भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो ने पांच साल तक गढ़वा सहित पूरे झारखंड को बर्बाद करने का काम किया है झामुमो सरकार ने जनहित में एक भी योजना नहीं बनाया। झामुमो मंत्री विधायक ने पांच साल तक सिर्फ अपना झोली भरने का काम किया है। गढ़वा में सिर्फ मंत्री के खास लोगों का विकास हुआ है बाकी स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार व्यवस्था पुरी तरह से फेल साबित हुआ है। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में जनता त्राहिमाम कर रही है उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग जनता के बिच तरह तरह से प्रलोभन देकर भ्रमित करने में लगे हुए हैं लेकिन जनता गढ़वा में परिवर्तन चाहती है मंत्री के लोगों ने बालु माफिया के द्वारा अवैध कारोबार चलाया जिससे जनता को अपना घर बनाने में काफी परेशानी हुआ। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए मुड बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आते ही जनहित में अनेकों योजनाएं चलाई जाएगी जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। गो गो दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को 2100 रुपया मिलेगा। पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। पारा शिक्षक सहायक पुलिस सहित अन्य सभी अनुबंधकर्मी का सरकारीकरण किया जाएगा। युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता भी मिलेगा। इसके अलावा भी बहुत सारा वादा भाजपा सरकार में पुरा किया जाएगा। गढ़वा में भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी जीतेंगे तभी गढ़वा में अमन शांति बहाल होगा। झामुमो सरकार में गढ़वा के लोगों को भय के माहौल में पांच साल रहना पड़ा है जनता के पास अभी मौका है भाजपा ही विकल्प है। मौके पर भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय रुपु महतो सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।