सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

200 लोगों के बीच प्रसाद रूपी भोजन का वितरण

लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के द्वारा माँ गढ़देवी मंदिर के प्रांगण मे प्रसाद रूपी भोजन 200 लोगों के बीच वितरित किया गया  प्रोजेक्ट चेयरमैन संतोष अग्रवाल ने बताया कि लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन के द्वारा में हमलोगो ने जरुरत मंदो के बीच भोजन का वितरण किया !  पूर्व अध्यक्ष लायन जय शंकर ब्रेजियर ने बताया कि इस फूड फॉर हंगर कार्यक्रम को लायंस क्लब मोटो (we -serve) हम सेवा करते हैके तहत किया जाता है इसी के तहत हम लायन सेवा के नये नये तरीके ढूढ़ते रहते हैं और सेवा करते हैं!  इस कार्यक्रम मेंअध्यक्ष उमाकांत पांडे, प्रोजेक्ट चेयरमैन संतोष अग्रवाल,लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A के रिलीविंग द हंगर के चेयरमैनऔर पूर्व अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल , सचिव जय शंकर ब्रेजियर, विजय सोनी, गायत्री सोनी आदि उपस्थित थे!

छूटे हुए गांवों के लिए बिजली आपूर्ति की प्रक्रिया शुरु

माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम के अथक प्रयासों के फलस्वरुप पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिले क्रमशः पलामू एवं गढ़वा के छूटे हुए गांवों एवं टोलों में शीघ्र बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। ऐसे टोलों एवं गांवों के सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है।  इसके लिए माननीय सांसद ने लोकसभा में शून्य काल के अंतर्गत मामले को उठाया था एवं तत्कालीन केन्द्रीय विद्युत मंत्री श्री आर० के० सिंह सिंह जी को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से मिलकर अनुरोध किया था।  विदित है कि गढ़वा शहर, मेदिनीनगर शहर के अलावा भी छोटे-छोटे शहरों में भी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भारत सरकार के द्वारा संचालित (RDSS) Revamped Distribution Sector Scheme के अंदर की जा रही है। साथ ही दोनों जिलों के प्रखंड़ों एवं गांवों में (MUJY) Mukhyamantri Ujjawal Jharkhand Yojana के तहत बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। श्री राम ने कहा कि उम्मीद है कि उक्त बिजली योजनाओं के कार्य के पूर्ण होते ही बहुत जल्द ही छूटे हुए गांवों एवं टोलों में भी निर्वाध रूप से बिजली आपूर्ति की ...

संविधान के अमुपालन का लिया संकल्प

संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में पदाधिकारियों/कर्मियों ने संविधान प्रस्तावना पढ़ संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का संकल्प लिया   संविधान दिवस के मौके पर आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उपायुक्त, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में सभी वरीय पदाधिकारियों, कार्यालय प्रधान व कार्यालय कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का संकल्प लिया। सभी ने संविधान के प्रति भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा, उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढाने के लिए, दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई० को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने का शपथ लिया। इस...

सड़क दुर्घटना में गढ़वा के दिलशाद अंसारी गंभीर रूप से घायल

  गढ़वा - मझिआंव मार्ग पर दलेली गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन के कारण दिलशाद अंसारी की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं , जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक दिलशाद गढ़वा शहर के उंचरी मोहल्ला के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि दिलशाद किसी काम से मझिआंव की ओर जा रहे थे। दलेली गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति इस हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में दिलशाद को सड़क से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को सूचना दी गई और स्थिति को गंभीर मानते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर कर दिया। हालांकि दिलशाद अंसारी को सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं , लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।  

सांप के डसने से महिला की हालत गंभीर, गढ़वा रेफर

गढ़वा जिला के भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत्तके केतार स्थित मुकुंदपुर गांव की निवासी उर्मिला देवी, पत्नी- रविन्द्र साह को मंगलवार देर शाम सांप के काटने से गंभीर हालत में भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक रंजन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया। स्थानीय मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक उर्मिला देवी अपने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान अंधेरे में एक जहरीले सांप ने उनकी अंगुली पर काट लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया , लेकिन जहर फैलने के कारण उनकी हालत बिगड़ती गई। फिलहाल महिला इलाजरत है.  

आर्य समाज गढ़वा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, भजनों से बंधा समा

गढ़वा: आर्य समाज गढ़वा के वार्षिकोत्सव का तीसरा दिन भव्य यज्ञ और भजनों के साथ हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य श्री कृष्ण देव जी ने वैदिक मंत्रों से यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में डीएवी मॉडल स्कूल के निदेशक सुशील केसरी और पूनम देवी ने आहुति प्रदान की। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान नंदकुमार गुप्ता, उनकी धर्मपत्नी लता गुप्ता, निर्मल केसरी और गीता देवी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लिया और अपनी आहुतियां समर्पित कीं। चंडीगढ़ से पधारे भजन सम्राट पंडित उपेंद्र आर्य जी ने अपने सुमधुर भजनों से कार्यक्रम में उपस्थित धर्मप्रेमियों का मन मोह लिया। उन्होंने "जितना तुझे धन प्यारा, यदि ईश्वर भी हो जाए तो सारे दुखों से छुटकारा मिल जाए" जैसे भजनों से आध्यात्मिक संदेश दिया। साथ ही भोजपुरी भजन "देखी पूरब में सूरज की लाली नयनवां खुली खुली जाए" ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। उनके भजनों में सत्संग, जीवन मूल्यों और पति-पत्नी के संबंधों का महत्व रेखांकित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रामदास...

