सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डंडा एवं गढ़वा प्रखंड मिथिलेश ठाकुर ने की जनसभा, बोले - बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार




गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि राज्य की जनता का अधिकतर वे किसी भी कीमत पर नहीं लूटने देंगे। राज्य में निश्चित रूप से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। सभी को पूरा हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण रोकने के लिए भाजपा एड़ी चोटी का प्रयास कर रही है। मंत्री श्री ठाकुर ने शुक्रवार को डंडा एवं गढ़वा प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित जनसंपर्क अभियान सह जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। 
      मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की जनता ने काफी सोच समझ कर उन्हें मौका दिया। तब उन्होंने जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरते हुए बदहाल गढ़वा की तस्वीर बदल दी। आज प्रत्येक गांव में लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा के साथ-साथ बिजली, पानी, चिकित्सका, शिक्षा आदि सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रख कर जनहित की बहुत सारी योजनाएं चला रही है। किसानों का दो लाख रूपये कर्ज माफ, बकाया बिजली बिल एवं प्रतिमाह 200 यूनिट बिजली फ्री साथ ही महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए मंईयां सम्मान योजना सहित कई योजनाएं चला रही है। मंत्री ने कहा कि भाजपा को जनहित के कार्यां एवं महिलाओं के सशक्तिकरण से नफरत है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को रोकने के लिए भाजपाईयों ने कोर्ट में पीआईएल किया है, लेकिन हेमंत सरकार किसी भी कीमत पर इस योजना को बंद नहीं होने देगी। मंत्री श्री ठाकुर ने शुक्रवार को डंडा प्रखंड के भिखही पंचायत अंतर्गत ग्राम पपरवा में रामा चौधरी के घर के समीप, भिखही में दुर्गा मंडप के समीप, गोबरदाहा में चारमुहान के समीप, छपरदगा पंचायत के ग्राम छपरदागा में मस्जिद टोला, मोतिहारा बाजार में, छपरदागा में महुराम टोला, डंडा पंचायत के ग्राम डंडा में दुर्गा मंडप के समीप, कोरटा में पूर्वारा टोला, कजरमा में गुलर मोड़, गढ़वा प्रखंड के ग्राम तिलदाग में स्कूल टोला, कान्हू टोला, करूआकला में बिचला टोला, डुमरिया में पनेरी टोला, ग्राम पतहरिया, बेलचंपा के ग्राम नावाडीह, प्रतापपुर के ग्राम दरमी में शर्मा टोला, ग्राम पत्सी में देवी धाम के समीप, पत्सा मोड़ के समीप, प्रतापपुर में रविदास टोला, संग्रहे में चमरही मस्जिद के समीप, ग्राम संग्रहे में मंजूर के घर के समीप, ग्राम बिनुआडीह, ग्राम जाला आदि गांवों में जनसभा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Share on WhatsApp