सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अग्रवाल परिवार द्वारा स्व. विष्णु नारायण अग्रवाल की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को प्रसाद रूपी भोजन का वितरण

 


अग्रवाल परिवार, गढ़वा द्वारा लगातार 53वें सप्ताह जरूरतमंदों के बीच प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया गया। इस बार कार्यक्रम का आयोजन स्व. विष्णु नारायण अग्रवाल की पुण्यतिथि की स्मृति में स्थानीय हनुमान मंदिर, रंका मोड़ पर किया गया।

राजीव रंजन अग्रवाल ने बताया कि पितृपक्ष के पावन महीने में स्व. विष्णु नारायण अग्रवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर अनीता अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, राशिका अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, प्रांशु अग्रवाल, अतिछ अग्रवाल, और रिमझिम अग्रवाल द्वारा यह सेवा कार्य किया गया। "जन सेवा ही प्रभु सेवा है," इस विचार के साथ अग्रवाल परिवार द्वारा पुण्यतिथि की स्मृति में भोजन वितरण का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। कम से कम कुछ जरूरतमंदों को भोजन कराकर उनकी भूख मिटाने से बहुत आनंद की अनुभूति होती है।

इस मौके पर राजीव रंजन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, तेजस्व अग्रवाल, मानस अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, और रुद्राक्ष अग्रवाल सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share on WhatsApp