सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

(DC office) गढ़वा:- महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वधान में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वाधान में जिला समाज कल्याण कार्यालय गढ़वा द्वारा जिला अंतर्गत सभी 9 परियोजनाओं के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के अंतर्गत डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।  इस दौरान मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के बारे में बताया गया कि मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से किसी भी संदेश, सूचना, ओटीपी अथवा लिंक पर बिना जांच पड़ताल के विश्वास नहीं करना चाहिए और अपना निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर ठगों द्वारा कई बार स्वयं को किसी सरकारी एजेंसी, बैंक अथवा अन्य संसाधनों के अधिकारी बता कर लोगों से आधार संख्या, बैंक खाता, ओटीपी एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारियों की मांग की जाती है। यह जानकारी किसी भी परिस्थिति में साझा नहीं करनी चाहिए एवं पुलिस, प्रशासन को इसकी सूचना अवश्य देनी चाहिए। इस तरह की स्थित...

(Dc office) गढ़वा:- उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित उपायुक्त गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। उक्त जनसुनवाई में सर्वप्रथम भंडरिया प्रखंड के ग्राम बीजका, चपलसी, हरता तिहारी एवं बसंतपुर आदि के ग्रामीणों ने आवेदन समर्पित करते हुए उपरोक्त क्षेत्रों में अबतक विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं करने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि उपरोक्त ग्रामों में बिजली के पोल, तार आदि तो लगा दिए गए हैं परंतु कई वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने ब...

(DC office) गढ़वा:- भारत से जुड़ेंगे गढ़वा के 66 हजार युवा, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर उपायुक्त ने दिया जोर

माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक में 15 अगस्त तक विशेष पंजीकरण अभियान को सफल बनाने का निर्देश गढ़वा। माय भारत, गढ़वा के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को माय भारत पोर्टल से अधिकाधिक संख्या में जोड़ने, युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, जिसमें नेतृत्व निर्माण, अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं, के संबंध में जानकारी दी गई। माय भारत, गढ़वा के जिला युवा अधिकारी पामिर सिंह ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 11,000 युवा माय भारत ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ चुके हैं। वहीं, 15 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे विशेष पंजीकरण अभियान के तह...

(DC office) गढ़वा :- NITI TARA से सुदृढ़ होगा डेटा आधारित प्रशासनिक निर्णय और विकास योजनाओं का अनुश्रवण : उपायुक्त

आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित गढ़वा। नीति आयोग के मार्गदर्शन में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, डेटा आधारित प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने तथा विकास योजनाओं की सतत निगरानी एवं समीक्षा के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में *NITI TARA (Toolkit for Analysis, Review & Action)* विषय पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए *उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि NITI TARA नीति आयोग की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जो वास्तविक समय (Real-Time) के आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं की प्रगति की निगरानी, समीक्षा एवं साक्ष्य आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाती है।* उपायुक्त ने कहा कि NITI TARA प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं...

मेराल (गढ़वा) :- हड़ही पहाड़ पर 1200 पौधों का हुआ वृक्षारोपण, 20 से अधिक युवाओं ने लिया भाग

मेराल (गढ़वा) :- पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मेराल पूर्वी स्थित हड़ही पहाड़ पर 26 जुलाई को प्रातः 6 बजे वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। राहुल कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में करीब 1200 पौधे लगाए गए। इस अभियान में मेराल पूर्ववार टोला, नेनुआ मोड़, बड़का खरियान एवं राजपुर टोला के 20 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। युवाओं ने मिलकर पहाड़ी क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। अभियान का नेतृत्व कर रहे राहुल कुमार ने बताया कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बढ़ती गर्मी, जलवायु परिवर्तन और हरित आवरण में लगातार हो रही कमी को रोकने की दिशा में जनभागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यदि आज हम पेड़ नहीं लगाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास के खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा दूसरों को भी इसके...

