( Garhwa ) ( ID : 2 ) अंबिकापुर-गढ़वा रेल लाइन के अलाइनमेंट में बदलाव की मांग, सांसद बीडी राम ने लिखा पत्र
पलामू संसदीय क्षेत्र के माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर प्रस्तावित अंबिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा नई रेल लाइन के वर्तमान अलाइनमेंट में संशोधन करते हुए बड़गढ़ एवं भंडरिया प्रखंडों को भी शामिल करने एवं लंबे समय से लंबित बरवाडीह-चिरमिरी-अंबिकापुर रेल लाइन परियजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। सांसद श्री राम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अंबिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा रेल लाइन को स्वीकृति दिए जाने का निर्णय अत्यंत स्वागतयोग्य है। यह परियोजना पलामू, गढ़वा एवं आसपास के क्षेत्रों की रेल संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेगी। परंतु प्रस्तावित रेल लाइन के वर्तमान अलाइनमेंट से बड़गढ़ एवं भंडरिया जैसे अत्यंत पिछड़े एवं भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम क्षेत्रों को बाहर रखा गया है। इन क्षेत्रों के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस संबंध में व्यापक चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें ज्ञापन दिया हैं। स्थानीय...