सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आर्य समाज गढ़वा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, भजनों से बंधा समा



गढ़वा: आर्य समाज गढ़वा के वार्षिकोत्सव का तीसरा दिन भव्य यज्ञ और भजनों के साथ हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य श्री कृष्ण देव जी ने वैदिक मंत्रों से यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में डीएवी मॉडल स्कूल के निदेशक सुशील केसरी और पूनम देवी ने आहुति प्रदान की। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान नंदकुमार गुप्ता, उनकी धर्मपत्नी लता गुप्ता, निर्मल केसरी और गीता देवी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लिया और अपनी आहुतियां समर्पित कीं।

चंडीगढ़ से पधारे भजन सम्राट पंडित उपेंद्र आर्य जी ने अपने सुमधुर भजनों से कार्यक्रम में उपस्थित धर्मप्रेमियों का मन मोह लिया। उन्होंने "जितना तुझे धन प्यारा, यदि ईश्वर भी हो जाए तो सारे दुखों से छुटकारा मिल जाए" जैसे भजनों से आध्यात्मिक संदेश दिया। साथ ही भोजपुरी भजन "देखी पूरब में सूरज की लाली नयनवां खुली खुली जाए" ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। उनके भजनों में सत्संग, जीवन मूल्यों और पति-पत्नी के संबंधों का महत्व रेखांकित किया गया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रामदास साहू, दीप्ति देवी, आरती देवी, कोमल केसरी, तान्या सोनी, शकुंतला देवी, सिमरन कुमारी, विनय प्रकाश, विभा प्रकाश, संगीता गुप्ता, अनुपमा प्रकाश, और अंजनी कुमार सिंह सहित अन्य श्रद्धालु कार्यक्रम का हिस्सा बने।

इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान नंदकुमार गुप्ता ने सभी गढ़वा वासियों से अनुरोध किया कि यह कार्यक्रम 20 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह और शाम आयोजित होगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की।
Share on WhatsApp