गढ़वा :- पीएम-पोषण योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की होगी नियमित जांच

उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने शुरू किया औचक निरीक्षण अभियान, चिनियां प्रखंड के चार विद्यालयों की हुई जांच गढ़वा। पीएम-पोषण योजना से आच्छादित विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं एकलव्य विद्यालयों का नियमित एवं औचक निरीक्षण कर बच्चों को दिए जा रहे भोजन तथा उसमें प्रयुक्त खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच करने और जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई दैनिक समाचार पत्र *दैनिक भास्कर में प्रकाशित *"बच्चों की सेहत से खिलवाड़, लेभरी मध्य विद्यालय में मिलावटी तेल से बन रहा था मध्याह्न भोजन"* शीर्षक वाली खबर के बाद जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए की जा रही है।* उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में ...

(DC office) गढ़वा :- गढ़वा में SIR अभियान तेज, मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में

गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं। SIR अभियान के तहत जिले में गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य 100 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। वहीं, अब तक 7,45,841 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन एवं 7,45,684 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जा चुका है। इसके अलावा, 140 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन भी किया जा चुका है, जिनका सत्यापन बीएलओ स्तर से लंबित है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान के प्रत्येक चरण की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके। *विधानसभा क्षेत्रवार अभियान की प्रगति* ...

गढ़वा:- कारगिल विजय दिवस पर 'काव्यानुरागी' में गूंजे देशभक्ति के स्वर

कारगिल विजय दिवस के शुभ अवसर पर पं. हर्ष द्विवेदी कला मंच, नवादा, गढ़वा (झारखण्ड) द्वारा संचालित नवोदित रचनाकारों को समर्पित 'काव्यानुरागी' का आयोजन बंधन मैरिज हॉल, नवादा मोड़, गढ़वा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों, साहित्यकारों एवं कला साधकों द्वारा अमर जवान ज्योति के समक्ष पुष्पार्चन एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।        विषय प्रवेश करते हुए काव्यानुरागी के आधार स्तंभ प्रमोद कुमार ने कहा कि "कारगिल विजय दिवस हमें देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है। साहित्य और कला के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत करना हम सभी का दायित्व है। 'काव्यानुरागी' इसी उद्देश्य को आगे बढ़ा रहा है।"          नवोदित गायिका जासमिन खान ने देशभक्ति गीत "मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन..." प्रस्तुत करते हुए कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज को जोड़ने का माध्यम भी है। ऐसे आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को अपनी कला प्रस्तु...

गढ़वा :- सब डिविजनल बार एसोसिएशन, नगर उंटारी भवन निर्माण का हुआ शिलान्यास

अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा नया भवन, लाइब्रेरी एवं 200 से अधिक लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था गढ़वा। सब डिविजनल सिविल कोर्ट, नगर ऊंटारी (श्री बंशीधर नगर) परिसर में सब डिविजनल बार एसोसिएशन के नए भवन के निर्माण हेतु शिलान्यास दिनांक 26 जुलाई 2026 (रविवार) को गरिमामय समारोह के बीच किया गया। माननीय न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, न्यायाधीश, झारखंड हाई कोर्ट एवं एडमिनिस्ट्रेटिव जज, गढ़वा जजशिप ने फीता काटकर प्रस्तावित बार एसोसिएशन भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गढ़वा मनोज प्रसाद, उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सब डिविजनल बार एसोसिएशन, नगर ऊंटारी के सचिव उदय प्रताप सिंह, अध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौबे, बार एसोसिएशन, गढ़वा के अध्यक्ष भृगुनाथ चौबे सहित न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्तागण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बताते चलें कि गढ़वा जिले में अब तक अधिवक्ताओं के लिए बार एसोसिएशन का कोई समुचित एवं स्थायी भवन उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण अधिवक्ताओं के बैठने एवं न्यायिक कार्यों से जुड़े आ...

(DC office) गढ़वा:- गढ़वा में SIR अभियान तेज, मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में

गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं। SIR अभियान के तहत जिले में गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य 100 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। वहीं, अब तक 7,43,061 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन एवं 7,42,886 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जा चुका है। इसके अलावा, 175 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन भी किया जा चुका है, जिनका सत्यापन बीएलओ स्तर से लंबित है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान के प्रत्येक चरण की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके। *विधानसभा क्षेत्रवार अभियान की प्रगति* ...

