सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

( Garhwa ) पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 106 गांवों में 4G मोबाइल सेवा पहुंची, शेष क्षेत्रों के लिए 14 नए टावर मार्च 2027 तक होंगे स्थापित:. सांसद पलामू

माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम के लगातार प्रयासों के फलस्वरुप पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत क्रमशः दोनों जिलें पलामू एवं गढ़वा के विभिन्न गांवों में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के अंतर्गत डिजिटल भारत निधि (DBN) से वित्तपोषित परियोजनाओं के माध्यम से भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) द्वारा पलामू संसदीय क्षेत्र के दूरस्थ एवं अब तक मोबाइल नेटवर्क से वंचित गांवों में 4G मोबाइल सेवाओं के विस्तार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विद्युत है कि उक्त संबंध में भारत संचार निगम लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार, झारखंड रांची, श्री विपुल अग्रवाल के कार्यालय पत्रांक जेकेडी/एनडब्लूपी-सीएम/यूएसओएफ प्रोजेक्ट/2023-24/161, दिनांक 3 जून 2026 का पत्र के द्वारा सूचित किया गया है।

माननीय सांसद ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य उन गांवों तक आधुनिक दूरसंचार सुविधाएं पहुंचाना है, जहां निजी दूरसंचार कंपनियों के लिए व्यावसायिक कारणों से नेटवर्क विस्तार संभव नहीं हो पाया था। 4G मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवाओं, ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन बैंकिंग तथा रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पलामू संसदीय क्षेत्र में 66 मोबाइल टावरों का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 106 गांवों को 4G मोबाइल नेटवर्क कवरेज उपलब्ध कराया गया है। 

माननीय सांसद श्री राम ने कहा कि क्षेत्र के शेष नेटवर्क-वंचित इलाकों को भी शीघ्र 4G सेवा से जोड़ने के लिए 14 अतिरिक्त मोबाइल टावर स्थापित किए जाने की योजना है। इन टावरों के लिए भूमि आवंटन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने हेतु बीएसएनएल तथा राज्य सरकार के संबंधित विभागों के बीच समन्वय किया जा रहा है। भूमि उपलब्ध होते ही टावर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

बहुत जल्द प्रस्तावित सभी अतिरिक्त टावर मार्च 2027 तक चालू हो जाएंगे, जिससे पलामू संसदीय क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निर्बाध 4G मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सकेगी।

माननीय सांसद ने इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं आदरणीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम० सिंधिया जी के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
Share on WhatsApp