सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुसंगत धाराओं के तहत लगभग दर्जन भर लोगों पर विधिसम्मत कार्रवाई करने की गई बात




विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्द्येनज़र पीठासीन पदाधिकारियों एवं विभिन्न मतदान पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस निमित 80- गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के अधीन विभिन्न गठित मतदान दल में अलग-अलग पदों का दायित्व सौंपा गया है। पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन के तहत सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्वों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उद्देश्य से विभिन्न निर्धारित तिथियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं। परंतु प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुछ पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहकर निर्वाचन कार्यो के प्रति लापरवाही बरती गई है।

दिनांक 07 नवंबर 2024 को राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा में आयोजित पार्टी मिलान प्रशिक्षण कार्यक्रम में विनोद कुमार पासवान, सहायक शिक्षक, MS Biktam, पीठासीन पदाधिकारी, पार्टी संख्या-81-0193, आनन्द कुमार पाण्डेय, निम्नवर्गीय लिपिक, अंचल कार्यालय, बरडीहा, प्रथम मतदान पदाधिकारी, पार्टी संख्या-81-0143, राजकुमार सिंह, सहायक अध्यापक, UMS Birbandh, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, पार्टी संख्या-81-0059, शिव कुमार साव, सहायक अध्यापक, UPS Barkadamar, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, पार्टी संख्या-81-0193 तथा अरूण कुमार मांझी, सहायक अध्यापक, UPS Kathartola, तृतीय मतदान पदाधिकारी, पार्टी संख्या-81-0059 उक्त प्रशिक्षण कार्य में अनुपस्थित पाए गयें।

निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य सम्पादन में उपरोक्त पीठासीन पदाधिकारी एवं विभिन्न मतदान पदाधिकारियों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही/अनुशासनहीनता के लिए उनके विरूद्ध उप विकास आयुक्त -सह- नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग द्वारा उपरोक्त सभी के विरुद्ध कारण पृच्छा कर दण्डात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई है।
Share on WhatsApp