(DC office) गढ़वा:- उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियों से संबंधित बैठक का आयोजन

समारोह के सफल संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिये गयें आवश्यक निदेश स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन: उपायुक्त समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त गढ़वा, पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त 2026) के आयोजन के संबंध में बैठक किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न वरीय पदाधिकारी, कार्यालय प्रधान एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्य समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें। बैठक में मुख्य कार्यक्रम स्थल, टाउन हॉल का चयन करते हुए झंडोत्तोलन कार्यक्रम, मुख्य समारोह स्थल पर मंच का निर्माण, मुख्य समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, मुख्य समारोह स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था, आमंत्रण कार्ड का मुद्रण एवं वितरण, प्रभात फेरी एवं परेड का आयोजन, राष्ट्रगान का पूर्वाभ्यास, स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद जवानों के आश्रितों को सम्मानित करने, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने, मुख्य समारोह स्थल पर अग्निशमन की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक...

(DC office) गढ़वा :- अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, टास्क फोर्स को तेज छापेमारी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त ने कहा—जिले में किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा गढ़वा। जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई तथा भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से उनके अपने क्षेत्रों में अवैध खनन की वर्तमान स्थिति, निगरानी व्यवस्था तथा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले में किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने, अवै...

गढ़वा :- गढ़वा में SAAMAR/CMAM पर दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

झारखंड राज्य पोषण मिशन एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से जिला समाज कल्याण कार्यालय, गढ़वा द्वारा SAAMAR/CMAM विषय पर दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (DSWO) अर्चना सिन्हा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में जिले के MOIC, CDPO, Lady Supervisor (LS) एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में कुपोषण की पहचान, प्रबंधन तथा SAAMAR/CMAM के 11 प्रमुख चरणों (11 Steps) की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही SAM एवं MAM बच्चों की समय पर पहचान, नामांकन, फॉलो-अप, रेफरल एवं समुदाय आधारित प्रबंधन (CMAM) की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। द्वितीय दिवस में प्रतिभागियों को SAAMAR/CMAM मोबाइल ऐप एवं डैशबोर्ड का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डेटा एंट्री, फॉलो-अप, रिपोर्टिंग, डैशबोर्ड विश्लेषण तथा सपोर्टिव सुपरविजन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का लाइव प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि प्रत्येक Lady Supervisor को प्रतिमाह निर्धारित संख्या में सपोर्टिव सुपरविजन विजिट सुनिश्चित कर...

गढ़वा :- अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

दो अवैध चुलाई शराब भट्ठियां ध्वस्त, 100 लीटर शराब बरामद; 1100 किलोग्राम जावा-महुआ किया गया नष्ट गढ़वा। अधीक्षक उत्पाद संजीत देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 22 जुलाई 2026 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा मझिऑव थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर एवं जहर सराई में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम द्वारा दो अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के क्रम में मौके से कुल 100 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार लगभग 1100 किलोग्राम जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। अवैध चुलाई शराब के विनिर्माण एवं भट्ठी संचालन के मामले में प्रकाश पासवान एवं अखिलेश पासवान, दोनों निवासी रामपुर, तथा विनोद सिंह, निवासी जहर सराई के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं ब...

(DC office) गढ़वा :- गढ़वा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूर्ण

उपायुक्त की सतत निगरानी में युद्धस्तर पर चल रहा अभियान, 29 जुलाई तक सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर 5 अगस्त को प्रकाशित होगी मतदाता सूची का प्रारूप वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से SIR कार्यों की हुई समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का दिया निदेश* जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उपायुक्त ने अपेक्षित सहयोग करने हेतु की अपील आगामी 22 जुलाई को सभी मतदान केन्द्रों पर BLO एवं BLA-2 तथा चुनाव पाठशाला की तृतीय बैठक आयोजित कराने का निदेश आम मतदाताओं से विशेष कैंप में शामिल होकर SIR प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिला प्रशासन मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।  अभियान की प्रगति पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं नियमित रूप से नजर बनाए हुए हैं। वे लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से सभी विधानसभा क...

