सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सामान्य व्यय प्रेक्षक ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बुथों का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी रखने एवं पर्यवेक्षण कार्य के निमित भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के स्तर से सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एव व्यय प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति 80 गढ़वा एवं 81 भवनाथपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए की गई है। इसी क्रम में निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी रखने एवं पर्यवेक्षण हेतु जितेंद्र नारायण बसु राय चौधरी (IAS) सामान्य प्रेक्षक, भवनाथपुर- 81 विधानसभा क्षेत्र द्वारा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र- 81 अंतर्गत नगर उंटारी प्रखंड के राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिशनपुर नगर ऊंटारी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय हलीवन्ता नगर ऊंटारी पर बनाए गए बुथों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से मतदान के दिन आने वाले मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, जिसे लेकर मतदान केन्द्रों में उन्होंने ए०एम०एफ० सुविधाओं का आंकलन किया। जिसमें मुख्य रूप से पेयजल, शौचालय, विद्युत, रैंप, व्हीलचेयर आदि की समुचित व्यवस्था को देखा। वहीं मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारी के विरुद्ध जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया कार्रवाई करने का निदेश

विधानसभा आम चुनाव, 2024 के तहत दिनांक 23 अक्टूबर 2024 से पीठासीन पदाधिकारियों एवं अन्य मतदान पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। संबंधित पदाधिकारियों के लिए निर्धारित प्रशिक्षण तिथि में प्रशिक्षण केंद्र पर उपस्थित नहीं होने के कारण वैसे पदाधिकारियों पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर ने आर०पी० एक्ट 1961 के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही वैसे पीठासीन पदाधिकारी अथवा मतदान पदाधिकारी, जिनका प्रशिक्षण आगामी तिथियों में निर्धारित किया गया है, उन्हें आवश्यक रूप से प्रशिक्षण केंद्र पर आकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।

प्रखंड स्तरीय स्वीप नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

आगामी विधानसभा आम चुनाव, 2024 के मद्देनजर नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग -सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गढ़वा प्रमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में प्रखंड स्तरीय सभी स्वीप नोडल पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक संपन्न की गई। बैठक के दौरान सभी प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी से स्वीप के तहत किये जा रहे कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रखंड स्तरीय सभी नोडल पदाधिकारी से कम वोटिंग टर्नआउट वाले चिन्हित बूथों पर विशेष रूप से फोकस करते हुए मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया। मतदान दिवस के दिन एवं मतदान दिवस के एक दिन पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो, ऑडियो, जिंगल आदि बजाकर मतदाताओं का ध्यान अपने मतों का प्रयोग अवश्य करने के लिए ध्यानाकर्षण करने हेतु निदेशित गया। स्वीप गतिविधियों के तहत आम जनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से सभी को बैनर, पोस्टर, पम्पलेट व अन्य प्रचार प्रसार की सामग्री उपलब्ध कराई गई। प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रचार साम...

दो नवंबर को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का भाजपा का सातो मोर्चा का सम्मेलन गढ़वा में

भाजपा रमकंडा मंडल की बैठक मंडल कार्यालय रमकंडा में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के सभी सातों मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि दो नवंबर को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का भाजपा का सातो मोर्चा का सम्मेलन गढ़वा में किया जाएगा। जिसमें गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से सभी मंडल के मोर्चा कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड से झामुमो को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है झामुमो के मंत्री विधायक ने खुलेआम झारखंड को लुटने का काम किया है झामुमो ने गुंडाराज राज माफिया राज गढ़वा में कायम किया। उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग तरह तरह का प्रलोभन देकर लगातार जनता को ठगने में लगे हुए हैं लेकिन जनता झामुमो का चाल चरित्र समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड बहुमत से जीत होगी। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता के साथ जनता ने भी कमर कस लिया है। वहीं भाजपा रंका उत्तरी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश दास के अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा स्तरीय सातो म...

AIMIM प्रत्याशी डॉ. एम. एन. खान के नामांकन कार्यक्रम की रुपरेखा

  गढ़वा, 24 अक्टूबर 2024 – गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की मुहिम के साथ AIMIM के प्रत्याशी डॉ. मोहम्मद नजीबुद्दीन खान (Dr. M.N. Khan) ने आगामी 25 अक्टूबर 2024 को अपना नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है। डॉ. खान, जिन्हें संघर्षशील, शिक्षित और कर्मठ नेता के रूप में जाना जाता है, ने इस नामांकन के साथ क्षेत्र में किसानों, युवाओं और मजदूरों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया है। 25 अक्टूबर को होगा नामांकन डॉ. खान ने घोषणा की कि वे 25 अक्टूबर को गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर एक भव्य नामांकन रैली का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें गढ़वा-रंका के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। रैली सुबह 10 बजे राम साहू स्टेडियम से शुरू होकर अनुमंडल कार्यालय तक जाएगी, जिसमें AIMIM के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। बदलाव के लिए अपील डॉ. एम. एन. खान ने गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस बदलाव रैली में शामिल हों और उनका समर्थन करें। उन्होंने कहा, "यह चुनाव गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र में एक नई दिशा देने के लिए है। हम सभी को मि...

मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान गढ़वा का पूरी तरह से अपराधिकरण किया है: सत्येन्द्रनाथ

गढ़वा। गढ़वा में भाजपा एक लाख से अधिक मतो से चुनाव जीतेगी। गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के सभी छह प्रखंड गढ़वा, डंडा, रंका, रमकंडा, चिनियां और मेराल प्रखंड की जनता ने बदलवा का मूड बना लिया है। इस बार के चुनाव में विरोधियों का जमानत जप्त होगा। उक्त बातें एनडीए प्रत्याशी सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कही। इस दौरान उन्होंने आवास पर विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों को पार्टी में शामिल कराया। झामुमो छोड़कर दो सौ से अधिक लोगों को उन्होंने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष के मंत्री के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की जनता भय के साए में जीने को विवश है। मंत्री ने गढ़वा की जनता से अभिव्यक्ति की आजादी को छिनने का काम किया है। मंत्री सत्ता के नशा मेंइस कदर चूर हो गए कि निर्दोष व्यक्ति को जेल भेजने का काम किए है। जिन अपराधियों को जेल में होना चाहिए था, आज वैसे खुलेआम घूम रहे है। मंत्री अपने पावर के दम पर अपराधिक छवि वाले व्यक्तियों को पिस्टल और राइफल का लाइसेंस जारी कराए है। उन्होंने कहा कि मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान गढ़वा का पूरी तरह से अपराधिकरण करने का काम किय...
Share on WhatsApp