सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को गिड़गिड़ाने पर मजबूर कर दिया: सतीश चंद्र दुबे

गढ़वा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दस वर्ष के कार्यकाल में पाकिस्तान को गिड़गिड़ाने पर मजबूर कर दिया। पाकिस्तान अब भारत के आगे घुटना टेक दिया है। उक्त बातें केन्द्रीय कोयला एवं खनन राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र दुबे ने रविवार को पिंडरा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती से ही देश की मजबूती होगी। जितना अधिक भाजपा मजबूत होगा, देश में उतना ही राष्ट्रीयता, संस्कृति और विरासत मजबूत होगी। मंत्री ने कहा कि झारखंड का विकास भाजपा और एनडीए ही सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री ने झारखंड का बेहतर विकास के लिए ही इसे अलग राज्य बनाया था। आने वाला विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुटता का परिचय देते हुए झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी जिसे भी अपना उम्मीदवार बनाएं, कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में मजबूती से काम करते हुए वर्तमान भष्ट्राचारी सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वंशवाद की पार्टी है। कांग्रेस बिना गांधी परिवार ...

उमेश यादव पुनः भाजपा में हुए शामिल

गढ़वा। पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी ने उमेश यादव को पुन: भाजपा में शामिल कराया। पूर्व विधायक ने पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। युवा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के अध्यक्षता में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर उन्होंने कहा कि मैं पुन: अपना घर वापसी किया और अपना घर में आकर गदगद हूं। मौके पर जिला महामंत्री संतोष दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, रमकंडा मंडल उपाध्यक्ष प्रेमनाथ यादव , गौतम यादव, युवा महामंत्री छोटेलाल गुप्ता, राजू गुप्ता, मिथलेश गुप्ता और अन्य लोग शामिल थे।

अग्रवाल परिवार द्वारा स्व. विष्णु नारायण अग्रवाल की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को प्रसाद रूपी भोजन का वितरण

  अग्रवाल परिवार, गढ़वा द्वारा लगातार 53वें सप्ताह जरूरतमंदों के बीच प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया गया। इस बार कार्यक्रम का आयोजन स्व. विष्णु नारायण अग्रवाल की पुण्यतिथि की स्मृति में स्थानीय हनुमान मंदिर, रंका मोड़ पर किया गया। राजीव रंजन अग्रवाल ने बताया कि पितृपक्ष के पावन महीने में स्व. विष्णु नारायण अग्रवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर अनीता अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, राशिका अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, प्रांशु अग्रवाल, अतिछ अग्रवाल, और रिमझिम अग्रवाल द्वारा यह सेवा कार्य किया गया। "जन सेवा ही प्रभु सेवा है," इस विचार के साथ अग्रवाल परिवार द्वारा पुण्यतिथि की स्मृति में भोजन वितरण का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। कम से कम कुछ जरूरतमंदों को भोजन कराकर उनकी भूख मिटाने से बहुत आनंद की अनुभूति होती है। इस मौके पर राजीव रंजन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, तेजस्व अग्रवाल, मानस अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, और रुद्राक्ष अग्रवाल सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अपने सामंतवादी विचारधारा में परिवर्तन लाएं पूर्व विधायक : धीरज दुबे

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह पर जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह को परिवर्तन यात्रा की बजाय अपने सामंतवादी विचारधारा में परिवर्तन करना चाहिए. 17 साल के लंबे कार्यकाल के बावजूद भी पुनः विधायक बनने के लिए लालायित पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह कभी भाजपा तो कभी राजद और अब निर्दलीय के रूप में दावा ठोक रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद छोड़कर भाजपा में शामिल होते हुए उन्होंने कहा था कि हम पुराने संघी है, बाप-दादा के समय से हमारा भाजपा और संघ परिवार से रिश्ता रहा है. भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद 2024 के आम चुनाव में पुनः राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि हम अपने पुराने घर में वापस लौट आए हैं. जब राजद ने भी चतरा लोकसभा से टिकट नहीं दिया तो बिना पार्टी से इस्तीफा दिए अब निर्दलीय का झंडा लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं. ऐसे बारहरूपिये व्यक्ति को गढ़वा की जनता भली-भांति समझती है. जनता जानती है कि ऐसे लोगों को क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं बल्कि विधायक के कुर्सी से बेइंतहा मोहब्बत है. ...

