अपर समाहर्ता ने दिए सभी लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
बिहार राजपथ परिवहन निगम के समायोजित कर्मियों की सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन, पावना और अन्य लाभों के भुगतान को लेकर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और लंबित मामलों के निस्तारण पर चर्चा की गई।
निर्देश:
संबंधित कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया गया कि 14 जनवरी 2025 तक सभी अव्यवहृत अर्जित अवकाश, ग्रुप जीवन बीमा, और अन्य लंबित भुगतान सुनिश्चित करें।
सेवानिवृत्त कर्मियों के एनपीएस एग्जिट फॉर्म से जुड़ी त्रुटियों का निराकरण कर उन्हें कोषागार को भेजने की समय सीमा तय की गई।
जिन कर्मियों का बाय फर्कट डाटा प्राप्त हो चुका है, उनसे वंचित राशि चालान के माध्यम से जमा कर पेंशन प्रपत्र महालेखाकार को तत्काल भेजा जाए।
पेंशन प्रपत्र भेजे जाने तक सभी कर्मियों को अद्यतन औपबंधिक पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश।
उपस्थित अधिकारी:
बैठक में स्थापना उपसमाहर्ता रामगोपाल पाण्डेय, कोषागार और परिवहन विभाग के प्रधान लिपिकों के साथ उनकी पूरी टीम शामिल रही।
अविलंब कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर:
अपर समाहर्ता ने स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्त कर्मियों के देय लाभों का शीघ्र और त्रुटिरहित निस्तारण प्राथमिकता में हो। किसी भी लापरवाही की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।