सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिले में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए शुरू किया गया हस्ताक्षर अभियान

विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत गढ़वा जिले में अधिक से अधिक मतदान हो इसी उद्देश्य को लेकर समाहरणालय परिसर में जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान सभी से अपील किया गया कि आगामी 13 नवम्बर को गढ़वा जिले के सभी मतदाता जागरूक मतदाता के रूप में अपने-अपने बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, ताकि जिले में वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। यह अभियान जिले के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कर सभी मतदाताओ से वोट डालने के लिए आह्वान किया गया। साथ ही पहले मतदान, फिर कोई काम करने का मंत्र भी दिया। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त -सह- एमसीसी कोषांग पदाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता -सह- प्रशिक्षण कोषांग पदाधिकारी राज महेश्वरम, स्वीप नोडल पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा समेत अन्य पदाधिकारी, सभी कार्यालय प्रधान व कर्मियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने आगामी निर्धारित मतदान तिथि 13 नवंबर 2024 को गढ़वा करेगा मतदान स्लोगन के साथ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।

जनता का अधिकार लूटने वालों के लिए आईना है यह विकास पुस्तिका : मंत्री मिथिलेश

 गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने पांच वर्षों के विकास कार्यों का लेखा-जोखा अंकित विकास पुस्तिका का विमोचन किया। सोमवार को मंत्री श्री ठाकुर ने अपने आवास पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ इस विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस विकास पुस्तिका में मंत्री के पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को दर्शाया गया है।                मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि यह विकास पुस्तिका का जनता का हक, अधिकार लूटने वालों के लिए आईना है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि यदि दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे, सरकार यदि जनता के प्रति समर्पित रहे तब ऐसी पुस्तिका बनती है। मंत्री ने कहा कि इस विकास पुस्तिका में मेरे 5 वर्षों के विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत है। जनता को फिर से अपना निर्णय सुनना है और परिणाम देना है। अपने जनप्रतिनिधि के किए कार्यों का मजदूरी जनता को देना है। उन्ह...

डेंटल कॉलेज, फरठिया, गढ़वा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आज दिनांक- 28/10/2024 को निर्वाचन के स्वीप कोषांग द्वारा गढ़वा जिले के डेंटल कॉलेज, फरठिया, गढ़वा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वीप के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उपस्थित शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों से नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर विशेष रूप से सक्रिय संवाद किया तथा मतदान क्यों जरूरी है, विषय पर परिचर्चा भी किया, जिसमें मौके पर उपस्थित सभी सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों समेत अन्य ने बढ़ चढ़कर जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में बताया गया कि मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। यदि हम खुद मतदान नहीं करते हैं, तो हमारा कोई अधिकार नहीं बनता है, किसी के कार्यकलाप पर उंगली उठाना। कार्यक्रम में ईवीएम एवं वीवी पैट के बारे में मुख्य रूप से बताया गया। उपस्थित सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के नैतिक रूप से मतदान कर अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्त्तव्य अवश्य निभाएं। उपस्थित सभी मतदाताओं को भारत निर्वाचन...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने किया समीक्षा

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर तथा व्यय प्रेक्षक दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में नोडल पदाधिकारी वाणिज्यकर विभाग, उत्पाद विभाग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग तथा अग्रणी जिला प्रबंधक गढ़वा सहित अन्य अधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक कर एमसीसी तथा ईईएम कोषांग की समीक्षा की गई। इस बैठक में विधानसभा चुनाव 2024 में अभी तक इन विभागों के द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा करते हुए व्यय प्रेक्षक के द्वारा सभी नोडल पदाधिकारियों को अपने जिम्मेदारियों को ईमानदारी से करने, नियमित रूप से जाँच करने, बैंक लेनदेन पर नजर रखने सहित अन्य निदेश दिए। मौके पर उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त सह एमसीसी कोषांग के पदाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह व्यय अनुश्रवण कोषांग पदाधिकारी परमेश कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मतदाता जागरूकता को लेकर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

