गढ़वा समाहरणालय परिसर से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण करेगा।
उपायुक्त ने बताया कि रथ के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने अपील की कि वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग और निर्धारित गति सीमा का पालन करना चाहिए। साथ ही, सड़क सुरक्षा नियमों का प्रचार-प्रसार परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संगठनों की भागीदारी से किया जाएगा।
इस मौके पर उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश और परिवहन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।