सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वरीय पदाधिकारियों, नोडल पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश




विधानसभा आम चुनाव 2024 के अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी रखने एवं पर्यवेक्षण कार्य के निमित भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के स्तर से सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 80- गढ़वा एवं 81- भवनाथपुर हेतु की गयी है। इसी क्रम में आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में सामान्य प्रेक्षक, सारांश मित्तर (भा०प्र०से०) 80- गढ़वा एवं सामान्य प्रेक्षक, रितेंद्र नारायण बसु रॉय चौधरी (भा०प्र०से०) 81- भवनाथपुर, पुलिस प्रेक्षक, एम सुलेमान चौधरी (भा०पु०से०) विधानसभा क्षेत्र 80-81 तथा व्यय प्रेक्षक, दिनेश गुप्ता (भा०रा०से०) विधानसभा क्षेत्र 80-81 द्वारा चुनाव की तैयारियों का बैठक कर समीक्षा किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक का गढ़वा जिला आगमन पर स्वागत किया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गढ़वा जिले के भौगोलिक स्थिति की संक्षेप जानकारी देते हुए विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर अब तक की गई तैयारियों की पूर्ण जानकारी सामान्य प्रेक्षक एवं अन्य उपस्थित प्रेक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया। इनमें मुख्य रूप से गढ़वा एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल मतदान केंद्र, मतदाताओं की संख्या, पुरुष एवं महिला मतदाता की संख्या, 18 वर्ष के नए मतदाता, दिव्यांग मतदाता एवं सर्विस मतदाता की जानकारी दी गई। इसके अलावे उपलब्ध EVM-VVPAT की संख्या, C-VIGIL के माध्यम से अब तक प्राप्त शिकायतें एवं इसका निष्पादन, मतदान कर्मियों की संख्या, सेक्टर ऑफिसर की संख्या, माइक्रो आब्जर्वर की संख्या, पोस्टल वॉलेट के माध्यम से मतदाताओं की संख्या, FST, VST, SST, VVT टीम की संख्या एवं विभिन्न प्रशिक्षणों की जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपस्थित विभिन्न कोषांगों के संबंधित नोडल पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि मतदान केंद्रों पर एएमएफ फैसिलिटी सुनिश्चित करा ली गई है, जिससे मतदाताओं एवं पोलिंग पार्टी को समस्या न हो। मतदान के दिन व्हीलचेयर की उपलब्धता, प्रशिक्षण कोषांग द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी, वाहन कोषांग द्वारा वाहनों की उपलब्धता एवं मतदाता जागरूकता को लेकर जिले भर में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्राथमिकता के आधार पर वैसे मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर रहे हैं, जहां मतदान का प्रतिशत कम रहा है। उन क्षेत्रों में विशेष कर स्वीप कार्यक्रमों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बैठक के दौरान सामान्य प्रेक्षक द्वारा वोटर टर्नआउट बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।

समीक्षात्मक बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त पुलिस विभाग स्तर से किए गए तैयारियों व कार्रवाईयों के बारे में बताया गया। अवैध राशियों व हथियार एवं मादक पदार्थों की धर पकड़, एन्टी नक्सल ऑपरेशन, एक्सक्यूशन ऑफ नन बैलेवल वारंट, परमानेंट वारंट, लाइसेंसी एवं गैर-लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने व ज़ब्त करने की कार्रवाई से अवगत कराया गया। साथ ही मूवमेंट प्लान आफ फोर्सेज़, एकोमोडेशन ऑफ़ CAPF, पुलिस स्टेसन एवं ओपी आदि के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी गैर-कानूनी गतिविधियों एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन जैसे मामलों पर नजर रखी जा रही है।

सामान्य प्रेक्षक द्वारा सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने की बात कही गई। पुलिस प्रेक्षक द्वारा चुनाव प्रक्रिया में लगाए गए जवानों/बलों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सक्रियता के साथ अपनी-अपनी भूमिका निभाने हेतु निदेशित किया गया। वहीं व्यय प्रेक्षक द्वारा बताया गया कि विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव से काफी अलग है। यह काफी चैलेंजिंग है। स्टेट बॉर्डर पर सक्रियता रखनी होती है। एसएसटी को सक्रिय होकर कार्य करने की जरूरत है।

समीक्षा के क्रम में उक्त प्रेक्षकों द्वारा मुख्य रूप से पर्सनल एवं कंप्यूटराइजेशन सेल, इलेक्टोरल सेल एवं EVM मैनेजमेंट सेल, ट्रेनिंग सेल, MCC, MCMC, लॉ एंड ऑर्डर सेल, कंप्लेन मॉनिटरिंग सेल, इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल, स्वीप सेल, आईटी सेल, ETPBS एवं पोस्टल बैलट, EDC सेल, मीडिया एवं पब्लिसिटी सेल, मेटेरियल डिस्ट्रीब्यूशन सेल, कंट्रोल रूम एवं हॉटलाइन सेल, ऑब्जर्वर सेल, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सेल, स्ट्रॉन्ग रूम सेल, एसएमएस मॉनिटरिंग एवं कम्यूनिकेशन प्लान सेल, जिला डॉक्यूमेंटेशन सेल, नॉमिनेशन एवं रिसीविंग सेल, एमसीएमसी सेल, वेलफेयर सेल एवं डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन सेल आदि का निरीक्षण किया किया गया। उक्त कोषांगों के संबंधित नोडल ऑफिसर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं सभी संबधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारी से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी एसओपी का अनिवार्य रूप से अनुपालन करते हुए निर्वाचन कार्य निष्पादित करने का निदेश दिया।
 
उक्त समीक्षात्मक बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी 80 गढ़वा एवं 81 भवनाथपुर, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, 80 गढ़वा एवं 81 भवनाथपुर, सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सभी वरीय पदाधिकारी, गढ़वा, सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा जिला, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, गढ़वा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थें।
Share on WhatsApp