आज दिनांक- 27.10.2024 को जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के कर्मी, स्कूल और कॉलेज के सभी विद्यार्थियों द्वारा मतदान थीम पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए गए। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्लोगन एवं मतदान तिथि भी अंकित था। विदित हो कि स्वीप कैलेंडर के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के लिए विभिन्न तरह के गतिविधियां कराई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों के द्वारा मतदान किया जाए। साथ ही लोगों को मतदान के महत्व के भी बारे में जानकारी प्राप्त हो एवं सभी मतदाता 13 नवंबर 2024 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करें। मतदान हमारा अधिकार है तथा लोक हित एवं राष्ट्रहित में मतदान करना हमारा परम कर्तव्य है। निर्वाचन आयोग के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में स्वीप कैलेंडर बनाई गई है, जिसके तहत विभिन्न गतिविधियां लगातार कराई जा रही है। मुख्य रूप से ईएलसी, चुनाव पाठशाला बैग एवं वैफ के माध्यम से जिले एवं प्रखंड से लेकर बूथ लेवल तक विस्तृत कार्यक्रम कराए जा रहे हैं, ताकि मतदाताओं को जागरूक क...

गढ़वा रेलवे स्टेशन पर एफएसटी और एसएसटी टीम द्वारा चलाया गया सघन जाँच अभियान

जिले में विधान सभा आम निर्वाचन 2024 स्वच्छ, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो इसी के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर एफएसटी तथा एसएसटी टीम के द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। जाँच अभियान के तहत निर्देश दिया गया है कि अगर कोई आपत्ति जनक सामग्री तथा राशि पायी जाती है, तो उसे जब्त करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए अविलंब जिला प्रशासन को सूचित करें। इसी क्रम में संबंधित एफएसटी और एसएसटी की टीम द्वारा आज दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को गढ़वा जिले के रेलवे स्टेशन पर सघन जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिनियुक्त एफएसटी और एसएसटी टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामानों की तलाशी ली तथा सुरक्षा संबंधित अन्य बिदुओं पर निरीक्षण किया

शहरी क्षेत्र में भी बजा झामुमो का डंका, 13 वार्ड पार्षदों ने थामा झामुमो का दामन

गढ़वा। गढ़वा शहरी क्षेत्र में भी झामुमो का डंका बज रहा है। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से 13 वार्ड पार्षदों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में वार्ड एक के पार्षद गजाला सिद्धिकी, वार्ड दो के नरगिस बानो, वार्ड तीन के रेणु देवी, वार्ड चार के दिनेश गौड़, वार्ड पांच के अंजु देवी, वार्ड छह के घनश्याम कुमार उर्फ पुतुल, वार्ड सात के विनोद प्रसाद उर्फ करीमन, वार्ड आठ के दुर्गा देवी, वार्ड 10 के स्नेहा देवी, वार्ड 14 के रश्मि सिन्हा, वार्ड 16 के ममता देवी, वार्ड 20 के सबीता देवी तथा वार्ड 21 की वार्ड पार्षद रिंकु कुमारी का नाम शामिल है। सभी ने विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर को जीताने का संकल्प लिया। इन्होंने कहा कि मंत्री श्री ठाकुर के ऐतिहासिक विकास कार्यां से प्रभावित होकर गढ़वा में विकास की गति को और...

बिश्रामपुर कार्यालय में 500 से अधिक लोगों ने भाजपा, आरजेडी , बसपा छोड़ ब्रह्मदेव प्रसाद का थामा हाथ

पलामू ।बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के 500 से अधिक महिला. पुरूष एवं युवाओं ने ब्रह्मदेव प्रसाद का दामन थाम लिया। रविवार को बिश्रामपुर कार्यालय पर सभी ने पहुंचकर उन्हें अपना समर्थन देने का वादा किया तथा सदस्यता ग्रहण की। कार्यालय में सभी को माला, पट्टा पहनाकर व मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया।           इस दौरान बिश्रामपुर प्रखंड के उर्सुला, पांडेयपुर , नावाडीह पांडू प्रखंड के ग्राम तीसीबार , फूलिया , बरवाही, आदि गांवों के लोग शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से दुलारी देवी, प्रमिला देवी,अनिता देवी, रंजू देवी, लालमती देवी, सरिता देवी, ऊषा देवी, सरोज देवी , उर्मिला देवी, बीमा देवी, रानी देवी , बिंदु कुंवर, चंदन चौधरी , संजय चौधरी , धनंजय चौधरी , अमित कुमार , राजीव रंजन ठाकुर , तेतरी देवी , शारदा कुंवर, संतोष प्रसाद, मनोज विश्वकर्मा , मनीष गुप्ता, अविनाश कुमार सिंह , रंजन प्रसाद , दीपक कुमार पाल , जयकांत पाल, विवेक साव, विकास ठाकुर , प्रेमचंद कुमार , मुकेश मेहता , दीपक यादव , ब्रजेश शर्मा , जगरनाथ चौधरी , मुखला...

