सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समाहरणालय गढ़वा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान



गढ़वा समाहरणालय स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की अहमियत समझाई गई।

मुख्य बिंदु:

हेलमेट का उपयोग: बाइक चलाते समय हेलमेट अनिवार्य करें।

नाबालिग वाहन संचालन: नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

गति सीमा: गति सीमा का पालन करें और रोड रेज से बचें।

हिट एंड रन जागरूकता: हिट एंड रन मामलों और गुड सेमिरिटन योजना की जानकारी दी गई।


लोगों से अपील की गई कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की सहायता करें और गुड सेमिरिटन बनकर उन्हें अस्पताल तक पहुँचाने में मदद करें।

सामग्री वितरण:
कार्यक्रम में रोड सेफ्टी हैंडबुक और पंपलेट का वितरण किया गया। इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन अधिकारी संजय बैठा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share on WhatsApp