सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गिरिनाथ सिंह के परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा में सैकड़ों लोगों का समर्थन



गढ़वा: परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा के दौरान आज गढ़वा प्रखंड के धर्मडीहा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गढ़वा स्थित आवास पर चिनिया, मेराल, और गढ़वा प्रखंड के झामुमो और भाजपा छोड़कर लगभग 100 लोगों ने माननीय गिरिनाथ सिंह की यात्रा में शामिल होकर समर्थन व्यक्त किया।

गिरिनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में बालू माफियाओं की गतिविधियों ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। उन्होंने कहा, "बालू की जो हालत हो गई है, उसे देखकर लगता है कि इसे बारूद बना दिया गया है। किसानों को अपनी जमीन के कागजात हासिल करने में कठिनाइयां हो रही हैं, और यह प्रशासनिक भ्रष्टाचार का परिणाम है।"

उन्होंने आगे कहा, "डीसी से लेकर सीओ तक सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, और आम जनता को अपनी रसीद कटवाने में भी समस्या हो रही है। मैं आपसे वादा करता हूं कि जिस विश्वास के साथ आपने हमारा समर्थन किया है, हम क्षेत्र में महाविद्यालय और डेंटल कॉलेज की स्थापना के लिए काम करेंगे।"

पूर्व मंत्री ने वर्तमान सरकार पर हमला करते हुए कहा, "हमने सोचा था कि इन पांच सालों में क्षेत्र में उन्नति होगी, लेकिन माफियागिरी और भ्रष्टाचार ने जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए अपने क्षेत्र को विकास की ओर ले जाना है।"

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रौशन कुमार पाल, रमेश पाल, डॉ. विकास पाल, बब्लू मोदी, रोहित पाल, चंदन विश्वकर्मा, राहुल पाल, मनीष पाल, दीपक पाल, रामावतार पाल, रमेश चौधरी, रामजी चौधरी, अलक निरंजन पाल, राजकुमार विश्वकर्मा, मोहम्मद रफीक अंसारी, अजय सिंह, विजय सिंह, उमाशंकर विश्वकर्मा, छोटू विश्वकर्मा, इस्तखार अंसारी, बच्चू सिंह, जगदीश लोहरा, रामावतार भुईया, अजय ठाकुर, राजनाथ सिंह, लालजीत सिंह, और प्रेमचंद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share on WhatsApp