भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के लोग गुंडाराज फैला कर चुनाव में लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं जिस तरह से तरके मेराल में झामुमो के लोगों ने वोट के लिए हिन्दुओं के साथ मार-पीट किया इससे इससे आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है उन्होंने कहा कि गढ़वा में पुरे पांच साल तक झामुमो का गुंडाराज राज माफिया राज चरम पर रहा है विधानसभा चुनाव में जनता झामुमो को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है झामुमो मंत्री विधायक गुंडागर्दी धन-बल के दम पर चुनाव में जनता को दबाने का प्रयास कर रहे हैं झामुमो ने गढ़वा में व्यवसायी महिला किसान युवा सबको दबाने का भरपूर प्रयास किया है झामुमो के लोग तरह तरह से प्रलोभन देकर जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता के पास यही मौका है जब भाजपा प्रत्याशी को जीताकर भ्रष्ट झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक को सत्ता से उखाड़ फेंके। ताकी आनेवाला पांच साल झारखंड के विकास में गढ़वा का अहम योगदान रहे। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में झामुमो के लोगों ने गढ़वा में जमकर उत्पात मचाया है टेंडर में में गुंडागर्दी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी महिला के साथ मंत्री प्रतिनिधि द्वारा मार-पीट जनता भुली नहीं है झामुमो सरकार ने जनहित में कोई योजना नहीं बनाया। गढ़वा सहित पूरे झारखंड में झामुमो सरकार का कोई योजना का लाभ आम जनता को नहीं मिला। गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। मौके पर भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय रुपु महतो रविन्द्र मेहता सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।