सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

आरके पब्लिक ने सीपी मेमोरियल को 41 रनों से हराया

गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता,जूनियर वर्ग गढ़वा 23वीं  गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन खेले गए मैच में  आरके पब्लिक स्कूल ने सीपी मेमोरियल स्कूल सहिजना को 41 रनो से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा की टीम  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। आरके पब्लिक स्कूल की  टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिथुन के 14और आफताब के 12  रनो के सहयोग से निर्धारित 16 ओवरों में सभी विकेट खोकर  83 रनो का स्कोर खड़ा किया। सीपी मेमोरियल स्कूल की ओर से  शिवम ने चार विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी सीपी मेमोरियल की टीम ने  42 रनों पर ही सिमट गई। आरके पब्लिक स्कूल के ओर से  और हिमांशु पाल ने चार विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आरके पब्लिक स्कूल के हिमांशु पाल को संघ के उपाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर  आलोक ,रंजीत कुमार तिवारी ,  मंजय पालसोनू कुमार, विकास  जयसवाल,आकाश, कॉम...

एलजीएसएस संस्था के द्वारा अचला पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत करने का लिया गया संकल्प

गढ़वा:–एलजीएसएस संस्था के द्वारा गढ़वा प्रखंड के अचला पंचायत में बाल विवाह मुक्त गांव बनाने के लिए बैठक किया गया बैठक की अध्यक्षता अँचला मुखिया मुखराम भारती ने किया इस मौके पर संसार के द्वारा लोगों को जागरुक करते हुए जानकारी दिया जाए की बाल विवाह एक अपराध है बाल विवाह के विरोध सरकार के द्वारा कानून बनाया गया है लोगों ने कहा कि सभी ग्रामीणों को जागरूक होने की जरूरत है लोगों ने कहा कि बाल विवाह बदले अपने बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करें इस मौके पर संस्था की पूजा कुमारी, वार्ड सदस्य तारा देवी,आंगनबाड़ी सेविका बिंदु देवी सहित अन्य ग्रामीण और उपस्थित थे ।

जेंट्स ग्रुप का गढ़वा के अध्यक्ष बने राकेश केशरी

गढ़वा जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा की बैठक स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में ग्रुप अध्यक्ष कमलेश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सत्र 2025 के लिए नए पदाधिकारी का चुनाव सर्व समिति से किया गया, जिसमें राकेश केसरी को सत्र 2025 के लिए अध्यक्ष, अवधेश कुशवाहा को आंतरिक उपाध्यक्ष, चंद्र भूषण सिंहा को बाह्य उपाध्यक्ष, मुजीबउद्दीन खान को फिर से एक बार प्रशासनिक निदेशक एवं अशोक केसरी जी को पुनः वित्त निदेशक का भार सौपा गया। बैठक में सत्र 2025 के चुनाव के लिए गठित समिति सर्वश्री दीपक तिवारी, अजयकांत पाठक, विजय केशरी, एम पी केसरी एवं नंदकुमार गुप्ता, के द्वारा चुनाव का संचालन किया गया। जिसमें सर्व समिति से उपरोक्त पदाधिकारीयो को चुना गया। नए पदाधिकारी के चुनाव पर उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश केशरी सहित सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर उन्हें बधाई दी एवं सत्र 2025 में अपना सहयोग पदाधिकारीयो को दे कर मानवता की सेवा में जायन्ट्स को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया । चुनाव के पूर्व वित्त निदेशक अशोक केशरी ने पूरे साल का आय व्यय प्रस्तुत ...

भाजपा के पिंडरा कार्यालय में मनाया गया विजय दिवस

गढ़वा भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय तिवारी के अध्यक्षता में विजय दिवस भाजपा जिला कार्यालय पिंडरा गढ़वा में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में शामिल पुर्व कैप्टन रामराज पाण्डेय को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। साथ ही 1971 के युद्ध में शहीद रामप्रीत ठाकुर के पत्नी सनकलीया कुंवर को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय तिवारी ने कहा कि भारत पाकिस्तान 1971 के युद्ध में भारत के जवानों ने पाकिस्तान के ऊपर विजय प्राप्त किया था। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भारत के जांबाज देशभक्त सैनिकों के दम पर ही देशवासी चैन से सोते हैं भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि सरहद पर सेना के जवान जब अपना घर परिवार छोड़कर अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं तभी देश सुरक्षित है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना को आधुनिक हथियार से लैस किया है पहले की अपेक्षा आज देश काफी मजबूत हुआ है 1971 सहित अन्य कई लड़ाई देश...

पुनः 5 वर्ष गढ़वा वासियों का बर्बाद ना करें विधायक - धीरज*

*विधायक की कार्यशैली पर नजर रखे जनता - झामुमो* झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के कार्यकाल पर नजर रखने के लिए जनता से अपील किया है। सोशल मीडिया पर एक चैनल को वक्तव्य देते हुए विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि जैसे वह 10 वर्ष विधायक के रूप में काम किए थे पुनः अगले 5 साल के लिए उनकी कार्यशैली यथावत रहेगी। उनके इस वक्तव्य को सुनकर गढ़वा के आम-आवाम में यह चर्चा बना हुआ है कि अपने 10 वर्ष के कार्यकाल की भांति पुनः विधायक सत्येंद्र तिवारी चेक स्लिप घोटाला, भाई-भतीजावाद और संविदा कार्यों में संवेदक से कमीशन वसूली के खेल में व्यस्त रहेंगे। विगत कार्यकाल में उनके किचन केबिनेट के कार्यकर्त्ता अवैध बालू ढुलाई, भू-माफिया, अवैध क्रशर प्लांट स्थापित कर राजस्व का नुकसान तथा प्रखंडों में बिचौलिया गिरी करने का काम करते थे वही फिर से शुरु करने का प्रयास होगा। जिसका झारखंड मुक्ति मोर्चा मजबूती के साथ विरोध करेगा और उनकी गलत नीतियों को जनता के बीच उजागर करने का काम करेगा। पूर्व ...

विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

गढ़वा सदर प्रखंड परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के तत्वावधान में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय शिवनाथ त्रिपाठी, डीएलएसए सचिव रवि चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण, अंचल पदाधिकारी मोहम्मद शफी आलम, और एलईडीसी नित्यानंद दुबे ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता और मेडिएटर राकेश त्रिपाठी ने किया।  मुख्य अतिथि शिवनाथ त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण समाज में छोटे-मोटे झगड़ों को आपसी समझ से सुलझाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विवादों को कोर्ट-कचहरी तक ले जाने से समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। मध्यस्थता की भूमिका को समझाते हुए उन्होंने इसे समाज में शांति बनाए रखने का महत्वपूर्ण साधन बताया। डीएलएसए सचिव रवि चौधरी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ योग्य व्यक्तियों तक पहुंचाने में प्रखंड कर्मियों और जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने इन योजनाओं के सही क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया। योजनाओं की जानकारी और लाभ वितरण गढ़वा प्रखंड...
Share on WhatsApp