सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(DC office) गढ़वा:- महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वधान में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन


डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वाधान में जिला समाज कल्याण कार्यालय गढ़वा द्वारा जिला अंतर्गत सभी 9 परियोजनाओं के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के अंतर्गत डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

इस दौरान मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के बारे में बताया गया कि मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से किसी भी संदेश, सूचना, ओटीपी अथवा लिंक पर बिना जांच पड़ताल के विश्वास नहीं करना चाहिए और अपना निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।

साइबर ठगों द्वारा कई बार स्वयं को किसी सरकारी एजेंसी, बैंक अथवा अन्य संसाधनों के अधिकारी बता कर लोगों से आधार संख्या, बैंक खाता, ओटीपी एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारियों की मांग की जाती है। यह जानकारी किसी भी परिस्थिति में साझा नहीं करनी चाहिए एवं पुलिस, प्रशासन को इसकी सूचना अवश्य देनी चाहिए। इस तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, आपातकालीन सहायता नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं अन्य संपर्क सूत्रों की जानकारी भी दी गई।

"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान के तहत बेटियों को डिजिटल रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने पर भी विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, लेख प्रतियोगिता, नारा लेख प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया और इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों के बीच "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ", साइबर क्राइम, बाल विवाह एवं अन्य योजनाओं की कितनी जानकारी है, की मनोस्थिति को जानने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा द्वारा विद्यार्थियों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि किस तरह आपके पेंटिंग, भाषण, नारा एवं मेहंदी जैसे प्रतियोगिताओं के माध्यम से आपको जागरूक करने का प्रयास किया जाता है और किस तरह से समय-समय पर कार्यशाला का आयोजन कर आप सभी को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ आपको सशक्त बनाने का प्रयास किया जाता है।

"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के तहत समय समय पर किशोरी बालिकाओं के लिए कार्यशाला आयोजित की जाती है ताकि उनके अंदर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने की चाहत उत्पन्न हो और वह अपने हक के लिए आगे बढ़ सके तथा अपने अधिकारों को प्राप्त कर सके।

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के तहत सभी 9 परियोजनाओं में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Share on WhatsApp