विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत गढ़वा जिले में अधिक से अधिक मतदान हो इसी उद्देश्य को लेकर समाहरणालय परिसर में जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान सभी से अपील किया गया कि आगामी 13 नवम्बर को गढ़वा जिले के सभी मतदाता जागरूक मतदाता के रूप में अपने-अपने बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, ताकि जिले में वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। यह अभियान जिले के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कर सभी मतदाताओ से वोट डालने के लिए आह्वान किया गया। साथ ही पहले मतदान, फिर कोई काम करने का मंत्र भी दिया।
इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त -सह- एमसीसी कोषांग पदाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता -सह- प्रशिक्षण कोषांग पदाधिकारी राज महेश्वरम, स्वीप नोडल पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा समेत अन्य पदाधिकारी, सभी कार्यालय प्रधान व कर्मियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने आगामी निर्धारित मतदान तिथि 13 नवंबर 2024 को गढ़वा करेगा मतदान स्लोगन के साथ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।