पूर्व मंत्री के परिवर्तन सह जनसम्पर्क यात्रा से प्रेरित होकर आज गढ़वा स्थित आवास पर गढ़वा- रंका विधानसभा के लगभग 200 से अधिक लोगों ने दामन थामा और साथ कदम से कदम मिला कर चलने का संकल्प लिया ।
इसी बीच मंत्री जी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की हमें सत्य की लड़ाई लड़नी है जाती धर्म मे भेद भाव नहीं करना है मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त क्षेत्र बनाना है | जितने भी भ्रष्टाचारी लोग हैं उन्हें मिलकर भगाना है और हमें यही संकल्प के साथ आगे बढ़ना है| आगे पूर्व ने सभी नौजवानों एवं पुराने मित्रों का टीम में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया और कहा हम सभी को गढ़वा- रंका विधानसभा क्षेत्र एवं इस झारखंड की धरती को भ्रष्टाचार रूपी राक्षस से निजात दिलाने का संकल्प लेना होगा।आज शामिल होने वालो मे मुख्यरूप से अशोक चौधरी, सुनिल कुमार चौधरी, राजेश चौधरी, राकेश चौधरी, मनिष कुमार यादव, प्रकाश चौधरी, शम्भू चौधरी, देवकुमार चौधरी, राजकुमार चौधरी, नितीश चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, साहीद आलम, इजराईल अंसारी, अजय कुमार चौधरी, तामीर अंसारी सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे |