सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गढ़वा:- निरसा विधायक अरुप चटर्जी को गोली मारने की धमकी और कोयलांचल मे दहसत गर्दी फैलाने की कोशिसों के खिलाफ गढ़वा मे प्रतिरोध मार्च

निरसा विधायक अरुप चटर्जी को गोली मारने की धमकी और कोयलांचल मे दहसत गर्दी फैलाने की कोशिसों के खिलाफ गढ़वा मे प्रतिरोध मार्च, गैंगस्टर प्रिंस खान को गिरफ्तार करने की मांग। 
गढ़वा 07 जुलाई 2026- भाकपा माले निरसा विधायक अरुप चटर्जी को धनबाद भाजपा सांसद ढूलु महतो के संरक्षण मे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा गोली मार देने की धमकी और कोयलांचल मे दहसत गर्दी फैलाने की साजिश के खिलाफ राज्य स्तरीये प्रतिवाद कार्यक्रम के तहत गढ़वा मे प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जो प्रखंड कार्यालय से शुरु हो कर मैन रोड , अस्पताल, थाना होते रांका मोड़ घंटा घर के पास पहुंच कर प्रतिवाद सभा मे तपदिल हो गई, प्रतिवाद मार्च मे शामिल लोग, "धनबाद सांसद ढूलु महतो के कोयला कारोबार मे अवैध कमाई पे रोक लगाओ" , "गैंगस्टर प्रिंस खान को तत्काल गिरफ्तार करो", "भाजपा अपराधी गठजोड़ को ध्वस्त करो", "माफिया राज्य की वापसी भाजपायी मनसूबों को चकना चूर करो", "प्रिंस खान और ढूलु महतो का मधुर सम्बंध को जाँच कराओ" सरीखे नारे लगाए गये।
सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले गढ़वा जिला सचिव कॉमरेड कालीचरण मेहता ने कहा की दुबई-पाकिस्तान स्तिथ कुख्यात शूटरू की मदद से भाजपा कोयलांचल मे माफिया राज्य की वापसी की साजिस कर रही है, अपराधों के लिए चर्चित धनबाद के सांसद ढूलु महतो द्वारा निरसा मे रंगदारी की राजनीति मे विफल होने के बाद अपने अंडरग्राउंड सहयोगी प्रिंस खान को आतंक फैलाने की सुपारी दे दिया है, भाकपा माले राज्य सरकार से मांग करती है की भाजपा पोषित अपराधियों को फ़ौरन कानूनी सिकंजे मे लेकर कड़ी से कड़ी करवाई की जाये और माले विधायक अरुप चटर्जी की पूर्ण सुरक्षा की गारेंटी दी जाये तथा ढूलु महतो के अपराधिक मामले उनके अवैध सम्पति और प्रिंस खान से अपराधिक रिश्तों की जाँच के लिए एक स्वंतंत्र कमिटी गठित करनी चाहिए, कार्यक्रम को राज्य कमिटी सदस्य सुषमा मेहता, जिला कमिटी सदस्य बीरेंद्र चौधरी ने सम्बोधित किया, मौके पर सुरेश चौधरी, नंदू राम, कुंदन मेहता, बिट्टू पासवान, उदय पासवान, संसेश मेहता, नंदन मेहता, जिला कमिटी सदस्य हीरा चौधरी, संगीता देवी, अम्बिका चौधरी, प्रेम विश्वकर्मा, गीता देवी, रंजीत मेहता, अखिलेश चौधरी, अभिषेक गुप्ता, महेश चौधरी, समेत काफी संख्या मे लोग शामिल हुए।

(https://www.youtube.com/watch?v=g-1alRwJS4M)
Share on WhatsApp