गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता,जूनियर वर्ग
गढ़वा 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन खेले गए मैच में आरके पब्लिक स्कूल ने सीपी मेमोरियल स्कूल सहिजना को 41 रनो से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। आरके पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिथुन के 14और आफताब के 12 रनो के सहयोग से निर्धारित 16 ओवरों में सभी विकेट खोकर 83 रनो का स्कोर खड़ा किया। सीपी मेमोरियल स्कूल की ओर से शिवम ने चार विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी सीपी मेमोरियल की टीम ने 42 रनों पर ही सिमट गई। आरके पब्लिक स्कूल के ओर से और हिमांशु पाल ने चार विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आरके पब्लिक स्कूल के हिमांशु पाल को संघ के उपाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर आलोक ,रंजीत कुमार तिवारी , मंजय पालसोनू कुमार, विकास जयसवाल,आकाश, कॉमेंटेटर मनोज तिवारी प्रिंस खान, धीरज दुबे, मोहसिन अंसारी शामिल थे।