गढ़वा जिला के भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत्तके केतार स्थित मुकुंदपुर गांव की निवासी उर्मिला देवी, पत्नी- रविन्द्र साह को मंगलवार देर शाम सांप के काटने से गंभीर हालत में भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक रंजन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया।
स्थानीय मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक उर्मिला देवी अपने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान अंधेरे में एक जहरीले सांप ने उनकी अंगुली पर काट लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जहर फैलने के कारण उनकी हालत बिगड़ती गई।
फिलहाल महिला इलाजरत है.
