श्री बंशीधर नगर, दिनांक 14 जून 2026 सामाजिक संस्था विचार जन सेवा द्वारा संचालित कपड़ा बैंक में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कपड़ा वितरण कार्यक्रम का तीसरा साप्ताहिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बबलू टेंट हाउस के प्रोपराइटर श्री बबलू जायसवाल जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने कर-कमलों से जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़ों का वितरण किया तथा इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में विचार जन सेवा के अध्यक्ष श्री दशरथ कुमार, उपाध्यक्ष श्री रोहित कुमार, श्री नीरज नगरवाला, राहुल ब्याहुत, पप्पू प्रसाद सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि कपड़ा बैंक के माध्यम से निरंतर जरूरतमंद लोगों तक उपयोगी वस्त्र पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है तथा यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। संस्था ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।