गढ़वा रमना बाजार में बाइक दुर्घटना, दो लोग घायल
गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के चुनदी गांव निवासी राजेंद्र कुमार और उसी गांव के नीतीश कुमार एक बाइक पर सवार होकर रमना बाजार जा रहे थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वे बाइक पर सवार थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर रमना बाजार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।