दशहरा से पहले गढ़वा शहर में लगेंगी 1000 स्ट्रीट लाइट्स, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की घोषणा

  गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, ने गढ़वा शहरी क्षेत्र में अपनी विधायक निधि से 1000 स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की है। आगामी दशहरा पर्व से पहले प्रत्येक वार्ड में 50-50 स्ट्रीट लाइट स्थापित कर दी जाएंगी, जिससे दशहरा के दौरान पूरा शहर दुधिया रोशनी से जगमगा उठेगा। मंत्री ठाकुर ने कहा कि अगर विधायक निधि का सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो बहुत सारे कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी उनकी विधायक निधि से सोलर स्ट्रीट लाइट, यात्री शेड, शमशान शेड, और पीसीसी जैसी कई सुविधाएँ तैयार की गई हैं। वर्तमान में पूरे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ विधायक निधि से कराए गए कार्य भी साफ नजर आ रहे हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि पूर्व में भी विधायकों को निधि मिलती थी, लेकिन आज पूरे विधानसभा क्षेत्र में पूर्व जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल का एक भी काम नजर नहीं आता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर काम करने की दृढ़ इच्छा शक्ति हो, तो कम संसाधनों में भी बेहतर कार्य ...

जनता को विकास विरोधियों से सतर्क रहने की अपील

  गढ़वा के विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जनता से अपील की है कि वे वोट लूटने वालों के बहकावे में न आएं, क्योंकि ऐसे लोग सत्ता में आने के बाद जनहित की सभी योजनाओं को बंद कर देंगे। श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य की गरीब बेटियों और बहनों के लिए चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, 50 साल से ऊपर के लोगों को पेंशन, और छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए दी जा रही सहायता राशि जैसी योजनाओं को विकास विरोधी पार्टियां सत्ता में आकर खत्म कर देंगी। ये बातें उन्होंने चिनियां प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में हर तरफ विकास हो रहा है। राज्य सरकार अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखकर सभी योजनाओं का संचालन कर रही है, जिससे जनता को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। जब मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए केंद्र से बकाया राशि मांगी, तो उन्हें साजिश के तहत जेल भेज दिया गया। केंद्र सरकार नहीं चाहती कि झारखंड औ...

श्री नीरज कुमार (झा.नि.से.) ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किया

श्री नीरज कुमार (झा.नि.से.) ने आज जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक पहुंचायी जायेगी ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओ का लाभ पहुंचे सके। मौके पर जनसंपर्क विभाग के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

गढ़वा जिले में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ SEL समागम

जिले में सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण (SEL) पर आधारित SEL समागम का सफल आयोजन जिला आर.के. रामा साहू +2 सी.एम. एस.ओ.ई. स्कूल गढ़वा में किया गया। इस समागम के मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर थें। कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र, जिला  प्रखंड स्तर के अधिकारीगण, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि, युवा और मीडियाकर्मी उपस्थित रहें। इस अवसर पर छात्रों ने सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण से जुड़ी गतिविधियों में अपने अनुभव साझा किया, जिन्हें सभी ने सराहा। उपायुक्त श्री जमुआर एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने सम्पूर्णा कंसोर्टियम के प्रयासों की सराहना की और सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण (SEL) के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिक्षा न केवल बच्चों की शैक्षणिक सफलता को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता को भी सुधारता है। SEL समागम का मुख्य उद्देश्य सभी हितधारकों को एक साझा मंच पर लाना है, ताकि सामाजिक और भावनात्मक शिक्षण (SEL) के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और बच्चों के संपूर्ण बाल विकास को सुनिश्चित किया जा सके। इस तरह की पहल से बच्चों के शारीरिक, मानस...

JSSC (CGL) पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया

  गढ़वा: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गढ़वा द्वारा बंशीधर नगर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत JSSC (CGL) भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने किया। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मुकेश चौबे ने इस मौके पर कहा कि राज्य में परीक्षा पत्र का लीक होना सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। जनवरी में स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, और हाल ही में 21 और 22 सितंबर को भी कई स्थानों पर प्रश्न पत्र पहले से खुले हुए मिले। कई जगहों पर लोगों को बाहर प्रश्न और उत्तर बताते हुए देखा गया। इतना ही नहीं, 2019 की सेंट्रल स्नातक स्तरीय परीक्षा का पूरा सेट उठाकर इस परीक्षा में दोबारा इस्तेमाल किया गया। अब सरकार ने सुनियोजित तरीके से इंटरनेट बंद कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया है, जबकि इंटरनेट बंद होने की आड़ में पेपर लीक हो रहा है। मुकेश चौबे ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द सुधार नहीं किया, तो आने वाले चुनाव में युवा मुख्यमंत्री और उनकी सरकार को सत्ता से उखाड़ फे...