स्वीप के तहत किये जा रहे कार्यक्रम को लेकर प्रखंड कार्यालय गढ़वा में बैठक

प्रखंड कार्यालय गढ़वा में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण और जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा के नेतृत्व में स्वीप के तहत किये जा रहे कार्यक्रम को लेकर प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, प्रखंड समन्वयक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर के साथ बैठक किया गया।   बैठक में कहा गया कि स्वीप के तहत पूरे गढ़वा प्रखंड में मतदाताओं को जागरूक करना है ताकि वोट प्रतिशत बढ़ सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि विभिन्न तरह के कार्यक्रम रंगोली, पेंटिंग जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया जाना है। उक्त बैठक में सिया जानकी, क्षमा प्रिया, शाहनवाज असगर पंचायत सचिव चंद्र देव तिवारी सुरेश चौधरी, विवेक गौतम, विजय यादव, विकास चौबे, अमित तिवारी, रंजन दुबे, प्रतिमा भारती, सीमा कुमारी, प्रखंड समन्वयक शिखा कुमारी, विनोद गुप्ता, लेखा सहायक बलराम पांडे, अमित तिवारी, सुमित पाठक समेतअन्य लोग उपस्थित थें।

गोपीनाथ सिंह महिला कॉलेज, गढ़वा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

आज दिनांक- 26/10/2024 को निर्वाचन के स्वीप कोषांग द्वारा गढ़वा जिले के गोपीनाथ सिंह महिला कॉलेज, गढ़वा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वीप के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उपस्थित शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों से नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर विशेष रूप से सक्रिय संवाद किया तथा मतदान क्यों जरूरी है, विषय पर परिचर्चा भी किया, जिसमें मौके पर उपस्थित सभी सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों समेत अन्य ने बढ़ चढ़कर जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में बताया गया कि मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। यदि हम खुद मतदान नहीं करते हैं, तो हमारा कोई अधिकार नहीं बनता है, किसी के कार्यकलाप पर उंगली उठाना। कार्यक्रम में ईवीएम एवं वीवी पैट के बारे में मुख्य रूप से बताया गया। उपस्थित सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के नैतिक रूप से मतदान कर अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्त्तव्य अवश्य निभाएं। उपस्थित सभी मतदाताओं को भारत निर...

सामान्य प्रेक्षक ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बुथों का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

विधानसभा आम निर्वाचन- 2024 के अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी रखने एवं पर्यवेक्षण कार्य के निमित भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के स्तर से सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एव व्यय प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति 80 गढ़वा एवं 81 भवनाथपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए की गई है। इसी क्रम में निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी रखने एवं पर्यवेक्षण हेतु जितेंद्र नारायण बसु राय चौधरी (IAS) सामान्य प्रेक्षक, भवनाथपुर- 81 विधानसभा क्षेत्र द्वारा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र- 81 अंतर्गत नगर उंटारी प्रखंड के राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिशनपुर नगर ऊंटारी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय हलीवन्ता नगर ऊंटारी पर बनाए गए बुथों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से मतदान के दिन आने वाले मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, जिसे लेकर मतदान केन्द्रों में उन्होंने ए०एम०एफ० सुविधाओं का आंकलन किया। जिसमें मुख्य रूप से पेयजल, शौचालय, विद्युत, रैंप, व्हीलचेयर आदि की समुचित व्यवस्था को देखा। वहीं मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। सा...

पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश

विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर सामान्य प्रेक्षक, सारांश मित्तर (भा०प्र०से०) 80- गढ़वा एवं सामान्य प्रेक्षक, रितेंद्र नारायण बसु रॉय चौधरी (भा०प्र०से०) 81- भवनाथपुर, पुलिस प्रेक्षक, एम सुलेमान चौधरी (भा०पु०से०), विधानसभा क्षेत्र 80-81 तथा व्यय प्रेक्षक, दिनेश गुप्ता (भा०रा०से०) विधानसभा क्षेत्र 80-81 द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पाण्डेय के साथ विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए रिसीविंग सेंटर एवं मतगणना केंद्र हेतु चयनित स्थल स्थानीय बाजार समिति, गढ़वा तथा डिस्पैच सेंटर हेतु चयनित स्थल स्थानीय श्री सदगुरू जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज, गढ़वा का निरीक्षण किया गया एवं की जा रही आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान मतगणना के दिन प्रवेश-निकासी, वाहन पड़ाव तथा सुगमतापूर्ण ईवीएम वीवी-पीएटी लाने लेजाने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडियाकर्मियों की बैठने की व्यवस्था आदि की जानकारी ली गई। मौके पर उपस्थित संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मतगणना व डिस्पैच हेतु विधानसभावार अलग-अलग काउंटर बनाने, प्रवेश न...

वरीय पदाधिकारियों, नोडल पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश

विधानसभा आम चुनाव 2024 के अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी रखने एवं पर्यवेक्षण कार्य के निमित भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के स्तर से सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 80- गढ़वा एवं 81- भवनाथपुर हेतु की गयी है। इसी क्रम में आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में सामान्य प्रेक्षक, सारांश मित्तर (भा०प्र०से०) 80- गढ़वा एवं सामान्य प्रेक्षक, रितेंद्र नारायण बसु रॉय चौधरी (भा०प्र०से०) 81- भवनाथपुर, पुलिस प्रेक्षक, एम सुलेमान चौधरी (भा०पु०से०) विधानसभा क्षेत्र 80-81 तथा व्यय प्रेक्षक, दिनेश गुप्ता (भा०रा०से०) विधानसभा क्षेत्र 80-81 द्वारा चुनाव की तैयारियों का बैठक कर समीक्षा किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक का गढ़वा जिला आगमन पर स्वागत किया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गढ़वा जिले के भौगोलिक स्थिति की संक्षेप जानकारी देते हुए विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर अब तक की गई तैयारियों की पूर्ण जानकारी स...

गढ़वा जिला फुटबॉल टीम धनबाद के लिए रवाना

झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता जो की चार ग्रुपों में खेला जा रहा है गढ़वा जिले की टीम को ग्रुप बी में रखा गया है ग्रुप बी का सभी मैच धनबाद जिला में धनबाद के सिजुआ मैदान में खेला जाएगा ग्रुप बी मैं 6 टीम है जिसमें गढ़वा पलामू रामगढ़ चतरा धनबाद और गोड्डा शामिल है गढ़वा का मैच 26 अक्टूबर को चतरा के साथ खेला जाएगा इसके लिए गढ़वा जिला की टीम आज शक्तिपुंज एक्सप्रेस से धनबाद के लिए कप्तान आकाश दीप ऋषि के नेतृत्व में रवाना हुई टीम में निरोज लकड़ा सीबी सिंह मनजीत तिर्की आकाश कुमार रमाकांत रजक बबलू मुर्मू सविंद्र लकड़ा उमंग तिर्की विजय सिंह अंकित सिंह आर्यन कुजूर अमोस गीध दीप रंजन बाखला महेंद्र सिंह मोहन सिंह शामिल है टीम के कोच अमित सिंह टीम मैनेजर कंचन कुमार को बनाया गया  टीम को शुभकामना देते हुए गढ़वा जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने बताया की टीम काफी संतुलित है सभी नए खिलाड़ी हैं और विगत एक सालों में इनका परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा बधाई देने वालों में फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव अरविंद कुमार कोषाध्यक्ष जगन्नाथ राम संरक्षक र...
Share on WhatsApp