झामुमो ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

गढ़वा : गढ़वा जिला झामुमो के तत्वधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर शुक्रवार को शहर के कल्याणपुर स्थित बिरसा मुण्डा स्मारक पार्क में स्थित भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।           मौके पर झामुमो नेताओं ने बिरसा मुण्डा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखण्ड राज्य के उलिहातु गांव में हुआ था। ये आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले प्रमुख नेता थे। बिरसा मुण्डा का जीवन आदिवासी समाज का उत्पीड़न एवं कठिनाइयों के खिलाफ संघर्ष का प्रतिक है। इन्होंने आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान (विद्रोह) किया। भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं। वे धरती आबा के नाम से भी जाने जाते हैं। मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, जिला सचिव मनोज ठाकुर, शांति देवी, शंभु चन्द्रवंशी, कबुतरी देवी, छोटू सिंह, रामसागर उरांव, दशरथ प्रसाद, आशीष गुप्ता, फुजैल अहमद, संजीव भुईयां, बाबर खां, ब...

झामुमो ने पांच साल तक गढ़वा सहित पूरे झारखंड को बर्बाद करने का काम किया है: रितेश

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो ने पांच साल तक गढ़वा सहित पूरे झारखंड को बर्बाद करने का काम किया है झामुमो सरकार ने जनहित में एक भी योजना नहीं बनाया। झामुमो मंत्री विधायक ने पांच साल तक सिर्फ अपना झोली भरने का काम किया है। गढ़वा में सिर्फ मंत्री के खास लोगों का विकास हुआ है बाकी स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार व्यवस्था पुरी तरह से फेल साबित हुआ है। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में जनता त्राहिमाम कर रही है उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग जनता के बिच तरह तरह से प्रलोभन देकर भ्रमित करने में लगे हुए हैं लेकिन जनता गढ़वा में परिवर्तन चाहती है मंत्री के लोगों ने बालु माफिया के द्वारा अवैध कारोबार चलाया जिससे जनता को अपना घर बनाने में काफी परेशानी हुआ। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए मुड बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आते ही जनहित में अनेकों योजनाएं चलाई जाएगी जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। गो गो दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को 2100 रुपया मिलेगा। पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। पारा शिक्षक सहायक पुलिस...

सुसंगत धाराओं के तहत लगभग दर्जन भर लोगों पर विधिसम्मत कार्रवाई करने की गई बात

विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्द्येनज़र पीठासीन पदाधिकारियों एवं विभिन्न मतदान पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस निमित 80- गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के अधीन विभिन्न गठित मतदान दल में अलग-अलग पदों का दायित्व सौंपा गया है। पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन के तहत सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्वों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उद्देश्य से विभिन्न निर्धारित तिथियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं। परंतु प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुछ पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहकर निर्वाचन कार्यो के प्रति लापरवाही बरती गई है। दिनांक 07 नवंबर 2024 को राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा में आयोजित पार्टी मिलान प्रशिक्षण कार्यक्रम में विनोद कुमार पासवान, सहायक शिक्षक, MS Biktam, पीठासीन पदाधिकारी, पार्टी संख्या-81-0193, आनन्द कुमार पाण्डेय, निम्नवर्गीय लिपिक, अंचल कार्यालय, बरडीहा, प्रथम मतदान पदाधिकारी, पार्टी संख्या-81-0143, राजकुमार सिंह, सहायक अध्यापक, UMS Birbandh...

विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया रिसीविंग सेंटर एवं कॉउंटिग हॉल का निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 80- गढ़वा व 81- भवनाथपुर हेतु कृषि उत्पादन बाजार समिति गढ़वा में बनाये गयें रिसीविंग सेंटर/बज्रगृह एवं मतगणना हॉल के लिए किए गए आवश्यक तैयारियों एवं चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान मतगणना के दिन प्रवेश-निकास, वाहन पड़ाव तथा सुगमतापूर्ण ईवीएम वीवी-पीएटी लाने लेजाने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडियाकर्मियों की बैठने की व्यवस्था, मतदान दल के सदस्यों, पुलिस के जवान एवं अन्य संबंधितों हेतु दाल-भात केंद्र का अधिष्ठापन, पेयजल की समुचित व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई, बिजली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं तथा उक्त सभी कार्यों की देखरेख हेतु कंट्रोल रूम की व्यवस्था आदि की जानकारी ली गई। मौके पर उपस्थित संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। रिसीविंग सेंटर व मतगणना हेतु विधानसभावार अलग-अलग काउंटर बनाने, प्रवेश निकास हेतु अलग-अलग द्वार बनाने, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने, बैरिकेडिंग, विधानसभावार पोलिंग पार्टी के वाहनों का पड़ाव, मतदान उपरांत रिसीविंग सेंटर मे...

प्रत्याशियों के साथ बैठक : 48 घंटे पूर्व की अवधि के दौरान *"क्या करें, क्या न करें पर दी गई जानकारी

*11 नवंबर शाम से लाउडस्पीकर, जनसभा और जुलूस पर निषेध* *मतदान केंद्र से 200 मीटर के अंदर किसी प्रत्याशी का नहीं होगा कोई स्टाल/टेबल* गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने रविवार को उम्मीदवारों/ उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि अब मतदान दिवस के लिए बीच में दो दिन ही शेष हैं, इसलिए आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व कई निषेध लागू हो जाते हैं। प्रत्याशियों को इन्हीं सभी प्रतिबंधों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। निर्वाची पदाधिकारी की ओर से सभी प्रत्याशियों को बताया गया कि मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित आखिरी समय से 48 घंटे पूर्व के बाद से निर्वाचन क्षेत्र में लाउडस्पीकर के उपयोग पर पूर्णत: पाबंदी लग जाती है। इसी प्रकार इस अवधि में सार्वजनिक सभाओं, जुलूस व रैलियां पर भी प्रतिबंध लग जाता है। इस प्रतिबंध का जो प्रत्याशी उल्लंघन करेगा उस पर आयोग के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। उनके द्वारा बताया गया कि 48 घंटे पूर्व की इस अवधि के दौरान रेडि...