(DC office) गढ़वा:- की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने दिए व्यापक सुरक्षा उपायों के निर्देश विद्यालयों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों तक चलेगा जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने पर जोर सड़क के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त रोशनी एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने का निदेश क्षमता से अधिक बच्चों को लाने वाले वाहनों पर स्कूल प्रबंधन रखें नज़र : उपायुक्त उपायुक्त ने किया आमजनों से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील गढ़वा। गढ़वा जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने की। बैठक में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI),झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण(SHAJ), जिले के विभिन्न नगर निकायों के प्रतिनिधियों सहित जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्...

(DC office) गढ़वा:- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में गढ़वा ने पार किया अहम चरण, अब सत्यापन और डिजिटाइजेशन पर पूरा फोकस

गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिला प्रशासन मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। अभियान की प्रगति पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रत्येक चरण को पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर गणना प्रपत्रों का वितरण, भरे हुए प्रपत्रों का संग्रह, उनका सत्यापन, डिजिटाइजेशन तथा ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य समानांतर रूप से तेज गति से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन का लक्ष्य 29 जुलाई 2026 तक सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 05 अ...

(DC office):- गढ़वा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जोरों पर

99.98 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूर्ण, 29 जुलाई तक सभी प्रक्रियाएं पूरी करने का लक्ष्य गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिला प्रशासन मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के लिए सतत निगरानी रखे हुए हैं। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। साथ ही गणना प्रपत्रों का वितरण, भरे हुए गणना प्रपत्रों का संकलन, प्रपत्रों का सत्यापन, डिजिटाइजेशन तथा ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। जिला प्रशासन का लक्ष्य 29 जुलाई 2026 तक सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सुनिश्चित करना है। अभियान ...

गढ़वा:- महाविद्यालय प्रशासन को सौंपा 13 सूत्री ज्ञापन

अवैध वसूली एवं अनावश्यक शुल्क पर तत्काल लगे रोक : अभाविप  गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा द्वारा श्री जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं विद्यार्थी हितैषी बनाने की मांग को लेकर महाविद्यालय प्रशासन को 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से परिषद ने महाविद्यालय में सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी विषयों की कक्षाओं का नियमित संचालन कराने, छात्राओं के लिए सुरक्षित कॉमन रूम, स्वच्छ पेयजल एवं उपयोगी शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की। अभाविप ने पुस्तकालय को नियमित रूप से संचालित करते हुए पर्याप्त एवं अद्यतन पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नामांकन से संबंधित सभी सूचनाएं, मेरिट सूची एवं तिथियों का समय पर प्रकाशन करने तथा सभी काउंटरों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने की भी मांग रखी, ताकि विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। ज्ञापन में दिव्यांग एवं दूर-द...

(DC Office) गढ़वा:- सभी विभागों को डीपीआर का पुनः परीक्षण कर शीघ्र विभागीय स्तर पर भेजने का निर्देश

मंडल डैम पुनर्वास कार्यों को मिलेगी गति : पुनर्वास स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु प्रस्ताव एवं डीपीआर की उपायुक्त ने की समीक्षा गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में शहीद नीलांबर-पीतांबर उत्तर कोयल परियोजना (मंडल डैम) के तहत प्रस्तावित पुनर्वास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव एवं विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल डैम परियोजना से विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए प्रस्तावित पुनर्वास स्थलों (रंका अंचल के विश्रामपुर तथा रमकंडा अंचल के बलीगढ़) पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव एवं डीपीआर पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा सिंचाई व्यवस्था, चेक डैम एवं तालाब निर्माण, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा-1 द्वारा विद्युत अधोसंरचना, भवन निर्माण विभाग द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं शहीद नीलांबर-पीतांबर पार्क निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क निर्माण, पेयजल ए...
Share on WhatsApp