प्रखंड कार्यालय गढ़वा में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण और जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा के नेतृत्व में स्वीप के तहत किये जा रहे कार्यक्रम को लेकर प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, प्रखंड समन्वयक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर के साथ बैठक किया गया।
बैठक में कहा गया कि स्वीप के तहत पूरे गढ़वा प्रखंड में मतदाताओं को जागरूक करना है ताकि वोट प्रतिशत बढ़ सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि विभिन्न तरह के कार्यक्रम रंगोली, पेंटिंग जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया जाना है।
उक्त बैठक में सिया जानकी, क्षमा प्रिया, शाहनवाज असगर पंचायत सचिव चंद्र देव तिवारी सुरेश चौधरी, विवेक गौतम, विजय यादव, विकास चौबे, अमित तिवारी, रंजन दुबे, प्रतिमा भारती, सीमा कुमारी, प्रखंड समन्वयक शिखा कुमारी, विनोद गुप्ता, लेखा सहायक बलराम पांडे, अमित तिवारी, सुमित पाठक समेतअन्य लोग उपस्थित थें।