11 नवम्बर को निर्धारित की गई अनुपस्थित मतदान दल के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिला स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान दल के सदस्यों को प्रशिक्षण/(शंका) डाउट क्लीयरेंस/हैण्डस ऑन हेतु दिनांक- 11.11.2024 को अपराह्न 10:00 बजे से रा० कृ० +2 गोविंद उच्च विद्यालय, गढ़वा में विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उक्त संबंधी जानकारी नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग -सह- अपर समाहर्त्ता, गढ़वा राज महेश्वरम द्वारा दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे पदाधिकारी/कर्मचारी जो निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त हैं, वे सभी पोस्टल बैलेट से अपना मतदान करना सुनिश्चित करेंगे। नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग -सह- अपर समाहर्त्ता, गढ़वा राज महेश्वरम द्वारा उक्त निर्धारित तिथि में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों (मतदान दल के सदस्यों) से निर्धारित तिथि को ससमय प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की गई है।

स्वीप कार्यक्रम के तहत "रन फॉर वोट" कार्यक्रम का आयोजन

विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 में गढ़वा जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर आज स्वीप कार्यक्रम के तहत पुराने समाहरणालय परिसर, गढ़वा से न्यू बस स्टैंड, गढ़वा तक रन फ़ॉर वोट का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे के नेतृत्व में "रन फॉर वोट" कार्यक्रम का आयोजन हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रातः 06:00 बजे के करीब "रन फॉर वोट" कार्यक्रम पुराने समाहरणालय परिसर से प्रारंभ हुआ और चिनिया मोड़ से रंका मोड़ होते हुए न्यू बस स्टैंड, गढ़वा में जाकर समाप्त हुआ। "रन फॉर वोट" कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक संग विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी, पुलिस विभाग के जवान, स्कूली बच्चें एवं काफी संख्या में जिलावासियों ने भाग लिया। मतदाता जागरूकता के विभिन्न नारे के उद्घोषण के साथ दौड़ लगाकर सभी ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उक्त मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोगों को मतदाता जागरूकता के विषय पर संबोधित भी किया गया। उन्होंने...

व्यवसायी संघ ने किया मंत्री का सम्मान समारोह, दिया समर्थन

गढ़वा। व्यवासयी संघ गढ़वा के तत्वावधान में शहर के रंका मोड़ स्थित विद्या गुपुत वाटिका में शनिवार की संध्या सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। व्यवसायियों ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री गढ़वा विस क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को सम्मानित किया। इस दौरान सभी व्यवसायियों ने गढ़वा के विकास को और आगे बढ़ाने के लिए मंत्री श्री ठाकुर का समर्थन किया। सभी ने तीर-धनुष छाप पर वोट देकर मंत्री श्री ठाकुर को जीताने का संकल्प लिया। व्यवसायियों ने बुके देकर एवं बड़ा माला पहनाकर मंत्री एवं उनके परिजनों का भव्य स्वागत किया।   मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मैं यहां अपने परिवार के बीच में हूं। मैं यहां के एक-एक लोगों का ऋणी हूं। जिनके आशीर्वाद से गढ़वा का ऐतिहासिक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में भाजपा को अधिक वोट मिलने तथा झामुमो को कम वोट मिलने के मिथक को तोड़ते हुए गढ़वा के लोगों ने पिछले चुनाव में सर्वाधिक वोट देकर रिकार्ड बनाया है। मंत्री ने कहा कि जाति, धर्म, संप्रदाय की भावना में...

अनुपस्थित मतदान दल के सदस्यों को दी जाएगी प्रशिक्षण

विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिला स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान दल के सदस्यों को प्रशिक्षण/डाउट क्लीयरेंस/हैण्डस ऑन हेतु दिनांक- 10.11.2024 को अपराह्न 01:00 बजे से रा० कृ० +2 गोविंद उच्च विद्यालय, गढ़वा में विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उक्त संबंधी जानकारी नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग -सह- अपर समाहर्त्ता, गढ़वा राज महेश्वरम द्वारा दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे पदाधिकारी/कर्मचारी जो निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त हैं, वे सभी पोस्टल बैलेट से अपना मतदान करना सुनिश्चित करेंगे। नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग -सह- अपर समाहर्त्ता, गढ़वा राज महेश्वरम द्वारा उक्त निर्धारित तिथि में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों (मतदान दल के सदस्यों) से निर्धारित तिथि को ससमय प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की गई है।

विधान सभा चुनाव सम्पन्न कराने हेतु CAPF के अधिकारियों के साथ चुनाव संबंधी बैठक संपन्न

विधानसभा आम चुनाव 2024 को भयमुक्त वातावरण में एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर समाहरणालय गढ़वा स्थित सभागार में पुलिस प्रेक्षक 80- गढ़वा एवं 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र सुलेमान चौधरी (आईपीएस) की अध्यक्षता में सामान्य प्रेक्षक 80- गढ़वा विधानसभा क्षेत्र सारांश मित्तर (आईएएस), जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय एवं CRPF- 172 के कमाण्डेंट नृपेन्द्र कुमार के साथ विधान सभा चुनाव कराने आये हुए CAPF के अधिकारियों के साथ चुनाव संबंधी एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राहुल देव बड़ाईक, CRPF-172 के 2IC अमरेन्द्र कुमार सिंह तथा कुलदीप कुमार, BSF के ADHOC कमाण्डेंट राजेश कुमार यादव एवं मनोज कुमार तथा BSF के 9 कम्पनियों के कम्पनी कमांडर आदि भी शामिल हुए। इस बैठक में पुलिस प्रेक्षक द्वारा CAPF के अधिकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने हेतु तथा सार्वजनिक क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को मतदान करने हेतु भयमुक्त करने का दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक तथा CRPF कमांडेट के द्वारा गढ़वा...

