गढ़वा:- निरसा विधायक अरुप चटर्जी को गोली मारने की धमकी और कोयलांचल मे दहसत गर्दी फैलाने की कोशिसों के खिलाफ गढ़वा मे प्रतिरोध मार्च
निरसा विधायक अरुप चटर्जी को गोली मारने की धमकी और कोयलांचल मे दहसत गर्दी फैलाने की कोशिसों के खिलाफ गढ़वा मे प्रतिरोध मार्च, गैंगस्टर प्रिंस खान को गिरफ्तार करने की मांग। गढ़वा 07 जुलाई 2026- भाकपा माले निरसा विधायक अरुप चटर्जी को धनबाद भाजपा सांसद ढूलु महतो के संरक्षण मे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा गोली मार देने की धमकी और कोयलांचल मे दहसत गर्दी फैलाने की साजिश के खिलाफ राज्य स्तरीये प्रतिवाद कार्यक्रम के तहत गढ़वा मे प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जो प्रखंड कार्यालय से शुरु हो कर मैन रोड , अस्पताल, थाना होते रांका मोड़ घंटा घर के पास पहुंच कर प्रतिवाद सभा मे तपदिल हो गई, प्रतिवाद मार्च मे शामिल लोग, "धनबाद सांसद ढूलु महतो के कोयला कारोबार मे अवैध कमाई पे रोक लगाओ" , "गैंगस्टर प्रिंस खान को तत्काल गिरफ्तार करो", "भाजपा अपराधी गठजोड़ को ध्वस्त करो", "माफिया राज्य की वापसी भाजपायी मनसूबों को चकना चूर करो", "प्रिंस खान और ढूलु महतो का मधुर सम्बंध को जाँच कराओ" सरीखे नारे लगाए गये। सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले गढ़वा जिल...