सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गढ़वा रेलवे स्टेशन पर एफएसटी और एसएसटी टीम द्वारा चलाया गया सघन जाँच अभियान



जिले में विधान सभा आम निर्वाचन 2024 स्वच्छ, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो इसी के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर एफएसटी तथा एसएसटी टीम के द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। जाँच अभियान के तहत निर्देश दिया गया है कि अगर कोई आपत्ति जनक सामग्री तथा राशि पायी जाती है, तो उसे जब्त करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए अविलंब जिला प्रशासन को सूचित करें।

इसी क्रम में संबंधित एफएसटी और एसएसटी की टीम द्वारा आज दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को गढ़वा जिले के रेलवे स्टेशन पर सघन जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिनियुक्त एफएसटी और एसएसटी टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामानों की तलाशी ली तथा सुरक्षा संबंधित अन्य बिदुओं पर निरीक्षण किया
Share on WhatsApp