झामुमो के लोग गुंडाराज फैला कर चुनाव में लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं: रीतेश चौबे

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के लोग गुंडाराज फैला कर चुनाव में लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं जिस तरह से तरके मेराल में झामुमो के लोगों ने वोट के लिए हिन्दुओं के साथ मार-पीट किया इससे इससे आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है उन्होंने कहा कि गढ़वा में पुरे पांच साल तक झामुमो का गुंडाराज राज माफिया राज चरम पर रहा है विधानसभा चुनाव में जनता झामुमो को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है झामुमो मंत्री विधायक गुंडागर्दी धन-बल के दम पर चुनाव में जनता को दबाने का प्रयास कर रहे हैं झामुमो ने गढ़वा में व्यवसायी महिला किसान युवा सबको दबाने का भरपूर प्रयास किया है झामुमो के लोग तरह तरह से प्रलोभन देकर जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता के पास यही मौका है जब भाजपा प्रत्याशी को जीताकर भ्रष्ट झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक को सत्ता से उखाड़ फेंके। ताकी आनेवाला पांच साल झारखंड के विकास में गढ़वा का अहम योगदान रहे। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में झामुमो के लोगों ने गढ़वा म...

दो दिनों में दो हजार से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन

  गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री, गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है। प्रतिदिन विभिन्न दलों को छोड़कर काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में दो हजार से अधिक लोगों ने मंत्री श्री ठाकुर के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। कई लोगों ने मंत्री के आवास पर पहुंचकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी काफी संख्या में लोगों ने झामुमो का दामन थामा। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत करते हुए झामुमो में शामिल किया। सभी ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को तीर धनुष छाप पर वोट देकर भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से एआईएमआईएम को छोड़कर ग्राम छपरदागा से जसमुदीन अंसारी, नौशाद आलम, जेयारत अंसारी, फखरुद्दीनअंसारी, श्याम कुमार किशोर, दिलशाद अंसारी, गढ़वा श...

डंडा एवं गढ़वा प्रखंड मिथिलेश ठाकुर ने की जनसभा, बोले - बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार

गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि राज्य की जनता का अधिकतर वे किसी भी कीमत पर नहीं लूटने देंगे। राज्य में निश्चित रूप से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। सभी को पूरा हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण रोकने के लिए भाजपा एड़ी चोटी का प्रयास कर रही है। मंत्री श्री ठाकुर ने शुक्रवार को डंडा एवं गढ़वा प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित जनसंपर्क अभियान सह जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।        मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की जनता ने काफी सोच समझ कर उन्हें मौका दिया। तब उन्होंने जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरते हुए बदहाल गढ़वा की तस्वीर बदल दी। आज प्रत्येक गांव में लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा के साथ-साथ बिजली, पानी, चिकित्सका, शिक्षा आदि सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रख कर जनहित की बहुत सारी योजनाएं चला रही है। किसानों का दो लाख रूपये कर्ज माफ, बकाया बिजली बिल एवं प्रतिमाह 200 यूनिट बिजली फ्री सा...

भाजपा व आजसू के पदाधिकारियों सहित 200 युवाओं ने थामा झामुमो का दामन

गढ़वा। झामुमो में शामिल होने वालों का तांता लगा हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि पूरा गढ़वा ही झामुमो के साथ चल पड़ा है। शुक्रवार को आजसू पार्टी के गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल पासवान एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रतन रोनित केशरी सहित 200 से अधिक की संख्या में युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। सभी ने मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर पहुंचकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी के पट्टा पहनाकर स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल किया। सभी ने हर हाल में गढ़वा के विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को जीताने का संकल्प लिया।   मौके पर दीनदयाल पासवान व रोनित केशरी ने कहा कि जनता को विकास व अमन चैन चाहिए। हिंदु-मुस्लिम, जात, पात के नाम पर समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों को गढ़वा की जनता पहले ही रिजेक्ट कर चुकी है। मंत्री श्री ठाकुर द्वारा गढ़वा में किये गये ऐतिहासिक विकास कार्यों से जनता काफी प्रभावित है। सभी ने पहले से ही तीर धनुष छाप पर वोट देकर इंडिया गठबंधन के योग्य एवं कर्मठ प्रत...

जेएलकेएम प्रत्याशी सोनू यादव का झामुमो को समर्थन का ऐलान

  गढ़वा। गढ़वा विधान सभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी सह झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का जनाधार चुनाव प्रचार में लगातार बढ़ता दिख रहा है। नित्य प्रतिदिन उनसे जुड़ने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी यह कड़ी छठ के दिन और मजबूत हो गई। जब उनके खिलाफ चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी सोनू कुमार यादव सहित कई अन्य नेताओं ने झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को समर्थन का ऐलान कर दिया। सोनू यादव ने कहा कि अब वह और उनकी टीम मिथिलेश ठाकुर को जिताने में अपनी पूरी ऊर्जा को लगा देगी।  गुरुवार को मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर जेएलकेएम प्रत्याशी श्री यादव सहित राष्ट्रीय समानता पार्टी के पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ब्रजेश तुरी, वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी आदि ने मंत्री श्री ठाकुर को अपना समर्थन दे दिया। सभी लोग अपने समर्थकों के साथ मंत्री श्री ठाकुर की जीत सुनिश्चित करने में लग गए हैं। मिथिलेश ठाकुर के खिलाफ चुनावी समर में कूदने वाले प्रत्याशियों के समर्पण से गढ़वा विधान सभा चुनाव का माहौल दिलचस्प...

विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर समाहरणालय में चलाया गया सेल्फी विथ एपिक अभियान

विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत गढ़वा जिले में अधिक से अधिक मतदान हो इसी उद्देश्य को लेकर समाहरणालय परिसर में जिला प्रशासन ने सेल्फी विथ एपिक अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान सभी से अपील किया गया कि आगामी 13 नवम्बर को गढ़वा जिले के सभी मतदाता जागरूक मतदाता के रूप में अपने-अपने बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, ताकि जिले में वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। यह अभियान जिले के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कर सभी मतदाताओ से वोट डालने के लिए आह्वान किया गया। साथ ही पहले मतदान, फिर कोई काम करने का मंत्र भी दिया। उक्त मौके पर उपस्थित सभी लोगों के बीच स्वीप रिबन भी वितरित किये गयें, जिसमें मुख्य रूप से आगामी 13 नवम्बर को मतदान जरूर करने को लेकर अपील की गई। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त -सह- एमसीसी कोषांग पदाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा, स्वीप नोडल पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा समेत अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने आगामी निर्धारित मतदान तिथि 13 नवंबर 2024 को गढ़वा करेगा मतदान स्लोगन के साथ उक्त अ...

