सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मकई तोड़ने गई युवती को सांप ने डंसा

गढ़वा: धुरकी थाना क्षेत्र के धुरकी गांव में मकई के खेत में काम कर रही कमरुद्दीन खान की बेटी मुस्कान को सांप ने डंस लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार, मुस्कान मकई तोड़ रही थी, जब अचानक एक सांप ने उसके बाएं पैर पर डंस लिया। घटना के बाद, स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है ।

Share on WhatsApp