चश्मा वितरण के साथ मोतियाबिंद मरीजों की विदाई

  गढ़वा: शहर के चिरौंजिया स्थित राधिका नेत्रालय अस्पताल में आयोजित मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 25 सितंबर को विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 34 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। आज इन सभी मरीजों को चश्मे वितरित किए गए और उनके स्वस्थ दृष्टि के साथ उन्हें विदा किया गया। शिविर ने स्थानीय लोगों के लिए नेत्र चिकित्सा की सुविधा प्रदान कर एक महत्वपूर्ण सेवा की पेशकश की। नेत्र रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा राधिका नेत्रालय राधिका नेत्रालय के निदेशक , डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि अस्पताल में नियमित रूप से मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन किए जा रहे हैं। यहां आने वाले मरीज सिर्फ गढ़वा जिले से ही नहीं , बल्कि आसपास के दूरदराज के इलाकों से भी आते हैं। डॉ. सुशील ने कहा , " हमारा उद्देश्य आंखों की देखभाल को सभी के लिए सुलभ बनाना है , खासकर उन लोगों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।" निशुल्क ऑपरेशन के साथ मिलती हैं दवाइयां और चश्मा डॉ. सुशील ने जानकारी दी कि ऑपरेशन के लिए मरीजों क...

सर्पदंश से मृत बच्चों के परिजनों को मिला मुआवजा, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी सांत्वना

  गढ़वा: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री और गढ़वा विधायक, मिथिलेश कुमार ठाकुर ने चिनिया प्रखंड के डोल पंचायत अंतर्गत चपकली गांव के नावानगर टोला में सर्पदंश से मृत तीन बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा चेक प्रदान किया। गुरुवार को मंत्री ठाकुर खुद नावानगर के दुर्गम इलाके में पैदल चलकर मृतकों के परिवारों के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। यह घटना 6 सितंबर को हुई थी, जब नावानगर निवासी बंधु कोरवा के पुत्र पन्ना लाल कोरवा, सूर्यदेव कोरवा की पुत्री बेबी कुमारी और श्रवण कोरवा के पुत्र रामलाल कोरवा की सर्पदंश से मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद मंत्री ठाकुर ने जिला उपायुक्त (डीसी) शेखर जमुआर को निर्देश दिया था कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। डीसी की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप, 20 दिनों के भीतर परिवारों को मुआवजा राशि मिल गई। मंत्री ठाकुर ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा, "यह एक बेहद दुखद घटना है, और हम हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। भविष्य में भी उन्हें किसी तरह की कठिनाई का साम...

राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गढ़वा जिले के आठ खिलाड़ियों का चयन

68वीं राष्ट्रीय विद्यालय टेबल टेनिस (एसजीएफआई) प्रतियोगिता के लिए गढ़वा जिले के आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिससे जिले के खेल प्रेमियों और टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। 25 सितंबर को झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत रांची में आयोजित ओपन ट्रायल शिविर में जिले के 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अंडर-14 बालक वर्ग में हर्षित कुमार पांडेय और मयंक राज का चयन हुआ है, जबकि सचिन कुमार स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चयनित हुए हैं। अंडर-17 बालिका वर्ग में अंजली कुमारी और बालक वर्ग में अनिमेष कुमार पांडेय, नितीश कुमार मेहता, अभिजित यादव, और रौशन कुमार पाल का चयन हुआ है। उज्ज्वल कुमार को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। अंडर-14 बालिका वर्ग में आयुषी कुमारी और रिद्धि सिंह (स्टैंडबाय) का चयन किया गया है। आठ खिलाड़ियों के चयन और तीन स्टैंडबाय खिलाड़ियों की उपलब्धि पर टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में संघ के संरक्षक अलख नाथ पांडे, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, विनोद कमलापुर...

