सामान्य प्रेक्षक ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बुथों का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश
विधानसभा आम निर्वाचन- 2024 के अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी रखने एवं पर्यवेक्षण कार्य के निमित भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के स्तर से सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एव व्यय प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति 80 गढ़वा एवं 81 भवनाथपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए की गई है।
इसी क्रम में निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी रखने एवं पर्यवेक्षण हेतु जितेंद्र नारायण बसु राय चौधरी (IAS) सामान्य प्रेक्षक, भवनाथपुर- 81 विधानसभा क्षेत्र द्वारा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र- 81 अंतर्गत नगर उंटारी प्रखंड के राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिशनपुर नगर ऊंटारी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय हलीवन्ता नगर ऊंटारी पर बनाए गए बुथों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से मतदान के दिन आने वाले मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, जिसे लेकर मतदान केन्द्रों में उन्होंने ए०एम०एफ० सुविधाओं का आंकलन किया। जिसमें मुख्य रूप से पेयजल, शौचालय, विद्युत, रैंप, व्हीलचेयर आदि की समुचित व्यवस्था को देखा। वहीं मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
सामान्य प्रेक्षक द्वारा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ क्रिटिकल बूथों का भी निरीक्षण किया गया एवं ग्रामीण मतदाताओं से बातचीत की गई। उक्त मौके पर निर्वाची पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर डीएसपी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, SHOs समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थें।