ।    इसी बीच मंत्री जी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की हमें सत्य की लड़ाई लड़नी है जाती धर्म मे भेद भाव नहीं करना है मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त क्षेत्र बनाना है | जितने भी भ्रष्टाचारी लोग हैं उन्हें मिलकर भगाना है और हमें यही संकल्प के साथ आगे बढ़ना है| आगे पूर्व ने सभी नौजवानों एवं पुराने मित्रों का टीम में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया और कहा हम सभी को गढ़वा- रंका विधानसभा क्षेत्र एवं इस झारखंड की धरती को भ्रष्टाचार रूपी राक्षस से निजात दिलाने का संकल्प लेना होगा।आज शामिल होने वालो मे मुख्यरूप से अशोक चौधरी, सुनिल कुमार चौधरी, राजेश चौधरी, राकेश चौधरी, मनिष कुमार यादव, प्रकाश चौधरी, शम्भू चौधरी, देवकुमार चौधरी, राजकुमार चौधरी, नितीश चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, साहीद आलम, इजराईल अंसारी, अजय कुमार चौधरी, तामीर अंसारी सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे |

नगर उंटारी के पीपलडी ग्राम, सोनपुरा से गुजरने वाली सड़क

News Source: तलाश टीवी के user ने whatsapp के माध्यम से ये खबर भेजी है. प्रखंड नगर उंटारी पंचायत के पीपलडी ग्राम, सोनपुरा से गुजरने वाली सड़क, जो महदैया फोरलेन में जाकर मिलती है, की हालत अत्यधिक जर्जर हो चुकी है। लगभग 2 से 3 किलोमीटर तक यह सड़क बड़े-बड़े गड्ढों से भरी हुई है, जिससे इस पर सफर करना बेहद मुश्किल हो गया है। गाड़ियों का आना-जाना न सिर्फ धीमा हो गया है, बल्कि कई बार वाहन खराब हो जाते हैं, जिससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर जमा पानी गड्ढों को छिपा देता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों, खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए यह सड़क एक बड़ा खतरा बन चुकी है। एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाएं समय पर नहीं पहुंच पातीं, जिससे गंभीर मामलों में लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। वाहन चालकों को यहां से गुजरने में अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ती है, फिर भी सड़क की खराब स्थिति के कारण हादसे होने का डर हमेशा बना रहता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष बने धनंजय तिवारी

पलामू। राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह हटिया विधानसभा प्रत्याशी निपु सिंह ने धनंजय तिवारी को पलामू के नया जिला अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया ।  इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों का माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर निपु सिंह ने कहा कि धनंजय तिवारी के राजनीति अनुभवों को देखते हुए पार्टी को मजबूती मिलेगा और श्री सिंह ने कहा की आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए हम लोगों को हटिया विधानसभा बहुत मजबूती के साथ लड़़ना है और हटिया विधानसभा में नेता नहीं सभी का बेटा और भाई बनकर काम करना है इस मौके पर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह और राष्ट्रीय महासचिव बहन मोनिका गौतम सहित सैकड़ो पदाधिकारीयों ने जिला अध्यक्ष बनने पर धनंजय तिवारी को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Garhwa - Management" (मलीय कचरा प्रबंधन) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत मल कीचड़ एवं सेप्टीज प्रबंधन हेतु ग्रामीण शहरी अभिसरण पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यालय का आयोजन समाहरणालय के सभा कक्ष में की गई। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा यूनिसेफ सपोर्टेड, आईडीएफ (इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट फाऊंडेशन) टीम के सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण- 2 अंतर्गत जिला स्तरीय फैकेल स्लज एंड सेप्टेज मैनेजमेंट विषय पर हुई कार्यशाला के आयोजन में उपस्थित सभी लोगों को कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से मलीय कचरा प्रबंधन के विषय पर महत्वपूर्ण व आवश्यक जानकारी से अवगत कराने एवं प्रशिक्षित करने का कार्य किया गया। उक्त कार्यशाला में प्रमुखता से UNICEF सपोर्टेड IDF टीम के अजय कुमार सिंह एवं घनश्याम साह द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवम शहरी के अंतर्गत मलीय कचरा प्रबंधन (FSSM) हेतु जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। उक्त कार्यशाला के अंतर्गत गंदे पानी यथा- नदी नालियों के ब्लैक वाटर, रसोई एवं किचन से उपयोग होने के उपरांत निकलने वाले ग्रे वॉटर, फेकल स्लज एवं सेप्टेज के गंदे पानी को उपचारित कर साफ पानी में बदलने त...
Share on WhatsApp