गिरिनाथ सिंह के परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा में सैकड़ों लोगों का समर्थन

गढ़वा: परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा के दौरान आज गढ़वा प्रखंड के धर्मडीहा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गढ़वा स्थित आवास पर चिनिया, मेराल, और गढ़वा प्रखंड के झामुमो और भाजपा छोड़कर लगभग 100 लोगों ने माननीय गिरिनाथ सिंह की यात्रा में शामिल होकर समर्थन व्यक्त किया। गिरिनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में बालू माफियाओं की गतिविधियों ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। उन्होंने कहा, "बालू की जो हालत हो गई है, उसे देखकर लगता है कि इसे बारूद बना दिया गया है। किसानों को अपनी जमीन के कागजात हासिल करने में कठिनाइयां हो रही हैं, और यह प्रशासनिक भ्रष्टाचार का परिणाम है।" उन्होंने आगे कहा, "डीसी से लेकर सीओ तक सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, और आम जनता को अपनी रसीद कटवाने में भी समस्या हो रही है। मैं आपसे वादा करता हूं कि जिस विश्वास के साथ आपने हमारा समर्थन किया है, हम क्षेत्र में महाविद्यालय और डेंटल कॉलेज की स्थापना के लिए काम करेंगे।" पूर्व मंत्री ने वर्तमान सरकार पर हमला करते हुए कहा, "हमने सोचा था कि इन पांच सालों में क्षेत्र में उन्नति होगी, ल...

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 'एक पौधा माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण

  ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में अग्रणी बैंक की ओर से 'एक पौधा माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्यदेव रंजन, डीडीएम नाबार्ड दीपक पासवान, और संस्थान के निदेशक इंदु भूषण लाल ने पौधे लगाए। अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्यदेव रंजन ने इस मौके पर कहा कि पर्यावरण जीवन के लिए अनिवार्य है, इसके बिना जीवन की कल्पना असंभव है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। एके मांझी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोगों से एक-एक पौधा लगाने की अपील की। डीडीएम दीपक पासवान ने कहा कि पौधे न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन भी इन्हीं से प्राप्त होती है। उन्होंने सभी से अपने आस-पास की खाली जगहों में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने और स्वच्छ वातावरण बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। संस्थान के निदेशक इंदु भूषण लाल ने कहा कि सिर्फ पेड़ लगाने से ही पर्यावरण का संरक्षण संभव नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल भी आवश्यक है। उन्होंने ...

साढ़े दस करोड़ की लागत से होगा सड़क का निर्माण, मिली प्रशासनिक स्वीकृति

 गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका प्रखंड के खपरो गांव में जल्द ही साढ़े दस करोड़ रुपए की लागत से लगभग साढ़े दस किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होने जा रहा है। झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। गढ़वा विधायक एवं झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सड़क क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे, क्योंकि वर्तमान में कच्ची सड़कों की स्थिति बेहद खराब थी। मंत्री ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों से इन सड़कों के निर्माण का वादा किया था और वह स्वयं भी इसके निर्माण के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। मंत्री ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों से किया गया वादा अब पूरा हो गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के तहत रंका-रमकंडा मुख्य पथ से खपरो गांव को जोड़ने वाली कच्ची सड़कों, जैसे गोरियाबांध, पियाह टोला, रसूलपुर, अमरवा दामार, और खपरो गांव की ...

मंत्री प्रतिनिधि राज किशोर के विरूध आदिवासियों ने पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी के नेतृत्व में अपनी जमीन हड़पने की शिकायत महामहिम राज्यपाल से किया

  गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड अंतर्गत सबाने गांव के मुंडा/आदिवासी समाज के 7:30 एकड़ जमीन मंत्री मिथिलेश ठाकुर के प्रतिनिधि एवं मुखिया राज किशोर यादव के द्वारा मंत्री एवं प्रशासन का धौंस दिखाकर पिछले साल हड़पने का काम किया गया है। सबाने गांव के कई दर्जन लोगों ने भाजपा नेता एवं गढ़वा के पूर्व विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी के नेतृत्व में जिला प्रशासन से मिलकर करीब 2 महीना पहले इस संबंध में गुहार लगाने का काम किया था लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा मंत्री के भय से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है। बाध्य होकर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने मुंडा/आदिवासी समाज, जो पीड़ित है, उनको लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय से न्याय दिलाने का गुहार लगाया है। महामहिम राजपाल महोदय ने चीजों की गंभीरता के मद्देनजर मुख्य सचिव झारखंड सरकार को उनके आवेदन के आलोक में जांच कर दोषी पदाधिकारी, मंत्री प्रतिनिधि या जिस किसी की भी संलिप्त है, उनको कठोरता सजा दिलाने के साथ-साथ पीड़ित आदिवासी समाज को हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