Bhawnathpur पर्व और चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार शाम कंपोजिट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कंट्रोल रूम में अधिष्ठापित सभी सीसीटीवी कैमरों से शहर के कोने-कोने का जायजा लिया, वहीं कंट्रोल रूम में रोस्टर ड्यूटी के अनुरूप प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस बल की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को सजगता और चौकसता के साथ हमेशा की तरह कर्तव्य निर्वहन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव तथा पर्व त्यौहारों का दौर एक साथ चल रहा है, ऐसे में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी दोगुनी हो जाना स्वाभाविक है। कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए सभी को अपने-अपने स्तर पर सजग रहना पड़ेगा, ताकि यहां का हर आम और खास व्यक्ति एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार भी मना सके और अपने मतदान का प्रयोग भी निर्भीक माहौल में कर सके।  *किसी भी सहायता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 6201261084 पर कॉल कर सकते हैं* उन्होंने कहा कि हर नागरिक सदैव इस बात से आश्वस्त रह सकता है कि गढ़वा का जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सदैव उनक...

भाजपा के घर में सेंधमारी, रमकंडा में 300 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

गढ़वा। झामुमो ने भाजपा के घर में सेंधमारी कर ली है। रमकंडा प्रखंड के रक्सी गांव से उमेश यादव के नेतृत्व में 300 से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। बुधवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याषी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के जनसंपर्क अभियान के दौरान सभी लोग झामुमो में शामिल हो गये। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से राजू केशरी, मोती प्रसाद केशरी, सुभाष प्रसाद केशरी, गंभीरा यादव, बलराम यादव, संजय यादव, शरद यादव, काशीनाथ यादव, अमेरिका यादव, सुनील यादव, प्रमोद केशरी, ललन चौधरी, राजू प्रसाद केशरी, गौतम यादव, नरेंद्र दुबे, संजय चौधरी, कौशल केशरी, लगन चौधरी, सुरेंद्र भुईयां, छत्रपाल मांझी, उदय यादव, राजकुमार मोची, उमेश, विरेंद्र भुईयां, धनुक भुईयां, अनिता कुंअर, ज्ञान्ति देवी, भोला भुईयां सहित 300 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।

मंत्री ने चलाया रमकंडा प्रखंड के विभिन्न गावों में जनसंपर्क अभियान

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एव स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि गढ़वा का विकास समाज के सभी लोगों की एकजुटता से ही संभव है। सभी को एकजुट होकर क्षेत्र में और तेजी से विकास करने, राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर वोट देकर उन्हें ऐतिहासिक मतों से जीत दिलायें। मंत्री श्री ठाकुर ने रमकंडा प्रखंड के विभिन्न गावों में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान उक्त बातें कही। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने ग्राम दुर्जन, होमियां, बलिगढ़, गोबरदाहा, बैरिया, कुसवार, विराजपुर, मुड़ली, मंगराही, बेलवादामर, रक्सी, दाहो, रमकंडा बाजार, रमकंडा बिचला टोला, रोहड़ा, केरवा आदि गावों में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से अपने चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर वोट देकर ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की।    मंत्री श्री ठाकुर ने जनता ने जिस उम्मीद एवं भरोसा के साथ उन्हें सेवक चुना था। उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास किये हैं...

एआईएमआईएम के जिला सचिव सहित 1000 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

गढ़वा। एआईएमआईएम के गढ़वा जिला सचिव फैज अंसारी एवं भाजपा रंका के पूर्व मंडल अध्यक्ष भुधेश्वर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थाम लिया। साथ ही बुधवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से 1000 से अधिक लोग झामुमो में शामिल हुए। सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी ने विधानसभा चुनाव में तीर धनुष छाप पर वोट देकर मंत्री ठाकुर को भारी मतों से जीताने का संकल्प लिया।  पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से एआईएमआईएम के जिला सचिव फैज अंसारी के साथ ग्राम टेढ़ी हरैया के हाजी लाल मोहम्मद, अब्दुल समद, फैसल अंसारी, अजमतउल्लाह अंसारी, कलीम अंसारी, यासिन अंसारी, अली मुस्तबा, समीर अंसारी, इरफान अंसारी, ताज मोहम्मद, नियामत हुसैन, कुतुबुद्दीन अंसारी, शहीद अंसारी, अनवर अंसारी, मेराल प्रखंड के मेराल पूर्वी पंचायत मुड़ल टोला ...

चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने एवं मीडिया के जरिए मतदाता जागरूकता फैलाने की अपील

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 15 अक्टूबर 2024 को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता के पश्चात गढ़वा जिले में अब तक किए गए कार्रवाई एवं 80- गढ़वा एवं 81- भवनाथपुर विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए निर्धारित संपूर्ण निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को किया जा रहा है। एमसीसी के शत प्रतिशत अनुपालन हेतु फ्लाइंग स्क्वायड टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम एवं वीडियो भिविंग टीम के माध्यम से असामाजिक तत्वों, अवैध शराब समेत अन्य गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उपरोक्त FST, SST, VST, VVT जिले के सभी प्रखंडों में 24*7 कार्यरत है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पुल...

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री माननीय गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में मेराल प्रखंड के लिए विशाल बाईक रैली निकाला

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री माननीय गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में मेराल प्रखंड के लिए विशाल बाईक रैली निकाला गया |रैली का शुभ आरम्भ गढ़वा स्थित कर्बला ऊंचरी के मैदान से किया गया | सबसे पहले पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह को कार्यकर्ताओ द्वारा फूल माला के साथ स्वागत किया गया | बाईक रैली में मेराल प्रखंड के सभी पंचायतो के पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख अपने अपने टीम के साथ रैली में शामिल हुए| पूर्व मंत्री का रैली गढ़वा मेन रोड़ होते हुए लगमा, करकोमा, हासनदाग, कजराठ, देवगाना, गेरुआ, बाना, जगदीश मोड़, रेजो, लातदाग, पढूआ, पतहरीया, रजबंधा, बंका, रझारा, नेनुआ, बिकताम से गुजरा | पूर्व मंत्री की रैली में हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया | रैली में आए हुए लोगों ने एक सुर में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह को प्रचंड बहुमत से जिताने का वादा किया| कार्यक्रम की अध्यक्षता मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष दुःखन चौधरी,मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष रामाधार राम कार्यक्रम प्रभारी अवध सिंह एवं सुनील चंद्रवंशी के नेतृत्व में किया गया |

भाजपा गढ़वा कार्यालय में झामुमो छोड़कर मेराल के अनेकों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा

भाजपा गढ़वा कार्यालय में झामुमो छोड़कर मेराल के अनेकों युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने सबको पार्टी में शामिल कराया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि झामुमो के गुंडाराज से जनता त्राहिमाम कर रही है मेराल के तरके में झामुमो के लोगों ने जनता के साथ मार-पीट किया है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को कलंकित कर रहा हैं गढ़वा से झामुमो को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है मंत्री के लोग लाठी डंडे का सहारा लेकर जनता के आवाज को दबाने में लगे हुए हैं लेकिन गढ़वा के लोग कायर नहीं है गुंडागर्दी करने वाले झामुमो के लोग को सत्ता से हटाने के लिए जनता तैयार हो चुका है उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक को पांच साल से गढ़वा के लोग झेल रहे थे। व्यवसायी महिला किसान नौजवान हर लोग झामुमो के माफिया राज गुंडाराज राज से परेशान हो चुके हैं विधानसभा चुनाव में गढ़वा की जनता परिवर्तन चाहती है । मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रितम गढ़वा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह अमित कुमार ओमप्रकाश केशरी जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे उदय ...

विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न सुविधा केन्द्रों का किया निरीक्षण

● रिसीविंग सेंटर, डिस्पैच सेंटर, ट्रेनिंग सेंटर समेत फैसिलिटेसन सेंटर एवं कॉउंटिग हॉल आदि की आवश्यक तैयारियों का लिया जायजा, दिये आवश्यक निदेश जितेंद्र नारायण बसु राय चौधरी (IAS) सामान्य प्रेक्षक, भवनाथपुर- 81 विधानसभा क्षेत्र, उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 80- गढ़वा व 81- भवनाथपुर हेतु कृषि उत्पादन बाजार समिति गढ़वा में बनाये गयें रिसीविंग सेंटर/बज्रगृह एवं मतगणना हॉल तथा एसएसजेएस नामधारी कॉलेज गढ़वा में बने डिस्पैच सेंटर, ईवीएम कमीशनिंग सेंटर, नियंत्रण कक्ष, ऑब्ज़र्वर रूम आदि का निरीक्षण किया गया एवं की जा रही आवश्यक तैयारियों एवं चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान मतगणना के दिन प्रवेश-निकास, वाहन पड़ाव तथा सुगमतापूर्ण ईवीएम वीवी-पीएटी लाने लेजाने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडियाकर्मियों की बैठने की व्यवस्था, डिस्पैच कार्य हेतु विधानसभावार काउंटर की व्यवस्था, उक्त सभी कार्यों की देखरेख हेतु कंट्रोल रूम की व्यवस्था आदि की जानकारी ली गई। मौके पर उपस्थित संबंधितों को आवश्...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त का अपील एवं आमंत्रण पत्र का वितरण किया

आज दिनांक- 05.11.2024 को कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र 187, 188 एवं 189 पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी -सह- नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग प्रमेश कुशवाहा एवं स्वीप टीम के द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त का अपील एवं आमंत्रण पत्र का वितरण किया गया। आमंत्रण पत्र के माध्यम से सभी मतदाताओं को दिनांक 13 नवंबर 2024 दिन बुधवार को मतदान करने हेतु आग्रह किया गया। विदित हो कि पिछले लोकसभा चुनाव 2024 में इन बूथों पर मतदान प्रतिशत काफी कम था। अत: इन बूथों के सभी मतदाताओं से मिलकर उन्हें आमंत्रण पत्र दिया गया तथा उन्हें मतदान तिथि को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित भी किया गया। साथ ही सभी से आग्रह किया गया कि आप अपने साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य एवं टोले मोहल्ले के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी का अपील भी इस निवेदन के साथ दिया गया कि दिनांक- 13/11/2024 दिन बुधवार को अपने व्यस्ततम दिनचर्या से 15-20 मिनट का समय निकालें तथा सपरिवार जिनका मतदाता सूची में नाम हो मतदान अवश्य करें। सभी मतदाताओं से यह भी अपील किया गया कि आप भयमुक्त होकर किसी भ...

