सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रखंड स्तरीय स्वीप नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न




आगामी विधानसभा आम चुनाव, 2024 के मद्देनजर नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग -सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गढ़वा प्रमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में प्रखंड स्तरीय सभी स्वीप नोडल पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक संपन्न की गई। बैठक के दौरान सभी प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी से स्वीप के तहत किये जा रहे कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रखंड स्तरीय सभी नोडल पदाधिकारी से कम वोटिंग टर्नआउट वाले चिन्हित बूथों पर विशेष रूप से फोकस करते हुए मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया। मतदान दिवस के दिन एवं मतदान दिवस के एक दिन पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो, ऑडियो, जिंगल आदि बजाकर मतदाताओं का ध्यान अपने मतों का प्रयोग अवश्य करने के लिए ध्यानाकर्षण करने हेतु निदेशित गया। स्वीप गतिविधियों के तहत आम जनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से सभी को बैनर, पोस्टर, पम्पलेट व अन्य प्रचार प्रसार की सामग्री उपलब्ध कराई गई। प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रचार सामग्रियों को पहुंचाने एवं वोटरों के बीच पंपलेट आदि का वितरण करने की बात कही गई। चुनाव पाठशाला के माध्यम से सभी वोटर को रात्रि चौपाल या स्वीप के तहत अन्य गतिविधियों द्वारा मताधिकारों का प्रयोग करने हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न एप्पस जैसे कि वोटर हेल्पलाइन एप्प, सी-विजिल एप्प, सक्षम एप्प आदि का प्रचार प्रसार करने की बात कही गई एवं इन ऐप्पस के बारे में विस्तृत रूप से आम जनों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया ताकि कोई भी मतदाता इन एप्लीकेशनों का उपयोग अपने वोटिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के उपयोग में ला सकें। अपने नैतिक मतदान का प्रयोग अवश्य करने के लिए मतदाताओं में व्यापक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वीप के विभिन्न गतिविधियों यथा- सिग्नेचर कैम्पेन, सेल्फी प्वाइंट, रन फॉर वोट, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता, स्लोगन, बैनर, पोस्टर, चौपाल, नुक्कड़-नाटक आदि कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई। इस दौरान केवाईसी (क्नॉ योर कैंडिडेट) के बारे में भी आम जनों को अवगत कराने की बात कही गई। इसमें बताया गया कि केवाईसी एप्प के माध्यम से भी मतदाता अपने क्षेत्र से चुनाव में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों या अभ्यर्थियों के बारे में समुचित जानकारी प्राप्त कर सकता है। बैठक में आए सभी प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी को स्वीप के तहत किये जा रहे गतिविधियों के फोटोस एवं वीडियोस निश्चित रूप से सोशल मीडिया साइट्स जैसे कि फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि पर भेजने की बात कही गई। साथ ही वैसे मतदाताओं को इस बात से अवगत कराने की बात कही गई कि जो मतदाता किसी सरकारी या गैर-सरकारी विभाग, प्रतिष्ठान, संस्थान आदि में कार्यरत हैं, उन्हें मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश अर्थात पेड लीव देय है। अतः मतदान दिवस के दिन वह अपने मतों का प्रयोग अवश्य करें। समीक्षा के दौरान कुछ प्रखंडों के अंतर्गत स्वीप के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमों की धीमी प्रक्रिया पर असंतोष व्यक्त किया गया एवं कार्यों में तेजी लाने हेतु निदेशित किया गया। नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री कुशवाहा द्वारा निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य स्वीप के कार्यक्रमों में लापरवाही/कोताही बरतने में वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर नियमानुसार विधिवत कार्रवाई करने की बात कही गई।

उक्त कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य रूप से प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग विमलेश शुक्ला, पंचायती राज के डीपीएम शाहनवाज असगर, परियोजना अर्थशास्त्री क्षमा प्रिया, परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी, सहायक परियोजना पदाधिकारी विकास कुमार वर्मा, एलडीसी नेहा नूतन लकड़ा समेत अन्य संबंधितों ने भाग लिया।
Share on WhatsApp