सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अनुपस्थित मतदान दल के सदस्यों को दी जाएगी प्रशिक्षण



विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिला स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान दल के सदस्यों को प्रशिक्षण/डाउट क्लीयरेंस/हैण्डस ऑन हेतु दिनांक- 10.11.2024 को अपराह्न 01:00 बजे से रा० कृ० +2 गोविंद उच्च विद्यालय, गढ़वा में विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उक्त संबंधी जानकारी नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग -सह- अपर समाहर्त्ता, गढ़वा राज महेश्वरम द्वारा दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे पदाधिकारी/कर्मचारी जो निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त हैं, वे सभी पोस्टल बैलेट से अपना मतदान करना सुनिश्चित करेंगे।

नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग -सह- अपर समाहर्त्ता, गढ़वा राज महेश्वरम द्वारा उक्त निर्धारित तिथि में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों (मतदान दल के सदस्यों) से निर्धारित तिथि को ससमय प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की गई है।
Share on WhatsApp