सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री माननीय गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में मेराल प्रखंड के लिए विशाल बाईक रैली निकाला

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री माननीय गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में मेराल प्रखंड के लिए विशाल बाईक रैली निकाला गया |रैली का शुभ आरम्भ गढ़वा स्थित कर्बला ऊंचरी के मैदान से किया गया | सबसे पहले पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह को कार्यकर्ताओ द्वारा फूल माला के साथ स्वागत किया गया | बाईक रैली में मेराल प्रखंड के सभी पंचायतो के पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख अपने अपने टीम के साथ रैली में शामिल हुए| पूर्व मंत्री का रैली गढ़वा मेन रोड़ होते हुए लगमा, करकोमा, हासनदाग, कजराठ, देवगाना, गेरुआ, बाना, जगदीश मोड़, रेजो, लातदाग, पढूआ, पतहरीया, रजबंधा, बंका, रझारा, नेनुआ, बिकताम से गुजरा |
पूर्व मंत्री की रैली में हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया | रैली में आए हुए लोगों ने एक सुर में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह को प्रचंड बहुमत से जिताने का वादा किया|
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष दुःखन चौधरी,मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष रामाधार राम कार्यक्रम प्रभारी अवध सिंह एवं सुनील चंद्रवंशी के नेतृत्व में किया गया |
Share on WhatsApp