मतदान दल के प्रशिक्षण का समय छठ महापर्व के कारण किया गया संशोधित

विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतदान दल के प्रशिक्षण का समय छठ महापर्व के कारण संशोधित कर दिया गया है, जिसकी जानकारी नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग -सह- अपर समाहर्त्ता, गढ़वा राज महेश्वरम द्वारा दी गई। एतद द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए आवश्यक जानकारी साझा किया गया है कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतदान दल के प्रशिक्षण का समय पूर्व में दिनांक- 07.11.2024 को 10:00 AM से 05:00 PM तक निर्धारित था, जिसे संशोधित करते हुए 10:00 AM से 01:00 PM तक किया गया है। जबकि दिनांक- 08.11.2024 को प्रशिक्षण का पूर्व में समय 10:00 AM से 05:00 PM तक को संशोधित करते हुए 12:00 PM से 05:00 PM तक निर्धारित किया गया है। नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग -सह- अपर समाहर्त्ता, गढ़वा राज महेश्वरम द्वारा उक्त निर्धारित तिथि में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों (मतदान दल के सदस्यों) से अपने-अपने निर्धारित/संशोधित समय में प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की गई है। *

मनरेगा अंतर्गत राशि निकासी में अनियमितता के विरुद्ध आपूर्तिकर्ता एवं दोषी पदाधिकारी/कर्मी पर की गई बड़ी कार्रवाई

● सत्यम कुमार, तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सगमा के विरूद्ध आरोप पत्र गठित ● उपायुक्त ने फर्जी निकासी की राशि को सूद समेत वसूल करने का दिया निदेश ● तत्कालीन नाज़ीर व प्रभारी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी -सह- ग्राम रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण सगमा प्रखंड में मनरेगा के तहत् प्रशासनिक व्यय मद हेतु निबंधित आपूर्तिकर्ता मे० सखी चंद प्रजापति द्वारा अवैध तरीके से राशि निकासी की शिकायत नगर उंटारी के पाल्हेकला निवासी धीरेन्द्र कुमार चौबे द्वारा प्राप्त हुई। मे० सखी चंद प्रजापति, कटहरकला, सगमा के संबंध में शिकायत प्राप्त हुआ कि सगमा प्रखंड में मनरेगा के तहत् प्रशासनिक व्यय मद हेतु निबंधित आपूर्तिकर्ता मे० सखी चंद प्रजापति द्वारा अवैध तरीके से राशि की निकासी किया गया है। प्राप्त शिकायत में मनरेगा अंतर्गत ADMIN मद के आपूर्त्तिकता मे० सखी चंद प्रजापति (M/S SAKHI CHAND PRAJAPATI, GST No. 20BGFPP6152EIZR) के द्वारा कुल जी.एस.टी. कटौती की गई परंतु राशि जमा नहीं कराई गई है। उक्त मामले की जाँच अनुमण्डल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर की अध्यक्षता में कराया गया, जिसमें शिकायत में वर्णित तथ्यों की...

शहरी क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि झामुमो के प्रति गढ़वा वासियों का बढ़ता उत्साह यह बता रहा है विधानसभा चुनाव का परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में होगा। इस बार गढ़वा के लोग उन्हें रिकार्डतोड़ मतों से जीत दिलायेंगे। मंत्री श्री ठाकुर अपने आवास पर झामुमो में शामिल होने वाले लोगों को संबोधित कर रहे थे। सोमवार को गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 के पार्षद प्रतिनिधि उमेश मेहता एवं वार्ड 18 के पार्षद मनोज कुमार ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल हुए। सभी ने मंत्री श्री ठाकुर को अपार मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।           मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आप सभी लोगों का माटी की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार में अभिनंदन एवं स्वागत है। हम अब मिलकर बेहतर गढ़वा बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होने कहा कि...

गढ़वा जिले के केंद्रीय विद्यालय, गढ़वा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

आज दिनांक- 04/11/2024 को निर्वाचन के स्वीप कोषांग द्वारा गढ़वा जिले के केंद्रीय विद्यालय, गढ़वा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वीप के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उपस्थित शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों से नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर विशेष रूप से सक्रिय संवाद किया तथा मतदान क्यों जरूरी है, विषय पर परिचर्चा भी किया, जिसमें मौके पर उपस्थित सभी सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों समेत अन्य ने बढ़ चढ़कर जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में बताया गया कि मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। यदि हम खुद मतदान नहीं करते हैं, तो हमारा कोई अधिकार नहीं बनता है, किसी के कार्यकलाप पर उंगली उठाना। कार्यक्रम में ईवीएम एवं वीवी पैट के बारे में मुख्य रूप से बताया गया। उपस्थित सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के नैतिक रूप से मतदान कर अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्त्तव्य अवश्य निभाएं। उपस्थित सभी मतदाताओं को भारत निर्वाचन आ...

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 700 मतदाता ऐसे हैं जिन्हें ऑनलाइन बैलट पेपर भेजा गया है

गढ़वा। इलेक्ट्रॉनिक रुप से प्रेषित डाक मतपत्रों की प्रबंधन प्रणाली (ईटीपीबीएस) को लेकर 80-गढ़वा के निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने डाक विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की।  बैठक के दौरान निर्वाची पदाधिकारी ने सहायक डाक अधीक्षक तथा उनकी पूरी टीम को विस्तार से बताया कि डाक के माध्यम से आने वाले सर्विस वोटर के मतपत्रों को प्रतिदिन किस समय और रीति के अनुसार निर्वाची कार्यालय में जमा करना है। उल्लेखनीय है कि ईटीपीबीएस प्रणाली के माध्यम से विभिन्न सेवाओं में कार्यरत सर्विस वोटर्स का मत प्राप्त किया जाता है। यह प्रणाली पात्र सेवा मतदाताओं को अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर कहीं से भी इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त डाक मतपत्र का उपयोग करते हुए अपना मत डालने में सक्षम बनाती है। जो मतदाता ऐसा विकल्‍प चुनते हैं वे निर्वाचन के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक माध्‍यम से डाक मतपत्र प्राप्‍त करने के हकदार होते हैं। मतदाता अपने पोस्टिंग के स्थान पर ही रहकर इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त डाक मत पत्र पर अपना मत दे सकते है। कौन होते हैं सर्विस वोटर सशस्त्र बल के सदस्य, राज्य सरक...

निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल अधिकारी संजय कुमार ने आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन का दिया निर्देश

 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल अधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा सदर, मेराल, चिनिया तथा रंका प्रखंड का दौरा कर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की धरातलीय स्थिति का अवलोकन किया। उनके द्वारा जहां कहीं भी आचार संहिता अनुपालन में विसंगति दिखाई दी, वहां पर उम्मीदवारों के साथ-साथ संबंधित पदाधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि बिना परमिशन लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित रहेगा। आसमान में गर्म हवा के गुब्बारे से  प्रचार करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा। एक घर में तीन से अधिक झंडा नहीं लगाये जा सकते हैं, इस पर भी गृह स्वामी का अनापत्ति प्राप्त होना चाहिए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी बीडीओ, सीओ, फ्लाइंग स्क्वायड तथा वीडियो सर्विलांस टीमों को निर्देश दिया कि बिना निर्वाची पदाधिकारी की परमिशन/अनुमति के कोई रैली या सभा का आयोजन नहीं होना चाहिए। कोई भी चुनाव कार्यालय परमिशन/अनुमति लेकर ही खोला जाएगा। अनुमति प्राप्त रैलियों में शामिल वाहनों पर निश्चित आकार से बड़े झंडा होने पर या अनुमति प...

गढ़वा विधानसभा अंतर्गत 2 दिन में 50 लोगों ने किया घर से मतदान

3 नवंबर 2024 से शुरू हुए होम वोटिंग अभियान के क्रम में आज तक दो दिनों में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 50  मतदाताओं ने अपने घर से मतदान किया। होम वोटिंग करने वाले इन मतदाताओं में 85 साल से अधिक के बुजुर्ग तथा 40% बेंचमार्क से अधिक के दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।  80 गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभी तक इन 50 होम वोटिंग करने वालों में 35 बुजुर्ग तथा 15 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।  *क्या है होम वोटिंग की प्रक्रिया* होम वोटिंग के लिए इच्छुक उक्त दोनों कोटि के लोग प्रपत्र 12डी में अपने बीएलओ को आवेदन करते हैं कि वे घर से मतदान करना चाहते हैं। इस प्रकार होम वोटिंग के इच्छुक और पात्र लोगों के घर पोलिंग टीमें जाकर उनका मतदान करवाती हैं। इस बार पूरे गढ़वा विधानसभा में 6 होम वोटिंग टीम में तैयार की गई हैं। जो घर-घर जाकर होम वोटिंग कर रही हैं।  होम वोटिंग टीम में पोलिंग ऑफीसर वन, पोलिंग ऑफिसर टू, माइक्रो आब्जर्वर, वीडियोग्राफर, पुलिस सुरक्षा के जवान और एक वाहन चालक शामिल होते हैं। सर्वप्रथम ये लोग होम वोटिंग चुनने वाले मतदाताओं ...

नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारी को किया स्पष्टीकरण

विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्द्येनज़र पीठासीन पदाधिकारियों एवं विभिन्न मतदान पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस निमित 80- गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के अधीन विभिन्न गठित मतदान दल में अलग-अलग पदों का दायित्व सौंपा गया है। पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन के तहत सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्वों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उद्देश्य से विभिन्न निर्धारित तिथियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं। परंतु प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुछ पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहकर निर्वाचन कार्यो के प्रति लापरवाही बरती गई है। दिनांक 03 नवंबर 2024 को राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा में आयोजित पार्टी मिलान प्रशिक्षण कार्यक्रम में शैलेश कुमार शर्मा, लिपिक, अंचल कार्यालय, भवनाथपुर, प्रथम मतदान पदाधिकारी, पार्टी संख्या-80/005, शारिक अनवर, कनीय अभियंता, प्रखण्ड कार्यालय, गढ़वा, प्रथम मतदान पदाधिकारी, पार्टी संख्या-80/006, कुनपत सिंह, सहायक अध्यापक, UMS Hetar Kala, Chi...

पीएम के प्रोग्राम को लेकर चेतना गांव व आसपास "नो फ्लाई जोन" घोषित

गढ़वा। 4 नवंबर को प्रस्तावित माननीय प्रधानमंत्री के गढ़वा भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से चेतना स्थित सभा स्थल से 2 किलोमीटर की परिधि के ऊपर नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस संबंध में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इस 2 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन कैमरा, पैराग्लाइडिंग, गर्म हवा के गुब्बारे आदि के उड़ने को प्रतिबंधित किया है। उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता के तहत दंडनीय होगा। जारी आदेश के अनुसार उक्त निषेधाज्ञा दिनांक 4 नवंबर को सुबह 5:00 बजे से अपरान्ह 4:00 बजे तक लागू रहेगी।

AIMIM प्रत्याशी डॉ एमएन खान का जनता से सीधी बातचीत, जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन

जहाँ एक ओर धनकुबेर नेताओं द्वारा बड़ी बड़ी जनसभाएं कर बड़े खर्चों पर चुनावी सभाएं की जा रही रही हैं वहीँ AIMIM प्रत्याशी डॉ एमएन खान जनता से सीधा संवाद कर रहें है. वे घर, दुकानों, और सड़क पर चलते लोगों से सीधे मिलते हुए उनसे अपनी पार्टी की विचारधारा और सोच को रख रहें हैं. AIMIM के गढ़वा विधानसभा प्रत्याशी डॉ. एम. एन. खान ने तूफानी जनसंपर्क अभियान के तहत मेराल के रेहड़वा टोला और कई अन्य गांवों का दौरा किया। पूरे दिन चले इस अभियान में डॉ. खान ने विभिन्न स्थानों पर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की, उनके हालचाल जाने और उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. एम. एन. खान ने लोगों को विश्वास दिलाया कि AIMIM पार्टी का लक्ष्य क्षेत्र में वास्तविक विकास लाना और हर नागरिक को समान अधिकार दिलाना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि गढ़वा क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना है।  शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनके मुख्य मुद्दों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि AIMIM पार्टी गढ़वा-रंका क्षेत्र में गरीबी, बेरोजगारी औ...
Share on WhatsApp