मंगलवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और पर्यटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा में रोड शो किया। रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर और मां गढ़देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
जनता का अभूतपूर्व समर्थन
रोड शो के दौरान गढ़वा वासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न संगठनों ने मंत्रियों का भव्य स्वागत किया और फूलों की वर्षा की गई, जिससे माहौल में और भी उत्साह भर गया।
महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
टाउन हॉल में नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा, और वीर बाबा चौहरमल, इंदिरा गांधी सहित कई महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद खुली जीप से रोड शो का आयोजन हुआ, जो गढ़देवी मंदिर तक पहुंचा।
मुख्यमंत्री मईयां सम्मान यात्रा में शामिल
रोड शो के बाद एक्सीलेंस ऑफ स्कूल रामासाहू के स्टेडियम में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां विभिन्न संगठनों ने मंत्रियों का स्वागत किया।

