सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मतदान दल के प्रशिक्षण का समय छठ महापर्व के कारण किया गया संशोधित


विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतदान दल के प्रशिक्षण का समय छठ महापर्व के कारण संशोधित कर दिया गया है, जिसकी जानकारी नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग -सह- अपर समाहर्त्ता, गढ़वा राज महेश्वरम द्वारा दी गई।

एतद द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए आवश्यक जानकारी साझा किया गया है कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतदान दल के प्रशिक्षण का समय पूर्व में दिनांक- 07.11.2024 को 10:00 AM से 05:00 PM तक निर्धारित था, जिसे संशोधित करते हुए 10:00 AM से 01:00 PM तक किया गया है। जबकि दिनांक- 08.11.2024 को प्रशिक्षण का पूर्व में समय 10:00 AM से 05:00 PM तक को संशोधित करते हुए 12:00 PM से 05:00 PM तक निर्धारित किया गया है।

नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग -सह- अपर समाहर्त्ता, गढ़वा राज महेश्वरम द्वारा उक्त निर्धारित तिथि में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों (मतदान दल के सदस्यों) से अपने-अपने निर्धारित/संशोधित समय में प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की गई है।

*
Share on WhatsApp