सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 'एक पौधा माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण

 


ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में अग्रणी बैंक की ओर से 'एक पौधा माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्यदेव रंजन, डीडीएम नाबार्ड दीपक पासवान, और संस्थान के निदेशक इंदु भूषण लाल ने पौधे लगाए।

अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्यदेव रंजन ने इस मौके पर कहा कि पर्यावरण जीवन के लिए अनिवार्य है, इसके बिना जीवन की कल्पना असंभव है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। एके मांझी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोगों से एक-एक पौधा लगाने की अपील की।

डीडीएम दीपक पासवान ने कहा कि पौधे न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन भी इन्हीं से प्राप्त होती है। उन्होंने सभी से अपने आस-पास की खाली जगहों में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने और स्वच्छ वातावरण बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।

संस्थान के निदेशक इंदु भूषण लाल ने कहा कि सिर्फ पेड़ लगाने से ही पर्यावरण का संरक्षण संभव नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल भी आवश्यक है। उन्होंने लोगों को पौधा लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य मिथलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार तिवारी, सुरेंद्र कुमार रवि, प्रेमनाथ, प्रद्युमन, और कई प्रशिक्षार्थी मौजूद थे।

Share on WhatsApp