सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेराल प्रखंड को नगर पंचायत, नगर परिषद और आईटीआई कॉलेज स्थापित करने का काम करेंगे: गिरिनाथ

आज परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा प्रखंड मेराल के पंचायत अरंगी के ग्राम कुम्भी, बनखेता और चरकापथल में आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार ने शिष्टाचार का रूप ले लिया है। मुख्यालय से मात्र 2 किलोमीटर दूर छतरपुर, विशुनपुर और पिपराखुर्द पड़ते हैं, जहां दलित परिवार रहते हैं। आज भी ये परिवार पानी, बिजली और सड़कों के लिए तरस रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जो काम कराया था, वह आज भी जस का तस बना हुआ है। पिछले 15 वर्षों में पूर्व और वर्तमान विधायकों ने केवल इस विधानसभा क्षेत्र को लूटने का काम किया है। आज लोग ढोल पीटते हुए दावा कर रहे हैं कि विधानसभा में विकास की गंगा बह रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह सिर्फ एक जुमला बनकर रह गया है।

पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि यहां 50-50 प्रतिशत का खेल चल रहा है, और एक ही सड़क को बार-बार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में रिश्वतखोरी नहीं थी और उनकी प्राथमिकता हमेशा उन लोगों को लाभ पहुंचाने की थी, जो समाज के अंतिम छोर पर रहते हैं। लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ मतदान किया था, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके, लेकिन आज पूरे विधानसभा में भय का माहौल व्याप्त है।
Share on WhatsApp