राधिका नेत्रालय में 25/09/2024 को मोतियाबिंद के 34 मरीजों का सफल निःशुल्क ऑपरेशन

  गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में 25/09/2024 को मोतियाबिंद के 34 मरीजों का सफल निःशुल्क ऑपरेशन किया . नेत्र रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा राधिका नेत्रालय राधिका नेत्रालय के निदेशक , डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि अस्पताल में नियमित रूप से मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन किए जा रहे हैं। यहां आने वाले मरीज सिर्फ गढ़वा जिले से ही नहीं , बल्कि आसपास के दूरदराज के इलाकों से भी आते हैं। डॉ. सुशील ने कहा , " हमारा उद्देश्य आंखों की देखभाल को सभी के लिए सुलभ बनाना है , खासकर उन लोगों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।" निशुल्क ऑपरेशन के साथ मिलती हैं दवाइयां और चश्मा डॉ. सुशील ने जानकारी दी कि ऑपरेशन के लिए मरीजों को आधार कार्ड और राशन कार्ड लाना जरूरी है। ऑपरेशन के बाद मरीजों को निशुल्क चश्मा और दवाइयां भी प्रदान की जाती हैं , जिससे उनका इलाज पूरी तरह से हो सके। उन्होंने बताया , " हम मरीजों का रजिस्ट्रेशन करने के बाद , उनकी संपूर्ण देखभाल करते हैं। ऑपरेशन से लेकर उनकी पुनर्वास तक , हम हर चरण में मरीजों के साथ होते हैं।...

राधिका नेत्रालय में 25/09/2024 को मोतियाबिंद मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन

गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में 25/09/2024 को मोतियाबिंद मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा. इच्छुक मरीज आकर मिल सकते हैं. नेत्र रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा राधिका नेत्रालय राधिका नेत्रालय के निदेशक , डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि अस्पताल में नियमित रूप से मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन किए जा रहे हैं। यहां आने वाले मरीज सिर्फ गढ़वा जिले से ही नहीं , बल्कि आसपास के दूरदराज के इलाकों से भी आते हैं। डॉ. सुशील ने कहा , " हमारा उद्देश्य आंखों की देखभाल को सभी के लिए सुलभ बनाना है , खासकर उन लोगों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।" निशुल्क ऑपरेशन के साथ मिलती हैं दवाइयां और चश्मा डॉ. सुशील ने जानकारी दी कि ऑपरेशन के लिए मरीजों को आधार कार्ड और राशन कार्ड लाना जरूरी है। ऑपरेशन के बाद मरीजों को निशुल्क चश्मा और दवाइयां भी प्रदान की जाती हैं , जिससे उनका इलाज पूरी तरह से हो सके। उन्होंने बताया , " हम मरीजों का रजिस्ट्रेशन करने के बाद , उनकी संपूर्ण देखभाल करते हैं। ऑपरेशन से लेकर उनकी पुनर्वास तक , हम हर चरण में मर...

कल्पना सोरेन का गढ़वा में रोड शो, उमड़ी जन सैलाब

 मंगलवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और पर्यटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा में रोड शो किया। रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर और मां गढ़देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। जनता का अभूतपूर्व समर्थन रोड शो के दौरान गढ़वा वासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न संगठनों ने मंत्रियों का भव्य स्वागत किया और फूलों की वर्षा की गई, जिससे माहौल में और भी उत्साह भर गया। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण टाउन हॉल में नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा, और वीर बाबा चौहरमल, इंदिरा गांधी सहित कई महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद खुली जीप से रोड शो का आयोजन हुआ, जो गढ़देवी मंदिर तक पहुंचा। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान यात्रा में शामिल रोड शो के बाद एक्सीलेंस ऑफ स्कूल रामासाहू के स्टेडियम में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां विभिन्न संगठनों ने मंत्रियों का स्वागत किया।

गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में एनएसएस दिवस का जोशपूर्ण आयोजन

महाविद्यालय में एनएसएस के उद्देश्यों पर जोर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की एनएसएस पदाधिकारी अनीता तुफानी ने दीप प्रज्वलन से की और छात्राओं को एनएसएस के उद्देश्यों से अवगत कराया। समाज सेवा और नेतृत्व विकास पर जोर डॉ. शीशम साहू और प्रो. अशोक पाठक ने एनएसएस की भूमिका पर बात की, जिसमें उन्होंने नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों के विकास पर बल दिया। डॉ. कुमार महिपाल ने छात्रों को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा कार्यक्रम के अंत में एनएसएस की ओर से आगामी वर्ष के लिए कई सामाजिक गतिविधियों की योजनाएं बनाई गईं, जिसमें छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उत्साह से भरी छात्राओं की भागीदारी इस आयोजन में महाविद्यालय की सभी छात्राएं जोश और उत्साह के साथ मौजूद रहीं, जिन्होंने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रमुख गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

वर्तमान जनप्रतिनिधि केवल अपना ही विकास कर रहे हैं : डॉ एमएन खान

  गढ़वा : रंका प्रखंड के दूधवाल पंचायत के सैकड़ों लोगों ने एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी और गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी, डॉ. एम. एन. खान, ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. खान ने कहा कि एआईएमआईएम का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, और इस बार यहां की जनता ने पूरी तरह से एआईएमआईएम को समर्थन देने का मन बना लिया है। अब यहां की जनता को कोई भी पार्टी गुमराह नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान जनप्रतिनिधि केवल अपना ही विकास कर रहे हैं, जबकि जनता के विकास से उनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में समस्याओं की भरमार देखने की बात कही, जहां लोग बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली और पानी की कमी से जूझ रहे हैं। डॉ. खान ने आश्वासन दिया कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिला, तो वे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार एआईएमआईएम का परचम गढ़वा विधानसभा में लहराएगा। सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने एआईएमआईएम की नीतियों ...

चौकीदारी नियुक्ति हेतु सफल उम्मीदवारों का शारीरिक माप एवं जाँच परीक्षा 26 सितंबर को

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री शेखर जमुआर के आदेशानुसार गढ़वा जिले में विगत जुलाई माह में चौकीदारी पद पर सीधी बहाली हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसे निर्धारित तिथि तक जिला सामान्य शाखा कार्यालय में निबंधित डाक के माध्यम से भेजना अनिवार्य था। इसके उपरांत गढ़वा जिले में चौकीदारी नियुक्ति हेतु आमंत्रित आवेदन पत्रों के स्कूटनी के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण करते हुए लिखित परीक्षा कल दिनांक 23 सितंबर 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उपरांत परीक्षाफल आज दिनांक 24 सितंबर 2024 को गढ़वा जिला के अधिकारिक वेबसाइट www.garhwa.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का शारीरिक माप एवं जाँच परीक्षा दिनांक- 26 सितंबर 2024 को NH-75 Highway Bypass, छतरपुर, गढ़वा में प्रातः 06:00 बजे पूर्वाह्न से आयोजित की जायेगी ।पूर्व में निर्गत आदेश के तहत दिनांक 25 सिंतबर 2024 एवं 26 सितंबर 2024 को निर्धारित था, जिसे अपरिहार्य कारण से स्थगित करते हुए मात्र एक दिन दिनांक 26 सितंबर 2024 को ही यह आयोजित की जायेगी 

मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के दूसरे दिन भी आमजनों की रही भीड़

आज दिनांक- 24 सितंबर 2024 को गढ़वा जिले के स्थानीय राम साहू उच्च विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधिवत रूप से मनचासिन सभी माननीय मंत्रीगण, विधायक व जनप्रतिनिधियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।  गढ़वा जिला के स्थानीय रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के आयोजन में मुख्य अतिथि महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार की माननीय मंत्री बेबी देवी समेत माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, माननीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवम् माननीय विधायक कल्पना मूर्मु सोरेन भी उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना समेत सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभा मे उपस्थित सभी आमजनों को बताया। गांडेय विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा अपने अभिभाषण में कहा गया कि वर्तमान सरकार द्वारा सेवा, सरोकार और सम्मान के तहत महिलाओं को उनका अधिकार मंईयाँ...
Share on WhatsApp