आज दिनांक- 27.10.2024 को जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के कर्मी, स्कूल और कॉलेज के सभी विद्यार्थियों द्वारा मतदान थीम पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए गए। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्लोगन एवं मतदान तिथि भी अंकित था। विदित हो कि स्वीप कैलेंडर के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के लिए विभिन्न तरह के गतिविधियां कराई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों के द्वारा मतदान किया जाए। साथ ही लोगों को मतदान के महत्व के भी बारे में जानकारी प्राप्त हो एवं सभी मतदाता 13 नवंबर 2024 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करें। मतदान हमारा अधिकार है तथा लोक हित एवं राष्ट्रहित में मतदान करना हमारा परम कर्तव्य है। निर्वाचन आयोग के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में स्वीप कैलेंडर बनाई गई है, जिसके तहत विभिन्न गतिविधियां लगातार कराई जा रही है। मुख्य रूप से ईएलसी, चुनाव पाठशाला बैग एवं वैफ के माध्यम से जिले एवं प्रखंड से लेकर बूथ लेवल तक विस्तृत कार्यक्रम कराए जा रहे हैं, ताकि मतदाताओं को जागरूक किया जा सके एवं मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सके। खास करके वैसे बूथों को चिन्हित करके जहां गत लोक सभा चुनाव में औसत से कम मतदान पड़े वहां कम मत प्रतिशत के कारणों का तलाश करते हुए संबंधित बूथ के सभी स्थानीय लोगों की सहायता से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संबंधी गतिविधियां कराई जा रही हैं।